Current Affairs

5 नवम्बर 2018 कर्रेंट अफेयर्स (सामयिकी) – 5 November 2018 Current Affairs in Hindi

5 November 2018 Current Affairs GK Questions and Answers Preparation in Hindi with Complete Information

यहाँ हमने 5 नवम्बर 2018 भारत और विदेश से सम्बंधित कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब हिंदी भाषा व् संछिप्त में प्रकाशित किए है | यहाँ अंकित किए गए सभी करंट अफेयर्स प्रश्न ‘5 November 2018‘ के मुख्य समाचारों से लिए गए है जिन्हें हमने प्रश्न व् उत्तर के साथ अंकित किए है| सभी प्रश्न व् उत्तर आने वाली सरकारी व निजी नोकरी व परीक्षाओं (SSC, BANK, Railway, Clerk, PO, UPSC Exam) के लिए आपके लिए महत्वपूर्ण व् सहायक होंगे.


5 नवम्बर 2018 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में


प्रश्‍न 1. एक रिपोर्ट के मुताबिक, जून-अगस्त महीने में किस टेलिकॉम कंपनी को 4जी डाउनलोड स्पीड के मामले में पहला स्थान मिला है?
क. रिलायंस जियो
ख. भारतीय एयरटेल
ग. आइडिया सेल्यूलर
घ. वोडाफोन

Show Answer
उत्तर: ख. भारतीय एयरटेल- हाल ही में मोबाइल ऐनालिटिक्स कंपनी ओपन सिग्नल के द्वारा जारी की गयी एक रिपोर्ट के मुताबिक, जून-अगस्त महीने में 4जी डाउनलोड स्पीड के मामले में भारतीय एयरटेल को पहला स्थान मिला है.

प्रश्‍न 2. इनमे से किस खुदरा कंपनी को दूसरी तिमाही में 4.02 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है?
क. नेस्ले
ख. वी मार्ट
ग. परले
घ. कैडबरी

Show Answer
उत्तर: ख. वी मार्ट - हाल ही में जारी की गयी एक रिपोर्ट के मुताबिक, खुदरा कंपनी वी मार्ट को सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही में 4.02 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है, जबकि पिछले वर्ष इसी तिमाही में वी मार्ट को 2.74 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था.

प्रश्‍न 3. अन्तरिक्ष एजेंसी नासा ने कितने साल तक ग्रहों की खोज के बाद केप्लर स्पेस टेलीस्कोप रिटायर कर दिया है?
क. पांच साल
ख. सात साल
ग. नौ साल
घ. बारह साल

Show Answer
उत्तर: ग. नौ साल - अमेरिका अन्तरिक्ष एजेंसी नासा ने हाल ही में नौ साल तक ग्रहों की खोज के बाद केप्लर स्पेस टेलीस्कोप रिटायर कर दिया है, वैज्ञानिकों ने कहा है की 2,600 ग्रहों की खोज में मदद करने वाले केपलर दूरबीन का ईंधन खत्म होने की वजह से उसे रिटायर कर दिया है.

प्रश्‍न 4. एक रिपोर्ट के अनुसार, साइबर हमलों से जुड़े खतरों के मामले में भारत को कौन से स्थान पर है?
ख. 5वें
ख. 7वें
ग. 11वें
घ. 12वें

Show Answer
उत्तर: घ. 12वें - रूस की साइबर सिक्योरिटी फर्म कैस्परस्की लैब की रिपोर्ट के अनुसार, साइबर हमलों से जुड़े खतरों के मामले में भारत 12वें स्थान पर है, भारत में हर तीसरा यूजर साइबर हमले का शिकार है, जुलाई से सितंबर महीने में करीब इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले करीब तिहाई लोग साइबर हमलों का शिकार हुए है.

प्रश्‍न 5. निम्न में से किस कंपनी या ग्रुप की पूर्व महिला कर्मचारी ने कंपनी पर यौन शोषण की शिकायत पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाये है?
क. गूगल
ख. एप्पल
ग. टाटा ग्रुप
घ. बिरला ग्रुप

Show Answer
उत्तर: ग. टाटा ग्रुप - हाल ही में टाटा ग्रुप की पूर्व महिला कर्मचारी अंजुलि पंडित टाटा ग्रुप पर यौन शोषण की शिकायत पर कार्रवाई नहीं करने के आरोप लगाये है, उन्होंने कंपनी के पूर्व एमडी और सीईओ राकेश सरना के खिलाफ शिकायत की थी.

प्रश्‍न 6. दिल्ली में ट्रैफिक की समस्या को कम करने के लिए बने सिग्नेचर ब्रिज का उद्घाटन किसने किया है?
क. रामनाथ कोविंद
ख. सुषमा स्वराज
ग. अरविंद केजरीवाल
घ. नरेन्द्र मोदी

Show Answer
उत्तर: ग. अरविंद केजरीवाल - भारत की राजधानी दिल्ली में ट्रैफिक की समस्या को कम करने के लिए बने सिग्नेचर ब्रिज का उद्घाटन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल किया है, इस ब्रिज से सिग्नेचर ब्रिज से आउटर रिंग रोड और NH-9 पर ट्रैफिक कम होगा.

प्रश्‍न 7. पूर्व दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी मार्क बाउचर को डिसमिसल के मामले में पीछे छोड़कर कौन वनडे इतिहास में तीसरे सबसे सफल विकेटकीपर बन गए हैं?
क. महेंद्र सिंह धोनी
ख. कुमार संघकारा
ग. ऋषभ पंत
घ. एडम गिलक्रिस्ट

Show Answer
उत्तर: क. महेंद्र सिंह धोनी - भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और वर्तमान विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी, पूर्व दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी मार्क बाउचर को डिसमिसल के मामले में पीछे छोड़कर वनडे इतिहास में तीसरे सबसे सफल विकेटकीपर बन गए हैं.

प्रश्‍न 8. एक अंतरराष्ट्रीय की रिपोर्ट के अनुसार, विश्व में कौन सा देश आतंकवाद फ़ैलाने वाला सबसे खतरनाक देश है?
क. अमेरिका
ख. इजरायल
ग. चीन
घ. पाकिस्तान

Show Answer
उत्तर: घ. पाकिस्तान - हाल ही में जारी एक अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट के अनुसार पकिस्तान देश विश्व में आतंकवाद फ़ैलाने वाला सबसे खतरनाक देश है रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकी संगठन पाकिस्तान में हैं.

प्रश्‍न 9. भारत और किस देश के बीच बौद्धिक सम्पदा पर पहली वार्ता का आयोजन नई दिल्ली में किया गया है?
क. अमेरिका
ख. जापान
ग. चीन
घ. ऑस्ट्रेलिया

Show Answer
उत्तर: क. अमेरिका - भारत और अमेरिका के बीच हाल ही में बौद्धिक सम्पदा पर पहली वार्ता का आयोजन नई दिल्ली में किया गया. इस वार्ता को अमेरिका-भारत व्यापार परिषद् के साथ मिलकर आयोजित किया गया है.

प्रश्‍न 10. वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम ने एक रिपोर्ट में कहा है की भारत वर्ष 2018 में विकास दर में किस देश को पीछे छोड़ देगा?
क. जापान
ख. चीन
ग. फ्रांस
घ. ऑस्ट्रेलिया

Show Answer
उत्तर: ख. चीन - वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) ने हाल ही में एक रिपोर्ट में कहा है की भारत वर्ष 2018 में विकास दर में चीन को पीछे छोड़ देगा, क्योंकि इस वर्ष भारतीय अर्थव्यवस्था में आई तेजी चीन की जीडीपी दर बहुत अधिक है.

Gk Section
Gksection.com यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, आईबीपीएस, आईएएस, एनटीएसई, सीएलएटी, रेलवे, एनडीए, सीडीएस, न्यायपालिका, यूपीपीएससी, आरपीएससी, जीपीएससी, एमपीएससी के लिए जीके (सामान्य ज्ञान), करंट अफेयर्स और सामान्य अध्ययन के लिए भारत की शीर्ष वेबसाइट में से एक है। यह पोर्टल एमपीपीएससी और भारत के अन्य राज्यों की सिविल सेवा/सरकारी नौकरी भर्ती परीक्षाएं सम्बंधित लेटेस्ट अपडेट प्रकाशित करता है।
https://www.gksection.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *