Current Affairs

22-February-2022 Current Affairs in Hindi

भारत और विदेश से सम्बंधित ’22 फरवरी 2022 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, 22 February 2022 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

22 फरवरी 2022 करंट अफेयर्स पर प्रश्न और उत्तर – Current Affairs Quiz on 22nd February 2022 in Hindi

निम्न में से किस मंत्रालय ने हाल ही में इंटरनेट पर अपने अधिकारियों द्वारा गुप्त दस्तावेजों को साझा करने पर रोक लगा दी है?

  • महिला मंत्रालय
  • शिक्षा मंत्रालय
  • विज्ञान मंत्रालय
  • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
Show Answer
उत्तर: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय - सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने हाल ही में डेटा सुरक्षा पर नए दिशानिर्देशों को जारी करते हुए इंटरनेट पर अपने अधिकारियों द्वारा गुप्त दस्तावेजों को साझा करने पर रोक लगा दी है. सरकार ने नए दिशानिर्देश जारी किए जब उन्होंने पाया कि बड़ी संख्या में सरकारी अधिकारी गुप्त सूचनाओं के संचार के लिए टेलीग्राम और व्हाट्सएप जैसे निजी मैसेजिंग प्लेटफॉर्म का उपयोग करते हैं.

हुरुन रिपोर्ट के अनुसार भारत में अमीर परिवारों में वर्ष 2021 में कितने प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है?

  • 6 प्रतिशत
  • 8 प्रतिशत
  • 11 प्रतिशत
  • 16 प्रतिशत
Show Answer
उत्तर: 11 प्रतिशत - ऑक्सफैम की "Inequality Kills: India Supplement 2022" हुरुन रिपोर्ट के अनुसार भारत में अमीर परिवारों में वर्ष 2021 में 11 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है. जिसके अनुसार, अगले पांच वर्षों में धनी परिवारों की संख्या 30% बढ़कर 6,00,000 हो जाएगी.

दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स 2022 का आयोजन किस शहर में किया गया है?

  • पुणे
  • मुंबई
  • दिल्ली
  • कोल्कता
Show Answer
उत्तर: मुंबई - दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स 2022 का आयोजन मुंबई में गया है. इस वर्ष फिल्म ऑफ द ईयर पुष्पा: द राइज को दिया गया है. जबकि सर्वश्रेष्ठ फिल्म पुरस्कार शेरशाह को दिया गया है. सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार फिल्म 83 के लिए रणवीर सिंह को दिया गया है.

निम्न में से किस मीडिया कंपनी के वरिष्ठ पत्रकार रवीश तिवारी का हाल ही में निधन हो गया है?

  • हिंदुस्तान टाइम्स
  • इंडियन एक्सप्रेस
  • भास्कर
  • नवभारत टाइम्स
Show Answer
उत्तर: इंडियन एक्सप्रेस - इंडियन एक्सप्रेस मीडिया कंपनी के वरिष्ठ पत्रकार रवीश तिवारी का हाल ही में निधन हो गया है. वे अपनी राजनीतिक समाचार रिपोर्टिंग के लिए लोकप्रिय थे. इससे पहले, उन्होंने इकोनॉमिक टाइम्स में वरिष्ठ सहायक संपादक, इंडिया टुडे में एसोसिएट एडिटर और इंडियन एक्सप्रेस में वरिष्ठ सहायक संपादक के रूप में भी काम किया था.

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने कितने वर्ष के बाद माली से सैन्य वापसी की घोषणा की है?

  • 5 वर्ष
  • 7 वर्ष
  • 9 वर्ष
  • 11 वर्ष
Show Answer
उत्तर: 9 वर्ष - फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने हाल ही में 9 वर्ष के बाद माली से सैन्य वापसी की घोषणा की है. 9 साल से अधिक समय तक जिहादी विद्रोह से लड़ने के बाद माली से सैन्य वापसी की गयी है. फ्रांस ने पहली बार 2013 में समाजवादी राष्ट्रपति फ्रांकोइस होलांदे के नेतृत्व में माली में जिहादियों के खिलाफ सैनिकों को तैनात किया था.

भारत सरकार ने हाल ही में देश में के शैक्षणिक संस्थानों को बेहतर बनाने के लिए कौन सी पहल को बढ़ावा देने की घोषणा की है?

  • हील बाय इंडिया
  • प्रेपरे इंडिया
  • गो इंडिया
  • एजुकेशन बाय इंडिया
Show Answer
उत्तर: हील बाय इंडिया - भारत सरकार ने हाल ही में देश में के शैक्षणिक संस्थानों को बेहतर बनाने के लिए "हील बाय इंडिया" पहल को बढ़ावा देने की घोषणा की है. इस पहल का उद्देश्य स्वास्थ्य क्षेत्र में भारत के प्रशिक्षित पेशेवरों के लिए विदेशों में रोजगार के अवसर पैदा करना और स्वास्थ्य के क्षेत्र में गुणवत्ता वाले मानव संसाधनों का मंथन करने के लिए शिक्षा को बढ़ाना है.

भारत 2023 में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के सत्र की कौन सा शहर मेजबानी करेगा?

  • पुणे
  • दिल्ली
  • कोलकत्ता
  • मुंबई
Show Answer
उत्तर: मुंबई - भारत 2023 में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के सत्र की मुंबई मेजबानी करेगा. जबकि पिछले सत्र की मेजबानी भारत ने वर्ष 1983 में नई दिल्ली में की थी. 2022 में, IOC सत्र बीजिंग, चीन में आयोजित किया गया था। नीता अंबानी इस समिति में भारत की प्रतिनिधि हैं.

टेबल टेनिस खिलाड़ी, मनिका बत्रा को हाल ही में किस ब्रांड ने अपने ब्रांड एंबेसडर के रूप में शामिल किया है?

  • बोट
  • लेवी
  • बाटा
  • एडिडास
Show Answer
उत्तर: एडिडास - टेबल टेनिस खिलाड़ी, मनिका बत्रा को हाल ही एडिडास ने अपने ब्रांड एंबेसडर के रूप में शामिल किया है. यह साझेदारी महिलाओं को उनके सपनों को साकार करने के लिए सशक्त बनाने, महिलाओं को बाधाओं को तोड़ने के लिए प्रोत्साहित करने और खेलों में भागीदारी बढ़ाने पर केंद्रित है.

बिहार के साकिबुल गनी क्रिकेट इतिहास में अपने प्रथम श्रेणी पदार्पण पर कौन सा शतक लगाने वाले पहले खिलाडी बन गए है?

  • दोहरा
  • तिहरा शतक
  • चौथा शतक
  • इनमे से कोई नहीं
Show Answer
उत्तर: तिहरा शतक - बिहार के साकिबुल गनी क्रिकेट इतिहास में अपने प्रथम श्रेणी पदार्पण पर तिहरा शतक लगाने वाले पहले खिलाडी बन गए है. उन्होंने जादवपुर यूनिवर्सिटी कैंपस ग्राउंड, जादवपुर, बंगाल में मिजोरम के खिलाफ प्लेट ग्रुप रणजी ट्रॉफी में 405 गेंदों में 56 चौकों और दो छक्कों की मदद से 341 रन बनाए है.

Current Affairs in Hindi – 21 February 2022

Gk Section
Gksection.com यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, आईबीपीएस, आईएएस, एनटीएसई, सीएलएटी, रेलवे, एनडीए, सीडीएस, न्यायपालिका, यूपीपीएससी, आरपीएससी, जीपीएससी, एमपीएससी के लिए जीके (सामान्य ज्ञान), करंट अफेयर्स और सामान्य अध्ययन के लिए भारत की शीर्ष वेबसाइट में से एक है। यह पोर्टल एमपीपीएससी और भारत के अन्य राज्यों की सिविल सेवा/सरकारी नौकरी भर्ती परीक्षाएं सम्बंधित लेटेस्ट अपडेट प्रकाशित करता है।
https://www.gksection.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *