What is Bhasha Sangam Scheme in Hindi? – भाषा संगम (परियोजना) कार्यक्रम क्या है?

Bhasha Sangam Scheme 2023:- भाषा संगम (परियोजना)

प्रिय मित्रों, यहाँ हमने भाषा संगम (परियोजना) (Bhasha Sangam Scheme) के बारे में बहुत महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान जानकारी प्रकाशित की है जिसमे आप Bhasha Sangam Scheme से संबधित सटीक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे जैसे, Bhasha Sangam Scheme क्या है, Bhasha Sangam Scheme के लाभ, Bhasha Sangam Scheme के उद्देश्य आदि. तो चलिए जानते Bhasha Sangam Scheme क्या है हिंदी में?

Government Schemes List in Hindi

Here you will find complete information about “Bhasha Sangam Scheme” in Hindi

Bhasha Sangam Scheme 2023:-  भाषा संगम (परियोजना) कार्यक्रम क्या है इसके उद्देश्य और इसके बारे में संछिप्त में जानकारी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अध्यक्षता में केंद्र सरकार ने सीबीएसई यानि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले हर एक विद्यार्थियों को 22 भाषाएं सिखाने के लिए “भाषा संगम” स्कीम या परियोजना की शुरुआत की है. वर्ष 2018 के नवम्बर महीने में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय के ओर से “भाषा संगम” एक भारत श्रेष्ट भारत” की शुरुआत के गयी. भाषा संगम परियोजना (कार्यक्रम) में पहली कक्षा से 12वी कक्षा तक के छात्रों को शामिल किया गया है.

Darwaza Bandh Scheme 2023:- दरवाज़ा बंद अभियान – Full Details

Bhasha Sangam Scheme 2023:- भाषा संगम (परियोजना) के उद्देश्य:

इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य पहली कक्षा से 12वी कक्षा तक के छात्रों को हिंदी और अंग्रेजी भाषा के आलावा अलग-अलग प्रदेशों की क्षेत्रीय भाषाओं में बोलना सिखाना है. विभिन्न भाषा को सिखाने के लिए प्रार्थना के समय और उसके बाद हर भाषा के पांच वाक्य बोलने होंगे. सभी विद्यार्थियों को सिंधी, बंगाली, बोडो, असमिया, तमिल, उर्दू, कन्नड, तेलुगु, कश्मीरी, कोंकणी, गुजराती, मैथिली, मलयाली, मणिपुरी, मराठी, नेपाली, ओडिया, पंजाबी, संस्कृत, संथाली, और डोगरी भाषा बोलनी सिखाई जाएगी.

Pradhan Mantri Vaya Vandana Yojana (PMVVY):- प्रधानमंत्री वय वंदना योजना Online Application, Benefits

Bhasha Sangam Scheme 2023:- भाषा संगम के बारे में कुछ अन्य महत्वपूर्ण जानकारी:

  • भाषा संगम में विद्यार्थियों को सिखाने के लिए 22 भारतीय भाषाओं को शामिल किया गया है जिसमे से 14 भाषाओं को संविधान में शामिल किया गया था
  • वर्ष 1967 में संविधान की आठवीं अनुसूची में सिन्धी भाषा को शामिल किया गया था.
  • वर्ष 1992 में संविधान की आठवीं अनुसूची में कोंकणी भाषा, मणिपुरी भाषा, और नेपाली भाषा को शामिल किया गया था.
  • वर्ष 2004 में संथाली, मैथिली, डोगरी और बोडो भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में किया गया है.

Bhasha Sangam Official Youtube Channel: https://www.youtube.com/channel/UCxSJFvUxfC5mkeK0Tml0K9A/

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.