GK Quiz on 16th April 2021 in Hindi (16 अप्रैल 2021 पर प्रश्नोत्तरी)
भारत और विदेश से सम्बंधित ’16 अप्रैल 2021 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ’16 April 2021 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.
Current Affairs Quiz on 16th April 2021 in Hindi (16 अप्रैल 2021 करंट अफेयर्स पर प्रश्न और उत्तर)
चेन्नई की किस महिला को पॉवर लिस्ट 2021 में वर्ल्ड की टॉप नेत्र रोग विशेषज्ञ चुना गया है?
- डॉ. सुजैन जैकब
- डॉ. संजीत वर्मा
- डॉ. सुमन मेहता
- डॉ. सुष्मिता जैकब
सही उत्तर
उत्तर: डॉ. सुजैन जैकब - हाल ही में जारी पॉवर लिस्ट 2021 में चेन्नई की डॉ. सुजैन जैकब को पहला स्थान मिला है. वे विश्व की सबसे प्रभावशाली 100 महिला नेत्ररोग विशेषज्ञों में से एक मानी जाती है. वे चेन्नई में डॉ. अग्रवाल ग्रुप ऑफ आई हास्पिटल में रिफ्रेक्टिव और कॉर्निया फाउंडेशन की डायरेक्टर और चीफ हैं.
5 वर्ष की कियारा कौर का 105 मिनट में कितनी किताबें पढ़ने की वजह से लंदन वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स दर्ज किया है?
- 12 किताबें
- 24 किताबें
- 36 किताबें
- 48 किताबें
सही उत्तर
उत्तर: 36 किताबें - इंडियन अमेरिकन गर्ल अबू धाबी में अपने परिवार के साथ रहने वाली 5 वर्ष की कियारा कौर का 105 मिनट में 36 किताबें पढ़ने की वजह से लंदन वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स दर्ज किया गया है. कियारा को किताबें पढ़ने का इतना शौक है.
मत्स्य पालकों और संबंधित खरीददारों को इलैक्ट्रॉनिक मार्केटिंग सुविधा का मंच देने के लिए हाल ही में किसने “ई-संता” का उद्घाटन किया है?
- राजनाथ सिंह
- अमित शाह
- पीयूष गोयल
- हरदीप सिंह पूरी
सही उत्तर
उत्तर: पीयूष गोयल - केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने हाला ही में देश के मत्स्य पालकों और संबंधित खरीददारों को इलैक्ट्रॉनिक मार्केटिंग सुविधा का मंच देने के लिए "ई-संता" का उद्घाटन किया है. अब समुद्र से मछली पकड़ने वालों को बेहतर कीमत मिल सकेगी, सरकार ने एक ई कामर्स पोर्टल ई-संता शुरु किया है.
भारत की कौन सी महिला पहलवान 18 वर्ष की उम्र में ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई करने वाली देश की सबसे कम उम्र की महिला पहलवान बन गई हैं?
- बबिता फोघट
- गीता फोघट
- सोनम मलिक
- सुशीमा शर्मा
सही उत्तर
उत्तर: सोनम मलिक - भारत की महिला पहलवान सोनम मलिक हाल ही में 18 वर्ष की उम्र में ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई करने वाली देश की सबसे कम उम्र की महिला पहलवान बन गई हैं. उन्होंने हाल ही में एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर में महिलाओं के 62 किलोग्राम कुश्ती वर्ग में सिल्वर मेडल जीता.
साइड इफेक्ट की वजह से AstraZeneca वैक्सीन पर रोक लगाने वाला कौन सा देश यूरोप का पहला देश बन गया है?
- मिस्र
- ऑस्ट्रेलिया
- डेनमार्क
- अफ्रीका
सही उत्तर
उत्तर: डेनमार्क - साइड इफेक्ट के संदेह की वजह से AstraZeneca वैक्सीन पर रोक लगाने वाला डेनमार्क देश यूरोप का पहला देश बन गया है. देश के हेल्थ अथॉरिटी डायरेक्टर सोरेन ब्रोस्ट्रॉम ने कहा है की डेनमार्क का टीकाकरण अभियान अब इस वैक्सीन के बिना आगे बढ़ेगा.
16 अप्रैल को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?
- विश्व विज्ञान दिवस
- विश्व डाक दिवस
- विश्व महिला सुरक्षा दिवस
- विश्व आवाज दिवस
सही उत्तर
उत्तर: विश्व आवाज दिवस - 16 अप्रैल को विश्वभर में विश्व आवाज दिवस मनाया जाता है. यह दिवस विशेष रूप से विश्वभर में ओटोलरींगोलॉजिस्ट-हेड एंड नेक सर्जन और अन्य आवाज स्वास्थ्य पेशेवरों द्वारा मनाया जाता है और इसकी शुरुआत 1999 में ब्राजील में हुई थी.
विजडन क्रिकेटर्स अलमानेक ने किस क्रिकेटर खिलाडी को पिछले दशक का सर्वश्रेष्ठ वन-डे क्रिकेटर चुना है?
- रोहित शर्मा
- विराट कोहली
- के एल राहुल
- बाबर आजम
सही उत्तर
उत्तर: विराट कोहली - टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को विजडन क्रिकेटर्स अलमानेक ने पिछले दशक का सर्वश्रेष्ठ वन-डे क्रिकेटर चुना है. जबकि पहले क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और कपिल देव के बाद इस अवॉर्ड को जीतने वाले कोहली तीसरे भारतीय खिलाड़ी हैं.
राष्ट्रपति मोहम्मद बज़ौम ने ओहुयमौयडो महामडो को किस देशं का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है?
सही उत्तर
उत्तर: नाइजर - नाइजर के राष्ट्रपति मोहम्मद बज़ौम ने ओहुयमौयडो महामडो को देशं का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है. वे कर्मचारियों के पूर्व प्रमुख रह चुके हैं. ओहुयमौयडो महामडो वर्ष 2015 और वर्ष, 2021 के बीच पूर्व नाइजीरियाई राष्ट्रपति महामडो इस्सौफौ के प्रमुख थे.
निम्न में से किस देश ने हाल ही में नौरा अल-मतरोशी को अपनी पहली महिला अंतरिक्ष यात्री के तौर पर किया नामित किया है?
- ऑस्ट्रेलिया
- अफ्रीका
- संयुक्त अरब अमीरात
- चीन
सही उत्तर
उत्तर: संयुक्त अरब अमीरात - संयुक्त अरब अमीरात ने हाल ही में नौरा अल-मतरोशी को अपनी पहली महिला अंतरिक्ष यात्री के तौर पर किया नामित किया है. वे देश की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री है. जबकि मेजर हज्जा अल-मंसूरी अंतरिक्ष में संयुक्त अरब अमीरात के पहले अंतरिक्ष यात्री बन गये थे.
Current Affairs in Hindi – 15 April 2021