15 April 2022 Current Affairs – Hindi GK of 15th April 2022
Hindi gk of 15 April 2022 – भारत और विदेश (India and World) से सम्बंधित 15 अप्रैल 2022 Hindi Current Affairs के सबाल और जबाब (Questions and Answers) हिंदी मे प्रकाशित किए गए. सभी नवीनतम करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी (Latest Current Affairs) आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी.
Top Hindi current affairs questions of 15th April 2022 in Hindi
Current gk of 15 April 2022 in Hindi on National and International with explanation, here is covered 15th April 2022 all important current affairs for competitive exams.
निम्न में से किसने हाल ही में देश के छात्रों को एक साथ दो डिग्री करने की अनुमति दे दी है?
- दिल्ली विश्वविद्यालय
- शिक्षा विभाग
- निति आयोग
- विश्वविद्यालय अनुदान आयोग
Show Answer
उत्तर: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग - विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने हाल ही में देश के छात्रों को एक साथ दो डिग्री करने की अनुमति दे दी है. अब दोनों डिग्री या तो अलग-अलग विश्वविद्यालयों से या एक ही विश्वविद्यालय से प्राप्त की जा सकती हैं. देश के छात्रों को दो मास्टर कार्यक्रम, एक डिप्लोमा और एक यूजी कार्यक्रम, या दो स्नातक कार्यक्रम चुनने की अनुमति होगी.
निम्न में से किस राज्य के दीमा हसाओ जिले में मेगालिथिक स्टोन जार की खोज की गयी है?
Show Answer
उत्तर: असम - असम राज्य के दीमा हसाओ जिले में दीमा हसाओ जिले में मेगालिथिक स्टोन जार की खोज की गयी है. इस जार को पहली बार वर्ष 1929 में जॉन हेनरी हटन और जेम्स फिलिप मिल्स, ब्रिटिश सिविल सेवकों द्वारा देखा गया था. जबकि वर्ष 2016 और 2020 में ऐसी और साइटों की खोज की गई है.
निम्न में से किस बैंक ने भारत एसएमई एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी में अपने पूरे 4% स्वामित्व को बेचने की घोषणा की है?
- कश्मीर बैंक
- यस बैंक
- बैंक ऑफ महाराष्ट्र
- गुजरात बैंक
Show Answer
उत्तर: बैंक ऑफ महाराष्ट्र - बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने हाल ही में लगभग 4 करोड़ रुपये में भारत एसएमई एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी में अपने पूरे 4% स्वामित्व को बेचने की घोषणा की है. बैंक की 4% हिस्सेदारी, जो 40,00,000 इक्विटी शेयरों में तब्दील हो जाती है, को 9.80 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 3.92 करोड़ रुपये नकद में बेचा जाएगा.
हाल ही में किस राज्य के जमशेदपुर में पहला खेलो इंडिया नेशनल रैंकिंग महिला तीरंदाजी टूर्नामेंट आयोजित किया गया है?
Show Answer
उत्तर: झारखंड - झारखंड के जमशेदपुर में टाटा तीरंदाजी अकादमी में पहला खेलो इंडिया नेशनल रैंकिंग महिला तीरंदाजी टूर्नामेंट आयोजित किया गया है. हाल ही में साईं ने 6 चरणों में खेलो इंडिया नेशनल रैंकिंग महिला तीरंदाजी टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए 75 लाख रुपये की मंजूरी दी है.
निम्न में से किस संस्थान के विशेषज्ञों के नेतृत्व में कावेरी नदी में मछली में माइक्रोप्लास्टिक मिला है?
- आईटीआई
- आईआईटी
- आईआईएससी
- जेएनयू
Show Answer
उत्तर: आईआईएससी - भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी), बेंगलुरु के विशेषज्ञों के नेतृत्व में हाल ही में किये गए अध्ययन में कावेरी नदी में मछली में माइक्रोप्लास्टिक मिला है. यह अन्य संदूषक विकास असामान्यताएं और कंकाल विकृति पैदा कर सकते हैं.
इनमे से किस क्रिकेट बोर्ड के सचिव जय शाह को ICC क्रिकेट समिति के सदस्य बोर्ड प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया गया है?
- आईपीएल
- रणजी ट्राफी
- बीसीसीआई
- पीबीआई
Show Answer
उत्तर: बीसीसीआई - बीसीसीआई क्रिकेट बोर्ड के सचिव जय शाह को ICC क्रिकेट समिति के सदस्य बोर्ड प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया गया है. जबकि श्री लंका के महेला जयवर्धने को पूर्व खिलाड़ी प्रतिनिधि के रूप में फिर से नियुक्त किया गया है.
निम्न में से किसे को EY एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया है?
- सुनिधि चौहान
- फाल्गुनी नायर
- इंदिरा नूयी
- नीता अम्बानी
Show Answer
उत्तर: फाल्गुनी नायर - ऑनलाइन बिक्री करने वाली कंपनी नायका की संस्थापक फाल्गुनी नायर को हाल ही में ईवाई एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर इंडिया अवार्ड्स के 23वें संस्करण में ईवाई एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2021 से सम्मानित किया गया है. जबकि लाइफटाइम अचीवमेंट लार्सन एंड टुब्रो के ग्रुप चेयरमैन ए एम नाइक को दिया गया है.
निम्न मे से किस मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय खनिज विकास निगम ने 80वें स्कोच शिखर सम्मेलन 2022 में स्वर्ण और रजत पुरस्कार जीते है?
- बाल विकास मंत्रालय
- शिक्षा मंत्रालय
- विज्ञान मंत्रालय
- इस्पात मंत्रालय
Show Answer
उत्तर: इस्पात मंत्रालय - इस्पात मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय खनिज विकास निगम ने 80वें स्कोच शिखर सम्मेलन 2022 में स्वर्ण और रजत पुरस्कार जीते है. स्कोच शिखर सम्मेलन का विषय 'स्टेट ऑफ़ BFSI & PSUs था.
जर्मनी को हराकर किस देश की महिला हॉकी टीम ने FIH जूनियर महिला हॉकी विश्व कप 2022 जीता है?
- इंग्लैंड महिला हॉकी टीम
- जापान महिला हॉकी टीम
- चीन महिला हॉकी टीम
- नीदरलैंड महिला हॉकी टीम
Show Answer
उत्तर: नीदरलैंड महिला हॉकी - नीदरलैंड महिला हॉकी टीम ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के पोटचेफस्ट्रूम में जर्मनी को हराकर FIH जूनियर महिला हॉकी विश्व कप 2022 जीता है. नीदरलैंड सबसे सफल टीम है। तीसरे स्थान के मैच में इंग्लैंड ने शूटआउट में भारत को 3-0 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया है.
Current Affairs in Hindi – 14 April 2022