यहाँ हमने 20 नवम्बर 2018 भारत और विदेश से सम्बंधित कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब हिंदी भाषा व् संछिप्त में प्रकाशित किए है | यहाँ अंकित किए गए सभी करंट अफेयर्स प्रश्न ‘20 November 2018‘ के मुख्य समाचारों से लिए गए है जिन्हें हमने प्रश्न व् उत्तर के साथ अंकित किए है| सभी प्रश्न व् उत्तर आने वाली सरकारी व निजी नोकरी व परीक्षाओं (SSC, BANK, Railway, Clerk, PO, UPSC Exam) के लिए आपके लिए महत्वपूर्ण व् सहायक होंगे.
20 नवम्बर 2018 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में
प्रश्न 1. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में कितने करोड़ रुपये का घाटा हुआ है?
क. 14,716 करोड़ रुपये
ख. 16,856 करोड़ रुपये
ग. 12,586 करोड़ रुपये
घ. 20,658 करोड़ रुपये
Show Answer
उत्तर: क. 14,716 करोड़ रुपये - हाल ही में जारी की गयी एक रिपोर्ट को मुताबिक, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 14,716 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है, जो की पिछले वर्ष की इसी तिमाही के मुकाबले करीब साढे तीन गुना अधिक है.
प्रश्न 2. नई दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में किसे अग्निपथ कला श्री सम्मान से सम्मानित किया गया है?
क. पंकज खोसला
ख. पंकज त्रिपाठी
ग. विवेक शर्मा
घ. सुमित अरोरा
Show Answer
उत्तर: क. पंकज खोसला - भारत की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में अध्यापक पंकज खोसला को अग्निपथ कला श्री सम्मान से सम्मानित किया गया है, साथ ही समारोह में 18 राज्यों के 55 व्यक्तियों अलग-अलग क्षेत्र में पुरस्कार दिए गए है.
प्रश्न 3. निम्न में से किसने हाल ही में केएमपी एक्सप्रेस-वे और बल्लभगढ़ मेट्रो लिंक का उद्घाटन किया है?
क. स्मृति ईरानी
ख. अरुण जेटली
ग. नरेंद्र मोदी
घ. रामनाथ कोविंद
Show Answer
उत्तर: ग. नरेंद्र मोदी - भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में केएमपी एक्सप्रेस-वे और बल्लभगढ़ मेट्रो लिंक का उद्घाटन किया है, इस एक्सप्रेस-वे की लागत लगभग 6434 करोड़ रुपये है, केएमपी एक्सप्रेस के कुल लम्बाई 135.6 किलोमीटर है.
प्रश्न 4. इनमे से किस राज्य की कैबिनेट ने मराठा आरक्षण विधेयक को मंजूरी दे दी है?
क. पंजाब
ख. केरल
ग. गुजरात
घ. महाराष्ट्र
Show Answer
उत्तर: घ. महाराष्ट्र - महाराष्ट्र की कैबिनेट ने हाल ही में मराठा आरक्षण विधेयक को मंजूरी दे दी है, महाराष्ट्र राज्य पिछड़ी जाति आयोग ने हाल ही में मराठा समुदाय की सामाजिक और आर्थिक परिस्थितियों पर अपनी रिपोर्ट सौंप दी है.
प्रश्न 5. भारत के किस वरिष्ठ क्रिकेटर ने हाल ही में अपनी आत्मकथा ‘281 एंड बियॉन्ड’ लॉन्च की है?
क. सचिन तेंदुलकर
ख. कपिल देव
ग. महेन्द्र सिंह धोनी
घ. वीवीएस लक्ष्मण
Show Answer
उत्तर: घ. वीवीएस लक्ष्मण - भारत के वरिष्ठ क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने हाल ही में अपनी आत्मकथा ‘281 एंड बियॉन्ड’ लॉन्च की है, लांच की गयी इस पुस्तक को वेस्टलैंड सपोर्ट द्वारा प्रकाशित किया गया है.
प्रश्न 6. संजय कुमार मिश्रा को हाल ही में किसका पूर्णकालिक प्रमुख नियुक्त किया गया है?
क. नीति आयोग
ख. निर्वाचन आयोग
ग. ईडी
घ. इसरो
Show Answer
उत्तर: ग. ईडी - आईआरएस अधिकारी संजय कुमार मिश्रा को हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का पूर्णकालिक प्रमुख नियुक्त किया गया है, संजय कुमार मिश्रा आयकर कैडर के 1984 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के अधिकारी हैं.
प्रश्न 7. न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेटर सूजी बेट्स टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कितने रन बनाने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बन गयी है?
क. 1000 रन
ख. 2000 रन
ग. 3000 रन
घ. 5000 रन
Show Answer
उत्तर: ग. 3000 रन - हाल ही में न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेटर सूजी बेट्स, टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 3000 रन बनाने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बन गयी है, वे वर्ष 2008 में ओलिंपिक में न्यूजीलैंड के तरफ से बास्केटबॉल टीम का भी प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं.
प्रश्न 8. कौन सी महिला क्रिकेटर टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में एक मैच में 4 कैच पकड़ने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बन गई हैं?
क. हरमनप्रीत कौर
ख. अनुजा पाटिल
ग. स्मृति मंधाना
घ. वेदा कृष्णामूर्ति
Show Answer
उत्तर: घ. वेदा कृष्णामूर्ति -भारतीय क्रिकेट टीम की महिला क्रिकेटर खिलाडी वेदा कृष्णामूर्ति टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में एक मैच में 4 कैच पकड़ने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बन गई हैं, उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप इंग्लैंड के खिलाफ मैच में 4 कैच पकडे है.
प्रश्न 9. जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने किस टेनिस खिलाडी को हराकर एटीपी का ख़िताब जीत लिया है?
क. रोजर फ़ेडरर
ख. नोवाक जोकोविच
ग. बोरिस बेकर
घ. महेश भूपति
Show Answer
उत्तर: ख. नोवाक जोकोविच - जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने हाल ही में एटीपी टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में दुनिया के नंबर एक पुरुष टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को हराकर एटीपी का ख़िताब जीत लिया है, वे इस टूर्नामेंट में पहली बार चैम्पियन बने है.
प्रश्न 10. जापान की किस कार निर्माता कंपनी के चेयरमैन कार्लोस घोसन को वित्तीय गड़बड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है?
क. हुंडई
ख. टाटा
ग. निसान
घ. वोल्कासवेगन
Show Answer
उत्तर: ग. निसान - जापान की कार निर्माता कंपनी निसान के चेयरमैन कार्लोस घोसन को वित्तीय गड़बड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, कार्लोस घोसन पर कंपनी के पैसे निजी रूप से इस्तेमाल करने का आरोप है.