अंकगणित प्रश्न और उत्तर भाग-2 | यहाँ पर प्रकाशित किए गए सभी प्रश्न उत्तर Quantitative Aptitude खंड-2 के है, जिसमे लगभग मात्रात्मक रूझान के दस सवाल और जवाब अंकित है, जोकि पिछली परीक्षा के हल किए गए प्रश्न पत्र से लिए गए है, यह सभी प्रश्न आपकी अगली परीक्षा के अभ्यास के लिए सहायक होंगे|
Arithmetic Ability Questions Answers in Hindi of Set-2
प्रश्न 1. X अपने 50 प्रतिशत उत्पादों को 50 प्रतिशत लाभ पर बेचता है, 30 प्रतिशत को 40 प्रतिशत लाभ पर और 20 प्रतिशत को 30 प्रतिशत लाभ पर बेचता है, उसका शुद्ध लाभ (निकटतम पूर्णांक के रूप में) क्या है?
[क] 40 प्रतिशत
[ख] 32 प्रतिशत
[ग] 43 प्रतिशत
[घ] 38 प्रतिशत
प्रश्न 2. 27 मोमबत्तियाँ बेचकर, विक्रेता 3 मोमबत्तियों की बिक्री मूल्य के बराबर नुकसान करता है। उसका नुकसान प्रतिशत क्या है?
[क] 12 प्रतिशत
[ख] 8 प्रतिशत
[ग] 10 प्रतिशत
[घ] 14 प्रतिशत
प्रश्न 3. निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या 8 से विभाज्य है?
[क] 7538219364
[ख] 7345283492
[ग] 7354826348
[घ] 6342748392
प्रश्न 4. भोला 50 रुपए प्रति किलो फूल बेचता है। यदि वह 20 kg फूल खरीदता है और उसमें 10 प्रतिशत खराब निकल जाता है, यदि उसकी लागत मूल्य 600 रुपए है तो उसने कितने प्रतिशत मुनाफा कमाया?
[क] 30 प्रतिशत
[ख] 40 प्रतिशत
[ग] 50 प्रतिशत
[घ] 60 प्रतिशत
Important Section for Reasoning Questions and Answers in Hindi for LDC
प्रश्न 5. 100 रुपए पर चिह्नित एक वस्तु को 10 प्रतिशत की तीन क्रमिक छूट के बाद बेचा जाता है। उसका विक्रय मूल्य क्या है?
[क] 70 रुपए
[ख] 73.60 रुपए
[ग] 72.90 रुपए
[घ] 81 रुपए
प्रश्न 6. गणेश ने 54,500 रुपए में एक आईफोन खरीदा। अगले दिन उसने इसे 49,595 रुपए में बेच दिया। उसका नुकसान का प्रतिशत क्या है?
[क] 12 प्रतिशत
[ख] 9 प्रतिशत
[ग] 7.5 प्रतिशत
[घ] 10.5 प्रतिशत
प्रश्न 7. 1 ÷ {1 ÷ (a + 1/b)} का मूल्य ज्ञात करें, यदि a = 1/2 और b = 2? है।
[क] 1
[ख] 2
[ग] -1
[घ] -2
प्रश्न 8. 1/256 और 1/1536 का महत्तम समापवर्तक ज्ञात करें।
[क] 1/256
[ख] 1/512
[ग] 1/128
[घ] 1/1536
प्रश्न 9. यदि एक ड्रम का बिक्री मूल्य 5,000 रुपए और लाभ 10 प्रतिशत है तो उसका वास्तविक मूल्य कितना है?
[क] 4750.45 रुपए
[ख] 4500 रुपए
[ग] 4250 रुपए
[घ] 4545.45 रुपए
प्रश्न 10. यदि x = 0.06 और y = 0.03 तो (x + y)/(8xy) का मूल्य ज्ञात करें?
[क] 9.5
[ख] 6.25
[ग] 8.5
[घ] 5.75