यहाँ हमने 17 नवम्बर 2018 भारत और विदेश से सम्बंधित कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब हिंदी भाषा व् संछिप्त में प्रकाशित किए है | यहाँ अंकित किए गए सभी करंट अफेयर्स प्रश्न ‘17 November 2018‘ के मुख्य समाचारों से लिए गए है जिन्हें हमने प्रश्न व् उत्तर के साथ अंकित किए है| सभी प्रश्न व् उत्तर आने वाली सरकारी व निजी नोकरी व परीक्षाओं (SSC, BANK, Railway, Clerk, PO, UPSC Exam) के लिए आपके लिए महत्वपूर्ण व् सहायक होंगे.
17 नवम्बर 2018 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में
प्रश्न 1. हाल ही में किस कंपनी ने देश का पहला बैटरी से चलने वाला ऑटो “ट्रियो” लांच किया है?
क. हुंडई
ख. बीएमडब्लू
ग. महिंद्रा एंड महिंद्रा
घ. टाटा
Show Answer
उत्तर: ग. महिंद्रा एंड महिंद्रा - महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी ने हाल ही में भारत में देश का पहला बैटरी से चलने चलने वाला ऑटो "ट्रियो" लांच किया है, जिसकी एक्स-शोरूम प्राइस 1.36 लाख रुपए है, कंपनी ने कहा है यह ऑटो 3.50 घंटे में फुल चार्ज करने पर 130 किलोमीटर चलेगा.
प्रश्न 2. हाल ही में टीसीएस को पीछे छोड़कर कौन सी कंपनी मार्केट कैप में नंबर वन बन गयी है?
क. रिलायंस इंडस्ट्रीज
ख. विप्रो
ग. महिंद्रा एंड महिंद्रा
घ. फ्लिप्कार्ट
Show Answer
उत्तर: क. रिलायंस इंडस्ट्रीज - हाल ही में टीसीएस को पीछे छोड़कर मुकेश अम्बानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट कैप में नंबर वन बन गयी है, जिससे बीएसई पर रिलायंस का वैल्यूएशन 7,14,668.54 करोड़ रुपए हो गया है.
प्रश्न 3. बिन्नी बंसल ने हाल ही में किस कंपनी के कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और मुख्य वित्त अधिकारी के पद से इस्तीफ़ा दे दिया है?
क. अमेज़न
ख. टीसीएस
ग. मिंत्रा
घ. जबोंग
Show Answer
उत्तर: ग. मिंत्रा - बिन्नी बंसल ने फ्लिप्कार्ट के सीईओ के बाद हाल ही में मिंत्रा ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स के कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और मुख्य वित्त अधिकारी के पद से इस्तीफ़ा दे दिया है.
प्रश्न 4. सितंबर महीने की तिमाही के नतीजों के अनुसार किस टेलिकॉम कंपनी को 4,973 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है?
क. एयरटेल
ख. रिलायंस जियो
ग. वोडाफोन-आइडिया
घ. हच
Show Answer
उत्तर: ग. वोडाफोन-आइडिया - विलय के बाद सितंबर महीने की तिमाही के नतीजों के अनुसार वोडाफोन-आइडिया कंपनी को 4,973 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है, साथ ही कंपनी ने हाल ही में गलाकाट प्रतिस्पर्धा के बीच 25,000 करोड़ रुपये का फंड निवेश करने की भी घोषणा की है.
प्रश्न 5. प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट कैटेगरी में एपल और सैमसंग पीछे छोड़कर कौन सी कंपनी भारत में नंबर वन बन गयी है?
क. गूगल
ख. शियोमी
ग. वन प्लस
घ. हॉनर
Show Answer
उत्तर: ग. वन प्लस - इंटेलिजेंस रिसर्च फर्म आईडीसी के द्वारा सितंबर तिमाही के जारी किये गए आंकड़े के मुताबिक, प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट कैटेगरी में एपल और सैमसंग पीछे छोड़कर वन प्लस भारत में नंबर वन बन गयी है, सितंबर महीने में वन प्लस के 29 हजार से ज्यादा स्मार्टफोन के बिक्री हुई है.
प्रश्न 6. एनजीटी ने हाल ही में जर्मनी की किस कार निर्माता कंपनी पर 100 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है?
क. बीएमडब्लू
ख. ऑडी
ग. फॉक्सवैगन
घ. टोयोटा
Show Answer
उत्तर: ग. फॉक्सवैगन - नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने हाल ही में जर्मनी की कार निर्माता कंपनी फॉक्सवैगन पर 100 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है, एनजीटी ने यह जुर्माना फॉक्सवैगन पर डीजल गाड़ियों में कार्बन उत्सर्जन घटाने की जगह ऐसी डिवाइस का इस्तेमाल के लिए लगाया है.
प्रश्न 7. ग्लोबोकेन के द्वारा जारी किये गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले कितने वर्षो में कैंसर के मामलों में 15.7% वृद्धि हुई है?
क. तीन वर्षो
ख. छह वर्षो
ग. नो वर्षो
घ. बारह वर्षो
Show Answer
उत्तर: ख. छह वर्षो - ग्लोबल कैंसर ऑब्जर्वेटरी (ग्लोबोकेन) के द्वारा हाल ही में जारी किये गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 6 वर्षो में कैंसर के मामलों में 15.7% वृद्धि हुई है, इस रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2012 में कैंसर के कारण 7 लाख लोगों की मौत हुई थी.
प्रश्न 8. इनमे से किस राज्य की पुलिस ने कर्मचारियों के प्रशिक्षण के लिए ‘निपुण’ पोर्टल लॉन्च किया है?
क. पंजाब
ख. केरल
ग. उत्तरखंड
घ. दिल्ली
Show Answer
उत्तर: घ. दिल्ली - भारत की राजधानी दिल्ली में दिल्ली पुलिस ने कर्मचारियों के प्रशिक्षण के लिए ‘निपुण’ पोर्टल लॉन्च किया है, इस पोर्टल पर कानून, स्थायी आदेश, जांच-पड़ताल चेकलिस्ट, केस फाइल के लिए फॉर्म, उच्च न्यायायम तथा सर्वोच्च न्यायालय के नवीनतम निर्णय उपलब्ध होंगे.
प्रश्न 9. 17 नवम्बर को विश्व भर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?
क. विश्व छात्र दिवस
ख. विश्व शिक्षा दिवस
ग. विश्व ज्ञान दिवस
घ. विश्व सुरक्षा दिवस
Show Answer
उत्तर: क. विश्व छात्र दिवस - 17 नवम्बर को विश्व भर में विश्व छात्र दिवस (अन्तरराष्ट्रीय छात्र दिवस) मनाया जाता है, यह दिवस किसी भी देश के लिए जहां शिक्षक समाज को नई दिशा देता है.
प्रश्न 10. निम्न में से किस देश की एक यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने मानव मूत्र से ईंट बनाई है?
क. जापान
ख. अमेरिका
ग. ऑस्ट्रेलिया
घ. दक्षिण अफ्रीका
Show Answer
उत्तर: घ. दक्षिण अफ्रीका - दक्षिण अफ्रीका देश की एक यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने मानव मूत्र से ईंट बनाई है, जो की पर्यावरण अनुकूल इमारत निर्माण सामग्री के बेहतर है.