Current Affairs

Current Affairs 23 March 2018 – Questions and Answers in Hindi

23rd March 2018 – Current Affairs GK Questions and Answers Preparation in Hindi with Complete Information

23rd मार्च 2018 सामयिकी प्रश्न उत्तर – यहाँ हमने 23rd मार्च 2018 भारत और विदेश से सम्बंधित कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब हिंदी भाषा व् संछिप्त में प्रकाशित किए है | यहाँ अंकित किए गए सभी करंट अफेयर्स प्रश्न 23rd मार्च 2018 के मुख्य समाचारों से लिए गए है जिन्हें हमने प्रश्न व् उत्तर के साथ अंकित किए है| सभी प्रश्न व् उत्तर आने वाली सरकारी व निजी नोकरी व परीक्षाओं (SSC, BANK, Railway, Clerk, PO, UPSC Exam) के लिए आपके लिए महत्वपूर्ण व् सहायक होंगे.


प्रश्न 1. ऑस्ट्रेलिया में जारी जूनियर शूटिंग विश्व कप में किस भारतीय निशानेबाज़ ने 1 दिन में 2 स्वर्ण पदक जीते ?
क. पूजा घाटकर
ख. अंजली भागवत
ग. एलेवेनिल वैलारीवन
घ. दीपाली देशपांडे

Show Answer
सही उत्तर : एलेवेनिल वैलारीवन - 18 वर्षीय एलेवेनिल वैलारीवन ने जूनियर शूटिंग (10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा) विश्व कप में 1 दिन में जीते 2 स्वर्ण पदक, इससे पहले, एलेवेनिल ने श्रेया अग्रवाल और ज़ीना खिट्टा के साथ मिलकर टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता था।

प्रश्न 2. भारत में किस राज्य की सरकार ने कटहल को अपना आधिकारिक फल घोषित कर दिया?
क. दिल्ली
ख. गोवा
ग. मुंबई
घ. केरल

Show Answer
सही उत्तर : केरल - केरल सरकार ने कटहल को अपना आधिकारिक फल घोषित कर दिया। कृषि मंत्री वीएस सुनील कुमार ने राज्य विधानसभा में इस संबंध में आधिकारिक घोषणा की।

प्रश्न 3. मालदीव के राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन ने कितने दिनों बाद लगे आपातकाल को हटाने का आदेश दिया ?
क. 51
ख. 48
ग. 45
घ. 54

Show Answer
सही उत्तर : 45 - मालदीव में लगे आपातकाल को 45 दिन बाद राष्ट्रपति यामीन अब्दुल ने हटाया. देश में पैदा हुई राजनीति अस्थिरता के बीच राष्ट्रपति यामीन अब्दुल गयूम ने आपातकाल लागू किया था।

प्रश्न 4. इनमे से किस व्यक्ति को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार पद नियुक्त करने की घोषणा की?
क. रुडी गीलियानी
ख. एच. आर. मैकमास्टर
ग. जॉन आर. बोल्टन
घ. बॉब कॉकर

Show Answer
सही उत्तर : जॉन आर. बोल्टन - अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के नए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के तौर पर जॉन आर बोल्टन को नियुक्त किया गया है। वह 9 अप्रैल 2018 से यह पद संभालेंगे। बोल्टन इससे पहले संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका के राजदूत रह चुके हैं। उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल एच.आर मैकमास्टर की जगह ली है।

प्रश्न 5. किस देश के राष्ट्रपति ने चीन से होने वाले $60 अरब तक के आयात पर शुल्क लगाने के प्रस्ताव वाले ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए?
क. अमेरिका
ख. इंडिया
ग. ऑस्ट्रेलिया
घ. रूस

Show Answer
सही उत्तर : अमेरिका - अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को चीन से करीब $60 अरब तक के आयात पर शुल्क लगाने के प्रस्ताव वाले ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर दिए। अमेरिका ने यह कदम 'बौद्धिक संपदा की चोरी' पर नियंत्रण के लिए उठाया है।

प्रश्न 6. निम्न में से किस भारतीय राज्य में नितिन गडकरी ने अंतर्देशीय नौका सेवाओं का उद्घाटन किया
क. राजस्थान
ख. छत्तीसगढ़
ग. मध्य प्रदेश
घ. गोवा

Show Answer
सही उत्तर : गोवा - केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग, जहाज रानी और जल संसाधन, नदी विकास और गंगा कायाकल्प मंत्री नितिन गडकरी ने गोवा में मोर्मुगाओ पोर्ट ट्रस्ट और द्रष्टि मरीन की महत्वाकांक्षी अंतर्देशीय नौका सेवाओं का उद्घाटन किया है.

प्रश्न 7. निम्नलिखित देशो में से कौनसा देश “वर्ल्ड ट्रैवल ऐंड टूरिज़्म काउंसिल” की एक रिपोर्ट के मुताबिक अभी दुनिया की 7वीं सबसे बड़ी पर्यटन अर्थव्यवस्था है और 2028 यह दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी पर्यटन अर्थव्यवस्था बन सकता है ?
क. अफ्रीका
ख. चीन
ग. भारत
घ. पाकिस्तान

Show Answer
सही उत्तर : भारत - वर्ल्ड ट्रैवल एंड टूरिज्म काउंसिल (WTTC) की 2018 की इकोनॉमी इंपैक्ट रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत अगले 10 सालों में डायरेक्ट और कुल जीडीपी के टर्म में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी टूरिज्म इकोनॉमी बन जाएगा.

प्रश्न 8. इनमे से भारत के किस समाजसेवी ने 23 मार्च 2018 को केंद्र सरकार के खिलाफ दोबारा लोकपाल, किसान समस्या और चुनाव सुधार समेत कई मुद्दों को लेकर दिल्ली के रामलीला मैदान में अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करने की घोषणा की?
क. प्रशांत भूषण
ख. अरविंद केजरीवाल
ग. किरण बेदी
घ. अन्ना हजारे

Show Answer
सही उत्तर : अन्ना हजारे - ऐतिहासिक भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के तकरीबन सात साल बाद सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने केन्द्र में लोकपाल नियुक्त करने की अपनी मांग को लेकर अनिश्चतकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है.

प्रश्न 9. 2018-19 वित्त वर्ष के लिए दिल्ली के वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने कितने करोड़ रुपये का पहला ‘ग्रीन बजट’ पेश किया?
क. 49,000 करोड़ रुपये
ख. 51,000 करोड़ रुपये
ग. 53,000 करोड़ रुपये
घ. 56,000 करोड़ रुपये

Show Answer
सही उत्तर : 53,000 करोड़ रुपये - राष्ट्रीय राजधानी की केजरीवाल सरकार ने आज विधानसभा में वित्त वर्ष 2018-19 के लिए 53,000 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। इसमें पर्यावरण, स्वास्थ्य, शिक्ष और पानी पर विशेष ध्यान दिया गया है।

प्रश्न 10. भारत सरकार द्वारा 23 मार्च 2018 को कितने शब्दों की पहली “इंडियन साइन लैंग्वेज डिक्शनरी” लॉन्च की गई?
क. 2000
ख. 3000
ग. 3500
घ. 3800

Show Answer
सही उत्तर : 3000 - भारत सरकार के सामाजिक मंत्रालय के तहत 'इंडियन साइन लैंग्वेज रिसर्च एंड ट्रेनिंग सेंटर' में पहली 'साइन लैंग्वेज डिक्शनरी' बनाई जा रही है. इसमें भारत में इस्तेमाल होनेवाले 'साइन' का एक मानक बना दिया जाएगा.

प्रश्न 11. युवा निशानेबाज विवान कपूर ने ISSF जूनियर वर्ल्ड कप में 23 मार्च 2018 को निम्न में से कौनसा पदक जीता?
क. कांस्य पदक
ख. स्वर्ण पदक
ग. रजत पदक
घ. लौह पदक

Show Answer
सही उत्तर : कांस्य पदक - भारतीय युवा निशानेबाजों ने आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए तीसरे दिन दो कांस्य पदक जीते। 16 वर्षीय विवान कपूर ने पुरुषों की ट्रैप की व्यक्तिगत स्पर्धा में कांसे पर निशाना साधने के बाद टीम स्पर्धा में भी लक्ष्य श्योरोण और अली अमन के साथ कांस्य पदक जीता। विवान का यह विश्व कप में पहला पदक है।
Gk Section
Gksection.com यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, आईबीपीएस, आईएएस, एनटीएसई, सीएलएटी, रेलवे, एनडीए, सीडीएस, न्यायपालिका, यूपीपीएससी, आरपीएससी, जीपीएससी, एमपीएससी के लिए जीके (सामान्य ज्ञान), करंट अफेयर्स और सामान्य अध्ययन के लिए भारत की शीर्ष वेबसाइट में से एक है। यह पोर्टल एमपीपीएससी और भारत के अन्य राज्यों की सिविल सेवा/सरकारी नौकरी भर्ती परीक्षाएं सम्बंधित लेटेस्ट अपडेट प्रकाशित करता है।
https://www.gksection.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *