Current Affairs

Current Affairs – 23 April 2018 – Questions and Answers in Hindi

23rd April 2018 – Current Affairs GK Questions and Answers Preparation in Hindi with Complete Information

23rd अप्रैल 2018 सामयिकी प्रश्न उत्तर – यहाँ हमने 23rd अप्रैल 2018 भारत और विदेश से सम्बंधित कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब हिंदी भाषा व् संछिप्त में प्रकाशित किए है | यहाँ अंकित किए गए सभी करंट अफेयर्स प्रश्न 23rd अप्रैल 2018 के मुख्य समाचारों से लिए गए है जिन्हें हमने प्रश्न व् उत्तर के साथ अंकित किए है| सभी प्रश्न व् उत्तर आने वाली सरकारी व निजी नोकरी व परीक्षाओं (SSC, BANK, Railway, Clerk, PO, UPSC Exam) के लिए आपके लिए महत्वपूर्ण व् सहायक होंगे.

प्रश्‍न 1. टीसीएस कितने बिलियन डॉलर का मार्केट कैप पार करने वाली पहली कंपनी बन गयी है?
क. 150 बिलियन डॉलर
ख. 200 बिलियन डॉलर
ग. 250 बिलियन डॉलर
घ. 100 बिलियन डॉलर

Show Answer
उत्तर: घ. 100 बिलियन डॉलर
संछिप्त में जरूर पढ़े: देश के सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस यानी टाटा कंसल्टेंसी सर्विस का मार्केट कैप 100 बिलियन डॉलर के पार हो गया है. टीसीएस ये रिकॉर्ड बनाने वाली देश की पहली कंपनी है.

प्रश्‍न 2. रेलवे ने टिकट बुक कराने पर कितने प्रतिशत की छूट देने का फैसला किया है?
क. 10%
ख. 20%
ग. 15%
घ. 25%

Show Answer
उत्तर: क. 10%
संछिप्त में जरूर पढ़े: टूर पैकेज के तहत यात्रा करने पर रेलवे ने यात्रियों को वैट में 10 फीसदी की छूट देने का फैसला किया है. इसके द्वारा आई.आर.सी.टी.सी. पर्यटकों को सस्ती दर पर टूर पैकेज उपलब्ध कराएगी.

प्रश्‍न 3. इनमे से किस एयरलाइन कंपनी को हर महीने 250 करोड़ रुपए का घाटा हो रहा है?
क. इंडिगो एयरलाइन
ख. किंगफ़िशर एयरलाइन
ग. एयर इंडिया
घ. फ्रेंक्लिन

Show Answer
उत्तर: ग. एयर इंडिया
संछिप्त में जरूर पढ़े: देश की सरकारी एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया को हर महीने 200-250 करोड़ रुपए का घाटा हो रहा है. इस घाटे के वजह से एयर इंडिया को सारे विमानों का रख-रखाव करने में दिक्कतों हो रही है.

प्रश्‍न 4. इनमे से किसने कहा है की भारत की अर्थव्यवस्था वर्ष 2018-19 में और तेजी से आगे बढ़ेगी?
क. उर्जित पटेल
ख. अलोक त्रिपाठी
ग. रामनाथ कोविंद
घ. स्मृति ईरानी

Show Answer
उत्तर: क. उर्जित पटेल
संछिप्त में जरूर पढ़े: देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल ने कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था वर्ष 2018-19 में और तेजी से आगे बढ़ेगी और चालू वित्त वर्ष में आर्थिक वृद्धि और तेज होने की उम्मीद है.

प्रश्‍न 5. इनमे से किसने केवाईसी के लिए आधार को बैंक खाते से जोड़ना अनिवार्य कर दिया है?
क. वर्ल्ड बैंक
ख. केंद्र सरकार
ग. राज्य सरकार
घ. रिजर्व बैंक

Show Answer
उत्तर: घ. रिजर्व बैंक
संछिप्त में जरूर पढ़े: भारतीय रिजर्व बैंक ने केवाईसी के लिए आधार को बैंक खाते से जोड़ना अनिवार्य कर दिया है. हालांकि आधार की अनिवार्यता को लेकर सुप्रीमकोर्ट का आखिरी फैसला आना बाकि है.

प्रश्‍न 6. सैनिक स्कूल में पहली बार लड़कियों को एडमिशन कितने वर्ष में मिला है?
क. 57 वर्ष
ख. 60 वर्ष
ग. 80 वर्ष
घ. 90 वर्ष

Show Answer
उत्तर: क. 57 वर्ष
संछिप्त में जरूर पढ़े: भारत के सैनिक स्कूलों अब तक किसी भी लडकी को एडमिशन नहीं मिला है. लखनऊ के सैनिक स्कूल ने पहल करते हुए 57 वर्ष में पहली बार लड़कियों को एडमिशन दिया है. इस साल के सत्र में 15 लड़कियों का चयन किया गया है.

प्रश्‍न 7. इनमे से किसने राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के पुनर्गठन को मंजूरी दी है?
क. सुप्रीमकोर्ट
ख. हाईकोर्ट
ग. केंद्र सरकार
घ. राज्य सरकार

Show Answer
उत्तर: ग. केंद्र सरकार
संछिप्त में जरूर पढ़े: हाल ही में केंद्र सरकार ने गांवों के ढांचे का विकास करने के लिए राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के पुनर्गठन को मंजूरी दी है. इस नई योजना की शुरूआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के मांडला जिले से करेंगे.

प्रश्‍न 8. हाल ही में किसने संविधान बचाओ अभियान शुरु किया है?
क. राज्य सरकार
ख. नरेंद मोदी
ग. राहुल गांधी
घ. रामनाथ कोविंद

Show Answer
उत्तर: ग. राहुल गांधी
संछिप्त में जरूर पढ़े: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज संविधान बचाओ अभियान की शुरुआत की है. संविधान बचाओ अभियान का उद्देश्य संविधान और दलितों पर कथित हमलों के मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर उठाना है.

प्रश्‍न 9. इनमे से _____ के पूर्व छात्रों ने नौकरी छोड़कर बाप पार्टी बनाई है?
क. इंजीनियरिंग
ख. आईआईटी
ग. आईटीआई
घ. इनमे से कोई नहीं

Show Answer
उत्तर: ख. आईआईटी
संछिप्त में जरूर पढ़े: हाल ही में आईआईटी के 50 पूर्व छात्रों के एक समूह ने अनुसूचित जातियों (एससी), अनुसूचित जनजातियों (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्गों (ओबीसी) के अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए अपनी नौकरियां छोड़कर एक राजनीतिक पार्टी (बाप पार्टी) बनाई है.

प्रश्‍न 10. इनमे से किस देश में विश्व की सबसे बुजुर्ग महिला का 117 वर्ष की आयु में निधन हो गया है?
क. अमेरिका
ख. दक्षिणी जापान
ग. चीन
घ. ऑस्ट्रेलिया

Show Answer
उत्तर: ख. दक्षिणी जापान
संछिप्त में जरूर पढ़े: हाल ही में विश्व की सबसे बुजुर्ग महिला का 117 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. दक्षिणी जापान की रहने वाली नबी ताजिमा का 117 साल 261 दिन की उम्र में निधन हो गया है.

प्रश्‍न 11. विदेश में रहने वाले अपने देश के लोगों से धन प्राप्त करने में कौन सा देश पहले स्थान पर है?
क. अमेरिका
ख. जापान
ग. भारत
घ. मालदीव

Show Answer
उत्तर: ग. भारत
संछिप्त में जरूर पढ़े: विश्व बैंक ने कहा है की विदेश में बसे अपने देश के लोगों से धन प्राप्त करने में भारत शीर्ष स्थान पर है.
Gk Section
Gksection.com यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, आईबीपीएस, आईएएस, एनटीएसई, सीएलएटी, रेलवे, एनडीए, सीडीएस, न्यायपालिका, यूपीपीएससी, आरपीएससी, जीपीएससी, एमपीएससी के लिए जीके (सामान्य ज्ञान), करंट अफेयर्स और सामान्य अध्ययन के लिए भारत की शीर्ष वेबसाइट में से एक है। यह पोर्टल एमपीपीएससी और भारत के अन्य राज्यों की सिविल सेवा/सरकारी नौकरी भर्ती परीक्षाएं सम्बंधित लेटेस्ट अपडेट प्रकाशित करता है।
https://www.gksection.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *