Current Affairs

Current Affairs – 22 June 2018 – Questions and Answers in Hindi

22nd June 2018 – Current Affairs GK Questions and Answers Preparation in Hindi 

22 June 2018 Current Affairs | 22nd जून 2018 सामयिकी प्रश्न उत्तर – यहाँ हमने 22nd जून 2018 भारत और विदेश से सम्बंधित कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब हिंदी भाषा व् संछिप्त में प्रकाशित किए है | यहाँ अंकित किए गए सभी करंट अफेयर्स प्रश्न 22nd जून 2018 के मुख्य समाचारों से लिए गए है जिन्हें हमने प्रश्न व् उत्तर के साथ अंकित किए है| सभी प्रश्न व् उत्तर आने वाली सरकारी व निजी नोकरी व परीक्षाओं (SSC, BANK, Railway, Clerk, PO, UPSC Exam) के लिए आपके लिए महत्वपूर्ण व् सहायक होंगे.

प्रश्‍न 1. इनमे से कौन सा देश पेट्रोल-डीजल का उत्पादन बढ़ाएगा?
क. अमेरिका
ख. चीन
ग. जापान
घ. सऊदी अरब

Show Answer
उत्तर: घ. सऊदी अरब
संछिप्त में जरूर पढ़े: हाल ही में सऊदी अरब देश ने वियना में चल रही बैठक में कच्चे तेल का उत्पादन में रोजाना 10 लाख बैरल बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है. अगर ऐसा होता है तो हो सकता है की पेट्रोल-डीजल में भी अगले कुछ दिनों में राहत मिल सकती है.

प्रश्‍न 2. भारत ने अमेरिका से आयाति‍त कितनी वस्तुओं पर शुल्क बढ़ाया है?
क. 30
ख. 40
ग. 29
घ. 35

Show Answer
उत्तर: ग. 29
संछिप्त में जरूर पढ़े: हाल ही में भारत ने अमेरिकी पर कारोबारी कार्रवाई करते हुए अमेरिका की 29 वस्तुओं पर आयात शुल्क बढाया है जिसमे बादाम, अखरोट, सेब, काला चना और मसूर शामिल है. इससे अमेरिका से आयातित ये वस्तुएं देश में महंगी हो जाएंगी.

प्रश्‍न 3. इनमे से किस उद्योगपति की दौलत दो दिन में 94 अरब बढ़ गई है?
क. जेफ़ ब्रोस
ख. लर्री पेज
ग. बिल गेट्स
घ. मुकेश अंबानी

Show Answer
उत्तर: घ. मुकेश अंबानी
संछिप्त में जरूर पढ़े: हाल ही में ब्लूमबर्ग इंडेक्स के अनुसार 19 जून को मुकेश अंबानी का नेट वर्थ 40.5 अरब डॉलर थी. अभी दो दिन में रिलायंस ग्रुप के शेयरों में आई तेजी ने उनके नेट वर्थ 94 अरब बढ़ गई है.

प्रश्‍न 4. हाल ही में किस चिप बनानेवाली कंपनी के चीफ एग्जिक्युटिव ऑफिसर ने इस्तीफा दे दिया है?
क. एएमडी
ख. गूगल
ग. इंटेल
घ. माइक्रोसॉफ्ट

Show Answer
उत्तर: ग. इंटेल
संछिप्त में जरूर पढ़े: हाल ही में चिप बनानेवाली सबसे बड़ी अमेरिकी कंपनी इंटेल कॉर्प के चीफ एग्जिक्युटिव ऑफिसर ब्रायन क्रैनिक ने गुरुवार को इस्तीफा दे दिया है इससे पहले जांच में पाया गया कि उनका एक एंप्लॉयी के साथ पारस्परिक सहमति का रिश्ता था जो कंपनी की नीति के खिलाफ है.

प्रश्‍न 5. इनमे से किस देश की सरकार व्हाट्सएप, स्काइप, गूगल डुओ और इमो जैसी वीडियो कॉलिंग एप्स पर पाबंदी लगाने वाली है
क. भारत
ख. अमेरिका
ग. जापान
घ. इंग्लैंड

Show Answer
उत्तर: क. भारत
संछिप्त में जरूर पढ़े: हाल ही में भारत सरकार ने व्हाट्सएप, स्काइप, गूगल डुओ और इमो जैसी वीडियो कॉलिंग एप्स का इस्तेमाल करने पर सरकार रोक लगाने वाली है.

प्रश्‍न 6. चीन को पछाड़कर कौन सा देश दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा शेयर बाजार बन सकता है?
क. भारत
ख. अमेरिका
ग. मालदीव
घ. जापान

Show Answer
उत्तर: घ. जापान
संछिप्त में जरूर पढ़े: हाल ही में चीन के शेयर बाजार में करीब 406 अरब डॉलर डूब गये है जिससे चीन के शेयर्स का पूंजीकरण 1.6 ट्रिलियन तक घट चुका है अगर एक दिन और गिरावट हुई तो चीन तीसरे पर और जापान दूसरे नंबर पर आ जाएगा जिससे जापान की मुद्रा को फायदा मिलेगा.

प्रश्‍न 7. भारत के किस राज्य की नतानिया जॉन फीफा विश्व कप में भारत की पहली बॉल गर्ल बन गईं हैं
क. दिल्ली
ख. हरियाणा
ग. पंजाब
घ. तमिलनाडु

Show Answer
उत्तर: घ. तमिलनाडु
संछिप्त में जरूर पढ़े: भारत के तमिलनाडु राज्य की 11 वर्षीय नतानिया जॉन फीफा विश्व कप में भारत की पहली बॉल गर्ल बन गईं हैं जिससे मैच में मैदान पर आने के लिए ब्राजील का नेतृत्व किया और मैच शुरू करने के लिए रेफरी को गेंद सौंपी थी.

प्रश्‍न 8. इनमे से किस बैंक ने प्राथमिकता क्षेत्र ऋण के तहत आवास ऋण सीमा को संशोधित किया है?
क. वर्ल्ड बैंक
ख. आरबीआई
ग. यस बैंक
घ. बैंक ऑफ़ इंडिया

Show Answer
उत्तर: ख. आरबीआई
संछिप्त में जरूर पढ़े: हाल ही में भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने प्राथमिकता क्षेत्र ऋण (पीएसएल) के तहत आवास ऋण (होम लोन) सीमा में संशोधन किया है.

प्रश्‍न 9. भारत और किस देश ने सतत जल विकास के लिए सहयोग पर सहमति जताई है?
क. जापान
ख. चीन
ग. ऑस्ट्रेलिया
घ. ताजिकिस्तान

Show Answer
उत्तर: ताजिकिस्तान
संछिप्त में जरूर पढ़े: हाल ही में भारत और ताजिकिस्तान ने द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए सतत जल विकास के लिए सहयोग पर सहमति जताई है.

प्रश्‍न 10. इनमे से किस राज्य सरकार ने विंड-सोलर हाइब्रिड पावर पालिसी की घोषणा की है?
क. पंजाब
ख. हरियाणा
ग. दिल्ली
घ. गुजरात

Show Answer
उत्तर: घ. गुजरात
संछिप्त में जरूर पढ़े: हाल ही में भारत की गुजरात सरकार ने विंड-सोलर हाइब्रिड पावर पालिसी-2018 (पवन और सौर ऊर्जा संबंधी मिश्रित नीति) की घोषणा की, ताकि पवन के साथ-साथ सौर ऊर्जा परियोजनाओं को एक स्थान पर स्थापित किया जा सके.
Gk Section
Gksection.com यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, आईबीपीएस, आईएएस, एनटीएसई, सीएलएटी, रेलवे, एनडीए, सीडीएस, न्यायपालिका, यूपीपीएससी, आरपीएससी, जीपीएससी, एमपीएससी के लिए जीके (सामान्य ज्ञान), करंट अफेयर्स और सामान्य अध्ययन के लिए भारत की शीर्ष वेबसाइट में से एक है। यह पोर्टल एमपीपीएससी और भारत के अन्य राज्यों की सिविल सेवा/सरकारी नौकरी भर्ती परीक्षाएं सम्बंधित लेटेस्ट अपडेट प्रकाशित करता है।
https://www.gksection.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *