Current Affairs

22-March-2022 Current Affairs in Hindi

भारत और विदेश से सम्बंधित ’22 मार्च 2022 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, 22 March 2022 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

22 मार्च 2022 करंट अफेयर्स पर प्रश्न और उत्तर – Current Affairs Quiz on 22nd March 2022 in Hindi

दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर के लिए कोचों को हाल ही में किसके द्वारा लांच किया गया है?

  • एनटीपीसी
  • भारतीय परिवहन निगम
  • राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्रीय परिवहन निगम
  • निति आयोग
Show Answer
उत्तर: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्रीय परिवहन निगम - राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्रीय परिवहन निगम के द्वारा हाल ही में दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर के लिए कोचों को लांच किया गया है. जल्द ही इन अर्ध-उच्च गति वाली वायुगतिकीय ट्रेनों की छितरी हुई शक्ति के साथ डिलीवरी शुरू हो जाएगी.

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में किस शहर में उड़ान नियंत्रण प्रणाली एकीकरण परिसर का उद्घाटन किया गया है?

  • पुणे
  • चेन्नई
  • दिल्ली
  • बेंगलुरु
Show Answer
उत्तर: बेंगलुरु - रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में कर्नाटक के बेंगलुरु में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डी आर डी ओ) की प्रयोगशाला वैमानिकी विकास प्रतिष्ठान (एडीई) में 7 मंजिला उड़ान नियंत्रण प्रणाली एकीकरण परिसर का उद्घाटन किया है. जिसे 45 दिनों के रिकॉर्ड-ब्रेकिंग इन-हाउस हाइब्रिड तकनीक का उपयोग करके बनाया गया था.

आईटी प्रमुख, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने हाल ही में कितने वर्ष के लिए राजेश गोपीनाथन को एमडी और सीईओ नियुक्त किया है?

  • 2 वर्ष
  • 3 वर्ष
  • 4 वर्ष
  • 5 वर्ष
Show Answer
उत्तर: 5 वर्ष - आईटी प्रमुख, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने हाल ही में 5 वर्ष के लिए राजेश गोपीनाथन को एमडी और सीईओ नियुक्त किया है. यह उनका दूसरा कार्यकाल 21 फरवरी 2022 से शुरू होकर 20 फरवरी 2027 तक होगा. वे पहली बार वर्ष 2017 में टीसीएस के सीईओ और एमडी के रूप में नियुक्त किये गए थे.

एशियाई क्रिकेट परिषद ने सभी की सहमति से अपने अध्यक्ष जय शाह का कार्यकाल कितने वर्ष के लिए बढ़ा दिया है?

  • 1 वर्ष
  • 2 वर्ष
  • 3 वर्ष
  • 4 वर्ष
Show Answer
उत्तर: 1 वर्ष - एशियाई क्रिकेट परिषद ने हाल ही में सभी की सहमति से 19 मार्च, 2022 को एसीसी की वार्षिक आम बैठक के दौरान अपने अध्यक्ष जय शाह का कार्यकाल 1 वर्ष के लिए बढ़ा दिया है. वे वर्ष 2019 से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव है. एशियाई क्रिकेट परिषद मुख्यालय श्रीलंका के कोलंबो में है.

सरकार ने हाल ही में कंपनियों के लिए डेब्ट फाइनेंसिंग को इक्विटी शेयरों में बदलने की समय सीमा को कितने वर्ष के लिए बढ़ा दिया है?

  • 2 वर्ष
  • 4 वर्ष
  • 7 वर्ष
  • 10 वर्ष
Show Answer
उत्तर: 10 वर्ष - DPIIT की एक समाचार विज्ञप्ति के मुताबिक, सरकार ने हाल ही में कंपनियों के लिए डेब्ट फाइनेंसिंग को इक्विटी शेयरों में बदलने की समय सीमा को 10 वर्ष के लिए बढ़ा दिया है. निवेश के दौरान, निवेशक को यह विकल्प दिया जाता है कि अगर स्टार्टअप अच्छा प्रदर्शन करता है या भविष्य में कुछ निश्चित प्रदर्शन बेंचमार्क को पूरा करता है.

निम्न में से किस पूर्व भारतीय क्रिकेटर को मालदीव स्पोर्ट्स अवार्ड्स 2022 में प्रतिष्ठित “स्पोर्ट्स आइकन 2022” पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

  • महेंद्र सिंह धोनी
  • युवराज सिंह
  • आशीष नेहरा
  • सुरेश रैना
Show Answer
उत्तर: सुरेश रैना - पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना को हाल ही में मालदीव स्पोर्ट्स अवार्ड्स 2022 में प्रतिष्ठित "स्पोर्ट्स आइकन 2022" पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. रैना को 16 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ नामांकित किया गया था. सुरेश रैना ट्वेंटी 20 करियर में 6000 और साथ ही 8000 रन बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं.

पंकज आडवाणी ने हाल ही में 19वीं एशियाई 100 यूपी बिलियर्ड्स चैंपियनशिप 2022 में ध्रुव सीतवाला को हराकर कौन सी बार खिताब अपने नाम किया है?

  • 5वी
  • 7वी
  • 8वी
  • 10वी
Show Answer
उत्तर: 8वी - भारतीय क्यूइस्ट पंकज आडवाणी ने हाल ही में 19वीं एशियाई 100 यूपी बिलियर्ड्स चैंपियनशिप 2022 में ध्रुव सीतवाला को हराकर 8वी बार खिताब अपने नाम किया है. यह उनका 24वां अंतर्राष्ट्रीय खिताब और 8वां एशियाई ताज है. यह 19वीं एशियाई 100 यूपी बिलियर्ड्स चैंपियनशिप 2022 दोहा, कतर में आयोजित की गयी थी.

निम्न में से किस राज्य की विधानसभा पेपरलेस बनने के लिए देश की पहली पेपरलेस विधानसभा बन गयी है?

  • सिक्किम विधानसभा
  • गुजरात विधानसभा
  • महाराष्ट्र विधानसभा
  • नागालैंड विधानसभा
Show Answer
उत्तर: नागालैंड विधानसभा - नागालैंड विधानसभा हाल ही में National e-Vidhan Application (NeVA) कार्यक्रम को लागू करने के साथ भारत की पहली पेपरलेस विधानसभा बन गयी है. यह नीवा एक प्रकार की कार्य-प्रवाह प्रणाली (work-flow system) है जिसे NIC क्लाउड, मेघराज पर तैनात किया गया है.

नाटो ने हाल ही में किस देश में बड़े पैमाने पर “कोल्ड रिस्पांस 2022” सैन्य अभ्यास का आयोजन किया है?

  • जर्मनी
  • ऑस्ट्रेलिया
  • अमेरिका
  • नॉर्वे
Show Answer
उत्तर: नॉर्वे - उत्तर अटलांटिक संधि संगठन यानी नाटो ने हाल ही में नॉर्वे में बड़े पैमाने पर "कोल्ड रिस्पांस 2022" सैन्य अभ्यास का आयोजन किया है. यह एक लंबे समय से नियोजित और रक्षात्मक अभ्यास है जहां नॉर्वे और उसके सहयोगी नॉर्वे को बाहरी खतरों से बचाने के लिए अभ्यास करते हैं.

Current Affairs in Hindi – 21 March 2022

Gk Section
Gksection.com यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, आईबीपीएस, आईएएस, एनटीएसई, सीएलएटी, रेलवे, एनडीए, सीडीएस, न्यायपालिका, यूपीपीएससी, आरपीएससी, जीपीएससी, एमपीएससी के लिए जीके (सामान्य ज्ञान), करंट अफेयर्स और सामान्य अध्ययन के लिए भारत की शीर्ष वेबसाइट में से एक है। यह पोर्टल एमपीपीएससी और भारत के अन्य राज्यों की सिविल सेवा/सरकारी नौकरी भर्ती परीक्षाएं सम्बंधित लेटेस्ट अपडेट प्रकाशित करता है।
https://www.gksection.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *