12th मार्च 2018 सामयिकी प्रश्न उत्तर – यहाँ हमने 12th मार्च 2018 भारत और विदेश से सम्बंधित कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब हिंदी भाषा व् संछिप्त में प्रकाशित किए है | यहाँ अंकित किए गए सभी करंट अफेयर्स प्रश्न 12th मार्च 2018 के मुख्य समाचारों से लिए गए है जिन्हें हमने प्रश्न व् उत्तर के साथ अंकित किए है| सभी प्रश्न व् उत्तर आने वाली सरकारी व निजी नोकरी व परीक्षाओं (SSC, BANK, Railway, Clerk, PO, UPSC Exam) के लिए आपके लिए महत्वपूर्ण व् सहायक होंगे.
Q1. इनमे से किस शहर में अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया है?
क. मुंबई
ख. हरियाणा
ग. दिल्ली
घ. केरल
Show Answer
उत्तर: ग. दिल्ली
संछिप्त में जरूर पढ़े: भारत में पहले अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) शिखर सम्मेलन आयोजित दिल्ली में किया गया है. दुनिया भर के 121 देश इसके सदस्य हैं और अब संयुक्त राष्ट्र से मान्यता मिलने के बाद संस्थान और मजबूत बना है. विश्व में सौर ऊर्जा के इस्तेरमाल को लेकर यह एक बड़ी पहल मानी जा रही है. इस सम्मेलन को स्व्च्छं और सौर ऊर्जा के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए अहम माना जा रहा है.
Q2. फिक्की एवं ईवाई की एक रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2020 तक कितने मिलियन उपभोक्ता केवल डिजिटल सेवाओं का उपयोग करेंगे?
क. 7 मिलियन
ख. 4 मिलियन
ग. 10 मिलियन
घ. 15 मिलियन
Show Answer
उत्तर: ख. 4 मिलियन
संछिप्त में जरूर पढ़े: फिक्की एवं ईवाई द्वारा जारी इस सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2020 तक केवल डिजिटल प्लेटफार्म पर निर्भर रहने वाले उपभोक्ताओं की संख्या 4 मिलियन से अधिक होगी. यह रिपोर्ट ‘रीइमेजिनिंग इंडियाज़ एम एंड ई सेक्टर’ के नाम से जारी की गयी है. इस रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि वर्तमान समय में भारत में 1 से 1.5 मिलियन ‘डिजिटल ओनली कंज्यूमर’ मौजूद हैं.
Q3. जीएसटी परिषद ने किस महीने से ई-वे बिल लागू करने का निर्णय लिया है?
क. अप्रैल
ख. मई
ग. जून
घ. अगस्त
Show Answer
उत्तर: क. अप्रैल
संछिप्त में जरूर पढ़े: जीएसटी परिषद ने निर्णय लिया है कि 01 अप्रैल 2018 से देशभर में ई-वे बिल (इलेक्ट्रानिक- वे बिल) लागू होगा. हालांकि एक ही राज्य के भीतर एक जगह से दूसरी जगह पर सामान की आवाजाही के लिए ई-वे बिल को क्रमबद्ध तरीके से 15 अप्रैल से लागू किया जाना शुरू किया जाएगा और 1 जून तक यह सभी राज्यों में लागू कर दिया जाएगा.
Q4. आर्मी ट्रेनिंग में पहली बार कितनी महिला कैडेट्स ने शीर्ष सम्मान जीता है?
क. पांच
ख. सात
ग. दो
घ. तीन
Show Answer
उत्तर: ग. दो
संछिप्त में जरूर पढ़े: भारतीय सेना के अधिकारियों को ट्रेनिंग देने वाले प्रतिष्ठित संस्थान ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (OTA) के इतिहास में पहली बार दो महिला कैडेट्स ने शीर्ष सम्मान जीता है. इन दोनों महिला अधिकारियों ने 200 पुरुष कैडेट्स को पीछे छोड़ते हुए यह सम्मान हासिल किया. हरियाणा की निवासी प्रीति चौधरी और वृत्ति शर्मा ने चेन्नई में ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (OTA) के 55 वर्ष के इतिहास में पहली बार यह सम्मान हासिल किया है.
Q5. इनमे से किस शहर में 30 हजार किसानों सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं?
क. दिल्ली
ख. पंजाब
ग. हरियाणा
घ. मुंबई
Show Answer
उत्तर: घ. मुंबई
संछिप्त में जरूर पढ़े: भारत देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में लगभग 30 हजार किसान अपने खेतों को छोड़कर सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं. मुंबई से लगभग 150 किलोमीटर दूर नासिक से शुरु हुआ किसानों का यह रेला आजाद मैदान में जमा हुआ है.
Q6. हाल ही में किस देश के प्रधानमंत्री ने संसद में दो-तिहाई से विश्वास मत जीता है?
क. भूटान
ख. जापान
ग. नेपाल
घ. भारत
Show Answer
उत्तर: ग. नेपाल
संछिप्त में जरूर पढ़े: नेपाल में संघीय प्रशासन व्यवस्था अपनाए जाने के बाद देश के पहले प्रधानमंत्री बने के. पी. शर्मा ओली ने संसद में दो तिहाई मत से विश्वास मत प्रस्ताव जीत लिया है. मतदान में 208 मत ओली के समर्थन में आए वहीं 200 में 60 मत उनके विरुद्ध आए. वोटिंग के समय 68 नेता मौके पर संसद में उपस्थित थे.
Q7. किस देश के राष्ट्रपति आजीवन पद पर बने रह सकते है?
क. अमेरिका
ख. जापान
ग. चीन
घ. इंडोनेशिया
Show Answer
उत्तर: ग. चीन
संछिप्त में जरूर पढ़े: चीन में एकदलीय राजनीति में सबसे बड़े बदलाव के तहत संसद ने ऐतिहासिक संविधान संशोधन को मंजूरी प्रदान की. इससे राष्ट्रपति शी चिनफिंग के दो बार के कार्यकाल की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई तथा अब वह आजीवन सत्ता में बने रह सकते हैं.
Q8. इनमे से किस देश की राजकुमारी ने अपना देश छोड़कर अमेरिका में शरण ली है?
क. चीन
ख. लंदन
ग. दुबई
घ. रूस
Show Answer
उत्तर: ग. दुबई
संछिप्त में जरूर पढ़े: दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मख्तूम की बेटी (दुबई की राजकुमारी) शेख लातिफा ने अपने देश से फरार होकर अमेरिका की शरण मांगी है. ब्रिटिश के अखबार डेली मेल को 33 वर्षीय दुबई की राजकुमारी शेखा लतीफा ने बताया कि उनके पास दुबई में अपनी जिंदगी को स्वतंत्र तरीके से जीने की इजाजत नहीं है.
Q9. हाल ही में भारत और फ़्रांस के मध्य कितने समझौतों पर हस्ताक्षर किये गये है?
क पंद्रह
ख. बीस
ग. सोलह
घ. चौदह
Show Answer
उत्तर: घ. चौदह
संछिप्त में जरूर पढ़े: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों चार दिन के दौरे पर भारत आये हैं. इस दौरान उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर विभिन्न क्षेत्रों में 14 अहम समझौते किए. यह समझौते रेलवे, शहरी विकास, रक्षा, अंतरिक्ष आदि क्षेत्रों में किए गए.
Q10. इनमे से किस देश के संसद ने राष्ट्रपति पद की समय सीमा समाप्त कर दी है?
क. अमेरिका
ख. सिंगापुर
ग. चीन
घ. ऑस्ट्रेलिया
Show Answer
उत्तर: ग. चीन
संछिप्त में जरूर पढ़े: चीन की संसद ने एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए राष्ट्रपति पद की समय सीमा समाप्त कर दी हैं. चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति ने संविधान में संशोधन करके राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के दो कार्यकाल की समय सीमा को समाप्त करने का प्रस्ताव पेश किया था.