Current Affairs

Current Affairs in Hindi – 23 November 2018 GK Questions and Answers

23 November 2018 Current Affairs GK Questions and Answers Preparation in Hindi with Complete Information

यहाँ हमने 23 नवम्बर 2018 भारत और विदेश से सम्बंधित कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब हिंदी भाषा व् संछिप्त में प्रकाशित किए है | यहाँ अंकित किए गए सभी करंट अफेयर्स प्रश्न ‘23 November 2018‘ के मुख्य समाचारों से लिए गए है जिन्हें हमने प्रश्न व् उत्तर के साथ अंकित किए है| सभी प्रश्न व् उत्तर आने वाली सरकारी व निजी नोकरी व परीक्षाओं (SSC, BANK, Railway, Clerk, PO, UPSC Exam) के लिए आपके लिए महत्वपूर्ण व् सहायक होंगे.


23 नवम्बर 2018 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में


प्रश्‍न 1. भारत और अमेरिका के बीच ‘वज्र प्रहार’ नामक संयुक्त सैन्य अभ्यास किस राज्य में आयोजित किया गया है?
क. केरल
ख. गुजरात
ग. बिहार
घ. राजस्थान

Show Answer
उत्तर: घ. राजस्थान - भारत और अमेरिका के बीच ‘वज्र प्रहार’ नामक संयुक्त सैन्य अभ्यास हाल ही में राजस्थान में आयोजित किया गया है, यह सैन्य अभ्यास दिसम्बर 2018 तक चलेगा, इस सैन्य अभ्यास में 12 दिन तक अर्धमरुस्थलीय तथा ग्रामीण परिवेश में प्रशिक्षण दिया जायेगा.

प्रश्‍न 2. हाल ही में किस राज्य की विधानसभा ने बस्तियों के निवासियों को भूमि अधिकार देने के लिए विधेयक पारित किया है?
क. केरल विधानसभा
ख. राजस्थान विधानसभा
ग. दिल्ली विधानसभा
घ. पश्चिम बंगाल विधानसभा

Show Answer
उत्तर: घ. पश्चिम बंगाल विधानसभा - पश्चिम बंगाल विधानसभा ने हाल ही में बस्तियों के निवासियों को भूमि अधिकार देने के लिए विधेयक पारित किया है, इस विधेयक सीमांत कूचबिहार जिला स्थित बस्तियों में रहने वाले लोगों को भूमि अधिकार दस्तावेज वितरित करने में मदद करेगा.

प्रश्‍न 3. किसके द्वारा जारी की गयी रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2017 में विश्व में मलेरिया के 80% मामले 15 अफ्रीकी देशों और भारत में दर्ज किये गए है?
क. केंद्र सरकार
ख. डब्ल्यूएचओ
ग. वर्ल्ड बैंक
घ. फोर्ब्स

Show Answer
उत्तर: ख. डब्ल्यूएचओ - विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के द्वारा जारी की गयी एक रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2017 में विश्व में मलेरिया के 80% मामले 15 अफ्रीकी देशों और भारत में दर्ज किये गए है, जबकि 2016 भारत में 2017 में 2016 के मुकाबले मलेरिया के कम मामले सामने आए है.

प्रश्‍न 4. मोदी सरकार की सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजेक्ट के सहायता से कौन सी गैस कंपनी टॉप 200 वैल्युएबल कंपनियों में शामिल हो गई है?
क. इंडिया गैस
ख. भारत गैस
ग. अडानी गैस
घ. पेट्रोलियम गैस

Show Answer
उत्तर: ग. अडानी गैस - मोदी सरकार की सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजेक्ट के सहायता से अडानी ग्रुप की अडानी गैस कंपनी ने 4 दिन में 3 हजार करोड़ रुपए की बढ़ोतरी की है, साथ ही अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी गैस कंपनी टॉप 200 वैल्युएबल कंपनियों में शामिल हो गई है.

प्रश्‍न 5. किस देश की अन्तरिक्ष एजेंसी के वैज्ञानिकों ने आकाशगंगा में एक नए और विशाल तारामंडल की मौजूदगी का पता लगाया गया है?
क. यूरोप, ईसा
ख. चीन, सीएनएसए
ग. भारत, इसरो
घ. अमेरिका, नासा

Show Answer
उत्तर: घ. अमेरिका, नासा - अमेरिका की अन्तरिक्ष एजेंसी नासा के वैज्ञानिकों ने न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय में रिसर्च करते हुए आकाशगंगा में एक नए और विशाल तारामंडल की मौजूदगी का पता लगाया गया है, नासा के रिसर्चर बेंजमिन पोप ने कहा है की खोजा गया तारामंडल, एक अनोखा तारामंडल है.

प्रश्‍न 6. किस अन्तरिक्ष एजेंसी के द्वारा बनाये गए अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र (आइएसएस) ने अन्तरिक्ष में 20 वर्ष पुरे कर लिए है?
क. ईसा
ख. नासा
ग. इसरो
घ. सीएनएसए

Show Answer
उत्तर: ख. नासा - वर्ष 1998 में अन्तरिक्ष एजेंसी नासाक के द्वारा बनाये गए अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र (आइएसएस) ने अन्तरिक्ष में 20 वर्ष पुरे कर लिए है, आइएसएस की सहायता से हमें अंतरिक्ष को करीब से जानने समझने में मदद मिली है. यह स्टेशन अभी भी 17,500 मील प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्वी का चक्कर लगा रहा है.

प्रश्‍न 7. किस देश की मशहूर शायरा व लेखिका फहमीदा रियाज़ का हाल ही में निधन हो गया है?
क. भारत
ख. बांग्लादेश
ग. पाकिस्तान
घ. श्री लंका

Show Answer
उत्तर: ग. पाकिस्तान - हाल ही में पाकिस्तान की मशहूर शायरा व लेखिका फहमीदा रियाज़ का 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया है, वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं, उन्हें साहित्य जगत में अपनी नारीवादी और क्रांतिकारी विचारधारा भी कहा जाता है.

प्रश्‍न 8. भारतीय टेस्ट टीम के ______ खिलाडी रणजी ट्रॉफी में 11,000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए है?
क. वीरेंदर सहवाग
ख. सचिन तेंदुलकर
ग. वसीम जाफर
घ. मोईन अली

Show Answer
उत्तर: ग. वसीम जाफर - भारतीय टेस्ट टीम के पूर्व ओपनर वसीम जाफर घरेलू क्रिकेट रणजी ट्रॉफी में 11,000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए है, उन्होंने हाल ही में रणजी ट्रॉफी में में विदर्भ की तरफ से बड़ौदा के खिलाफ 153 रन की शानदार खेली है.

प्रश्‍न 9. निम्न में से किसने दक्षिण कोरिया के किम जोंग-यांग को नया प्रेजिडेंट नियुक्त किया है?
क. वर्ल्ड बैंक
ख. मुडिज़
ग. इंटरपोल
घ. कोरिया कोर्ट

Show Answer
उत्तर: ग. इंटरपोल - हाल ही में इंटरपोल ने दक्षिण कोरिया के किम जोंग-यांग को नया प्रेजिडेंट नियुक्त किया है, वे सितंबर में लापता हुए पूर्व प्रेजिडेंट की मेंग होंगवेई की जगह लेंगे, अमेरिका के अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ने अपना समर्थन जताया है.

प्रश्‍न 10. जापान की किस कार कंपनी के चेयरमैन कार्लोस घोस को उनके पद से हटा दिया गया है?
क. वोल्कास वेगन
ख. ऑडी
ग. बीएमडब्लू
घ. निसान

Show Answer
उत्तर: घ. निसान - जापान की निसान कार कंपनी के चेयरमैन कार्लोस घोस को कंपनी के बोर्ड मेंबर्स ने चेयरमैन पद से हटा दिया गया है, वे करीब 17 साल से जापान की कार कंपनी निसान का नेतृत्व कर रहे थे.
Gk Section
Gksection.com यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, आईबीपीएस, आईएएस, एनटीएसई, सीएलएटी, रेलवे, एनडीए, सीडीएस, न्यायपालिका, यूपीपीएससी, आरपीएससी, जीपीएससी, एमपीएससी के लिए जीके (सामान्य ज्ञान), करंट अफेयर्स और सामान्य अध्ययन के लिए भारत की शीर्ष वेबसाइट में से एक है। यह पोर्टल एमपीपीएससी और भारत के अन्य राज्यों की सिविल सेवा/सरकारी नौकरी भर्ती परीक्षाएं सम्बंधित लेटेस्ट अपडेट प्रकाशित करता है।
https://www.gksection.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *