Computer GK in Hindi Set-16:- प्रकाशित किए हुए कंप्यूटर सामान्य ज्ञान भाग-१६ (Gk about computer-part-16) प्रश्नोत्तरी हिंदी में की सहायता से आप कंप्यूटर जीके भाग-१६ (Set-16 of Computer Gk) में बहुत महत्वपूर्ण ज्ञान अर्जित कर सकते हो. भाग-१६ कंप्यूटर ज्ञान Computer Section-16 Gk) आने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में आपके लिए सहायक सिद्ध होंगे|
Part 16: Computer Gk Questions in Hindi
प्रश्न 1. निम्न में से किस देश में गणना संयन्त्र एबाकस का आविष्कार हुआ था?
क. अमेरिका
ख. ऑस्ट्रेलिया
ग. जापान
घ. चीन
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. चीन - गणना संयन्त्र एबाकस का अविष्कार लगभग 5000 वर्ष पहले चीन में हुआ था. कुछ इतिहासकारों के मुतबिक 3000 BC पूर्व में अबेकस का अविष्कार चीन ने किया था. और 1000 BC पूर्व गिनती के बोर्ड चीन के द्वारा उपयोग किए गए.
प्रश्न 2. निम्न में से क्या एक्सेल स्प्रेडशीट का एक्स्टेंशन होता है?
क. .doc
ख. .xls
ग. .ppt
घ. .html
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. .xls - .xls माइक्रोसॉफ्ट के एक्सेल फाइल का एक्सटेंशन नाम है अगर कोई भी माइक्रोसॉफ्ट में एक्सेल फाइल बनता है तो उस फाइल को एक्सेल में सेव करेंगे तो .xls लग जायेगा.
प्रश्न 3. नीचे दी गयी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज में से कौन सी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज को ट्रांसलेटर की जरूरत नहीं होती है?
क. मशीन लैंग्वेज
ख. बेसिक
ग. असेंबली लैंग्वेज
घ. हाई लेवल लैंग्वेज
सही उत्तर देखे
उत्तर: क. मशीन लैंग्वेज - मशीन लैंग्वेज ही एक मात्र ऐसी लैंग्वेज है जिसको ट्रांसलेटर की जरूरत नहीं होती है क्योंकि कंप्यूटर मशीन लैंग्वेज को आसानी से समझ लेता है.
प्रश्न 4. स्प्रेडशीट या एक्सेल शीट में जिस पाइंट पर कॉलम और रो इंटरसेक्ट करते हैं उसे क्या कहा जाता है?
क. काल-रो
ख. कंटेनर
ग. बॉक्स
घ. सेल
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. सेल - किस भी एक्सेल फाइल चाहे वो माइक्रोसॉफ्ट हो यह गूगल स्प्रेडशीत इन दोनों में जिस पाइंट पर कॉलम और रो इंटरसेक्ट करते हैं उन्हें सेल (cell) कहते है.
प्रश्न 5. इनमे से कौन वर्ल्ड की पहली महिला कम्प्यूटर प्रोग्रामर है?
क. जेम्स इल्ली (अमेरिका)
ख. एडा ऑगस्टा, (अमेरिका)
ग. समी टेस्ट, (अमेरिका)
घ. सुमन शर्मा (भारत )
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. एडा ऑगस्टा, (अमेरिका) - अमेरिका की एडा ऑगस्टा/एडा लवलेस एक अंग्रेज गणितज्ञ तथा लेखिका थीं वे चार्ल्स बैबेज द्वारा प्रस्तावित यांत्रिक काम करती थी. और वे दुनिया की पहली महिला कम्प्यूटर प्रोग्रामर है.
प्रश्न 6. कम्प्यूटर मे किसी भी प्रोग्राम की सूची को क्या कहते है?
क. लैंग्वेज
ख. मेन्यू
ग. सॉफ्टवेर
घ. प्रिंटर
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. मेन्यू - कंप्यूटर के किसी भी प्रोग्राम की सूची को इंग्लिश में मेन्यू कहते है. मेन्यू के अन्दर आप प्रोग्राम के सभी कार्य करने वाले आप्शन देख और अप्लाई कर सकते है.
प्रश्न 7. निम्न में से से किससे आँकड़ों को टेलीफोन के माध्यम से बाइनरी सिग्नलों की सहायता से भेजा जाता है?
क. मॉडेम
ख. मॉनीटर
ग. माउस
घ. ओ. सी. आर.
सही उत्तर देखे
उत्तर: क. मॉडेम - मॉडेम एक नेटवर्किंग डिवाइस है जो की आँकड़ों को टेलीफोन के माध्यम से बाइनरी सिग्नलों की सहायता से भेजता है. यह एनॉलॉग सिग्नल को डी-मॉडुलेट करके डिजिटल रूप में करता है.
प्रश्न 8. ट्रैक बॉल निम्न में से किसका एक उदाहरण है?
क. प्रोग्रामिंग डिवाइस
ख. पाइंटिंग डिवाइस
ग. आउटपुट डिवाइस
घ. सॉफ्टवेयर डिवाइस
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. पाइंटिंग डिवाइस - ट्रैक बॉल पहले माउस की जगह यूज़ होता है लेकिन टेक्नोलॉजी अपडेट होने से अब यह उपयोग नहीं होता है अब माउस और लैपटॉप में टचपैड का इस्तेमाल किया जाता है.
प्रश्न 9. निम्न में से कौन कम्प्यूटर विज्ञान मे पीएचडी करने वाले पहला भारतीय है?
क. डॉ राजेन्द्र प्रसाद
ख. भीमराव अम्बेडकर
ग. डॉ राजरेड्डी
घ. निर्मला सीतारमण
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. डॉ राजरेड्डी - डॉ राजरेड्डी को भारत सरकार ने 2001 में विज्ञान एवं अभियांत्रिकी क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया था. वे कम्प्यूटर विज्ञान मे पीएचडी करने वाले भारतीय है.
प्रश्न 10. इनमे से कौन सा देश वाई टू के (Y2K) की समस्या से प्रभावित एकमात्र देश है?
क. इराक
ख. चीन
ग. इजरायल
घ. जाम्बिया
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. जाम्बिया - दक्षिणी अफ्रीका में स्थित ज़ाम्बिया देश वाई टू के (Y2K) Year 2000 problem की समस्या से प्रभावित एकमात्र देश है. Y2K समस्या को एक बग, Y2K बग, Y2K गड़बड़ या Y2K के रूप में भी जाना जाता है जो की वर्ष 2000 में हुई थी.
Next