Current Affairs

14 अप्रैल 2022 – Current Affairs in Hindi

14 April 2022 Current Affairs – Hindi GK of 14th April 2022

Hindi gk of 14 April 2022 – भारत और विदेश (India and World) से सम्बंधित 14 अप्रैल 2022 Hindi Current Affairs के सबाल और जबाब (Questions and Answers) हिंदी मे प्रकाशित किए गए. सभी नवीनतम करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी (Latest Current Affairs) आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी.

Top Hindi current affairs questions of 14th April 2022 in Hindi

Current gk of 14 April 2022 in Hindi on National and International with explanation, here is covered 14th April 2022 all important current affairs for competitive exams.

निम्न में से किस वर्ष होने वाले G20 शिखर सम्मेलन के लिए हर्षवर्धन श्रृंगला को भारत का मुख्य G20 समन्वयक नियुक्त किया गया है?

  • 2022
  • 2023
  • 2024
  • 2025
Show Answer
उत्तर: 2023 - वर्ष 2023 में होने वाले G20 शिखर सम्मेलन के लिए हर्षवर्धन श्रृंगला को भारत का मुख्य G20 समन्वयक नियुक्त किया गया है. वे 30 अप्रैल, 2022 को सेवानिवृत्त होंगे और मई से इस नई भूमिका का कार्यभार संभालेंगे. जबकि G20 के शेरपा भारतीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल बने रहेंगे.

असमिया कवि नीलमणि फूकन को हाल ही में कौन से ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

  • 42वें
  • 25वें
  • 52वें
  • 56वें
Show Answer
उत्तर: 56वें - असम के मुख्यमंत्री, डॉ हिमंत बिस्वा सरमा ने वर्ष 2021 के लिए असमिया कवि नीलमणि फूकन को हाल ही में 56वें ज्ञानपीठ पुरस्कार के लिए नामित किया है. नीलमणि फूकन ममोनी रोइसोम गोस्वामी और बीरेंद्र कुमार भट्टाचार्य के बाद असम से ज्ञानपीठ पुरस्कार जीतने वाले तीसरे व्यक्ति हैं.

निम्न मे से किस आईआईटी संस्थान के शोधकर्ताओं ने भारत के पहले पॉलीसेंट्रिक प्रोस्थेटिक घुटने का अनावरण किया है?

  • आईआईटी कानपूर
  • आईआईटी दिल्ली
  • आईआईटी खडगपुर
  • आईआईटी मद्रास
Show Answer
उत्तर: आईआईटी मद्रास - आईआईटी मद्रास के शोधकर्ताओं ने हाल ही में भारत के पहले पॉलीसेंट्रिक प्रोस्थेटिक घुटने का अनावरण किया है. यह "कदम" एक पॉलीसेंट्रिक घुटना है जो घुटने के कृत्रिम अंग के लिए सोसाइटी फॉर बायोमेडिकल टेक्नोलॉजी (एसबीएमटी) और मोबिलिटी इंडिया के सहयोग से बनाया गया है.

निम्न में से कौन सा खिलाडी आईपीएल इतिहास में रिटायर आउट होने वाले पहला खिलाड़ी बन गया है?

  • जयंत सिंह
  • उमेश यादव
  • रविचंद्रन अश्विन
  • जोस बटलर
Show Answer
उत्तर: रविचंद्रन अश्विन - राजस्थान रॉयल्स के हरफनमौला खिलाड़ी, रविचंद्रन अश्विन हाल ही में आईपीएल इतिहास में रिटायर आउट होने वाले पहले खिलाड़ी बन गए है. वे लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हाई-ऑक्टेन क्लैश के दौरान रिटायर हुए है. उन्होंने ऑलराउंडर ने बीच में रियान पराग के लिए जगह बनाने के लिए खुद को रिटायर आउट होने का त्याग किया.

मुंबई और किस शहर को “2021 ट्री सिटी ऑफ द वर्ल्ड” के रूप में मान्यता दी गयी है?

  • केरल
  • गुजरात
  • महाराष्ट्र
  • हैदराबाद
Show Answer
उत्तर: हैदराबाद - संयुक्त राष्ट्र खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) और आर्बर डे फाउंडेशन द्वारा हाल ही में संयुक्त रूप से मुंबई और हैदराबाद को "2021 ट्री सिटी ऑफ द वर्ल्ड" के रूप में मान्यता दी गयी है. हैदराबाद को लगातार दूसरे वर्ष मान्यता दी गई है। 2021 में, हैदराबाद भारत का एकमात्र शहर था जिसे '2020 ट्री सिटी ऑफ द वर्ल्ड' के रूप में मान्यता दी गई थी.

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री, अमित शाह ने हाल ही में किस राज्य में भारत-पाक सीमा पर सीमा दर्शन परियोजना का उद्घाटन किया है?

  • राजस्थान
  • पंजाब
  • केरल
  • गुजरात
Show Answer
उत्तर: गुजरात - गुजरात के बनासकांठा जिले में केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री, अमित शाह ने भारत-पाक सीमा पर सीमा दर्शन परियोजना का उद्घाटन किया है. यह परियोजना नागरिकों को हमारी सीमा पर बीएसएफ कर्मियों के जीवन और कार्य का निरीक्षण करने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई थी.

निम्न में से किस मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ो के अनुसार, वित्त वर्ष 22 में पेटेंट आवेदनों की संख्या बढ़कर 66,440 हुई है?

  • बाल विकास मंत्रालय
  • जनजातीय मंत्रालय
  • शिक्षा मंत्रालय
  • वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय
Show Answer
उत्तर: वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय - वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के द्वारा जारी आंकड़ो के अनुसार, वित्त वर्ष 22 में पेटेंट आवेदनों की संख्या बढ़कर 66,440 हुई है. वर्ष 2022 की जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान, कुल 19796 पेटेंट आवेदन दायर किए गए है.

निम्न में से कौन सा देश जंगली जानवरों को कानूनी अधिकार देने वाला विश्व का पहला देश बन गया है?

  • जापान
  • चीन
  • मलेशिया
  • इक्वाडोर
Show Answer
उत्तर: इक्वाडोर - दक्षिण अमेरिका का इक्वाडोर देश हाल ही में जंगली जानवरों को कानूनी अधिकार देने वाला विश्व का पहला देश बन गया है. हाल ही में इक्वाडोर की सर्वोच्च अदालत ने उस मामले के पक्ष में फैसला सुनाया है जो "एस्ट्रेलिटा" नामक एक ऊनी बंदर पर केंद्रित था.

निम्न मे से कौन सा देश 2026 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करेगा?

  • जापान
  • चीन
  • अमेरिका
  • ऑस्ट्रेलिया
Show Answer
उत्तर: ऑस्ट्रेलिया - ऑस्ट्रेलिया का विक्टोरिया राज्य में 2026 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी की जाएगी. राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के अधिकार को सुरक्षित करने के लिए मेलबर्न की राजधानी विक्टोरिया को एक विशेष अवधि दी गई थी. वर्ष 2018 में, ऑस्ट्रेलिया ने गोल्ड कोस्ट पर खेलों की मेजबानी की थी.

Current Affairs in Hindi – 13 April 2022

Gk Section
Gksection.com यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, आईबीपीएस, आईएएस, एनटीएसई, सीएलएटी, रेलवे, एनडीए, सीडीएस, न्यायपालिका, यूपीपीएससी, आरपीएससी, जीपीएससी, एमपीएससी के लिए जीके (सामान्य ज्ञान), करंट अफेयर्स और सामान्य अध्ययन के लिए भारत की शीर्ष वेबसाइट में से एक है। यह पोर्टल एमपीपीएससी और भारत के अन्य राज्यों की सिविल सेवा/सरकारी नौकरी भर्ती परीक्षाएं सम्बंधित लेटेस्ट अपडेट प्रकाशित करता है।
https://www.gksection.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *