यहाँ हमने 10 अक्टूबर 2018 भारत और विदेश से सम्बंधित कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब हिंदी भाषा व् संछिप्त में प्रकाशित किए है | यहाँ अंकित किए गए सभी करंट अफेयर्स प्रश्न 10 October 2018 के मुख्य समाचारों से लिए गए है जिन्हें हमने प्रश्न व् उत्तर के साथ अंकित किए है| सभी प्रश्न व् उत्तर आने वाली सरकारी व निजी नोकरी व परीक्षाओं (SSC, BANK, Railway, Clerk, PO, UPSC Exam) के लिए आपके लिए महत्वपूर्ण व् सहायक होंगे.
10 अक्टूबर 2018 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में
प्रश्न 1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस राज्य में सर छोटूराम की 64 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण और रेल कोच नवीनीकरण कारखाने का शिलान्यास किया है?
क. पंजाब
ख. गुजरात
ग. केरल
घ. हरियाणा
Show Answer
उत्तर: घ. हरियाणा - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा राज्य की यात्रा पर राज्य के रोहतक जिले के गढ़ी सांपला में सर छोटूराम की 64 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया है, अष्टधातु से बनी इस मूर्ति को राम सुतार ने बनाया है यह हरियाणा की सबसे ऊंची मूर्ति है और मोदी जी ने हरियाणा के सोनीपत में बनने वाले एक रेल कोच नवीनीकरण कारखाने का शिलान्यास भी किया है.
प्रश्न 2. आईटी कंपनी गूगल ने उपभोक्ताओं द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले कौन सी सर्विस को बंद करने की घोषणा की है?
क. गूगल ड्राइव
ख. गूगल प्लेस्टोर
ग. गूगल प्लस
घ. गूगल डॉक्स
Show Answer
उत्तर: ग. गूगल प्लस - आईटी कंपनी गूगल ने उपभोक्ताओं द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले गूगल प्लस को बंद करने की घोषणा की है, गूगल ने गूगल प्लस को बंद करने से पहले उस बग को ठीक है जिसकी वजह से करीब 5 लाख के अकाउंट में निजी डेटा में सेंध लगाई गई थी.
प्रश्न 3. मौजूदा वित्त वर्ष की पहली छमाही में किस बैंक में कुल 5,555.48 करोड़ रुपये की बैंकिंग धोखाधड़ी के 1,329 मामले हुए है?
क. बैंक ऑफ़ बड़ोदा
ख. एसबीआई
ग. केनरा बैंक
घ. यस बैंक
Show Answer
उत्तर: ख. एसबीआई - एसबीआई (स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया) में मौजूदा वित्त वर्ष की पहली छमाही में कुल 5,555.48 करोड़ रुपये की बैंकिंग धोखाधड़ी के 1,329 मामले सामने आये है, यह सुचना मध्य प्रदेश के नीमच निवासी आरटीआई कार्यकर्ता चंद्रशेखर गौड़ ने दी है.
प्रश्न 4. संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत निक्की हेली ने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, उन्हें वर्ष 2017 के किस महीने में अमेरिकी राजदूत के पद पर नियुक्त किया गया था?
क. जनवरी
ख. मार्च
ग. जून
घ. अक्टूबर
Show Answer
उत्तर: क. जनवरी - जनवरी 2017 को संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत नियुक्त की गयी निक्की हेली ने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, उनके इस्तीफे को राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने स्वीकार किया है,
प्रश्न 5. हाल ही में किये गए एक सर्वे के मुताबिक, किस राष्ट्रपति की लोकप्रियता में पिछले वर्ष के दौरान 20 अंकों की गिरावट दर्ज की गयी है?
क. रामनाथ कोविंद
ख. शी जिनपिंग
ग. व्लादिमीर पुतिन
घ. डोनाल्ड ट्रम्प
Show Answer
उत्तर: ग. व्लादिमीर पुतिन - हाल ही में मॉस्को टाइम्स के सर्वे के मुताबिक रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की लोकप्रियता में पिछले वर्ष के दौरान 20 अंकों की गिरावट दर्ज की गयी है, लोकप्रियता घटने के बावजूद में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पुरुषों के लिए पेंशन की उम्र बढ़ाकर 65 वर्ष महिलाओं के लिए 60 कर दी है.
प्रश्न 6. अजित डोभाल को किसने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के बाद अब स्ट्रैटिजिक पॉलिसी ग्रुप (SPG) का सचिव नियुक्त किया है?
क. सुप्रीमकोर्ट
ख. हाईकोर्ट
ग. केंद्र सरकार
घ. लोकसभा
Show Answer
उत्तर: ग. केंद्र सरकार - केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के सचिव अजित डोभाल को हाल ही में स्ट्रैटिजिक पॉलिसी ग्रुप (SPG) का सचिव भी नियुक्त किया है, स्ट्रैटिजिक पॉलिसी ग्रुप का गठन 1999 में हुआ था, यह ग्रुप पीएम मोदी को राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर सलाह देंगे.
प्रश्न 7. किस राज्य की मुख्यमंत्री ने सशक्त किसान योजना और मुख्यमंत्री कृषि समूह योजना की शुरुआत की है?
क. दिल्ली
ख. गुजरात
ग. बिहार
घ. अरुणाचल प्रदेश
Show Answer
उत्तर: घ. अरुणाचल प्रदेश - अरुणाचल प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री ने सशक्त किसान योजना और मुख्यमंत्री कृषि समूह योजना की शुरुआत की है, जो की किसानों और कामगारों के लिए सहायक होगी, इस अलावा मुख्यमंत्री ने चाय व रबड़ के लिए फ्लैगशिप कार्यक्रम भी लॉन्च किया गया है.
प्रश्न 8. किस राज्य सरकार ने कुसुम योजना के तहत निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के बच्चों को तकनीकी शिक्षा देने के लिए वित्तीय सहायता दी है?
क. पंजाब
ख. केरल
ग. कर्नाटक
घ. ओडिशा
Show Answer
उत्तर: घ. ओडिशा - ओडिशा राज्य सरकार ने कुसुम योजना के तहत निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के बच्चों को तकनीकी शिक्षा देने के लिए वित्तीय सहायता दी है, इस योजना से योजना के द्वारा 1878 छात्रों को लाभ होगा.
प्रश्न 9. आम्रपाली ग्रुप द्वारा दस्तावेज नहीं जमा कराने पर किसने ग्रुप के तीन डायरेक्टरों को पुलिस हिरासत में लेने का फैसला सुनाया है?
क. हाईकोर्ट
ख. सुप्रीमकोर्ट
ग. केंद्र सरकार
घ. निति आयोग
Show Answer
उत्तर: ख. सुप्रीमकोर्ट - सुप्रीमकोर्ट ने हाल ही में आम्रपाली ग्रुप द्वारा दस्तावेज नहीं जमा कराने पर आम्रपाली ग्रुप के तीनो डायरेक्टरों (अनिल कुमार शर्मा, शिव प्रिया और अजय कुमार) को पुलिस हिरासत में लेने का फैसला सुनाया गया है.
प्रश्न 10. जेरेमी लालरिननुगा ने इतिहास रचते हुए यूथ ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीता है, इस जीत के साथ वे किस खेल में यूथ ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गयी है?
क. 100 मीटर रेस
ख. वेटलिफ्टिंग
ग. टेनिस
घ. वुशु
Show Answer
उत्तर: ख. वेटलिफ्टिंग - जेरेमी लालरिननुगा ने इतिहास रचते हुए यूथ ओलिंपिक में वेटलिफ्टिंग के 62 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल जीता है, गोल्ड मेडल जीतने के साथ ही वे यूथ ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गयी है, इस पहले वे यूथ सिल्वर-मेडलिस्ट भी रही है.
प्रश्न 11. एशियाई पैरा खेलों में संदीप चौधरी ने किस खेल में पुरुषों की एफ 42.44 / 61.64 स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता है?
क. टेनिस
ख कुश्ती
ग. जैवलिन थ्रोअर
घ. 300 मीटर रेस
Show Answer
उत्तर: ग. जैवलिन थ्रो - एशियाई पैरा खेलों में संदीप चौधरी ने जैवलिन थ्रो में पुरुषों की एफ 42.44 / 61.64 स्पर्धा में पहला स्थान प्राप्त करते हुए गोल्ड मेडल जीता है, उन्होंने 60.01 मीटर का थ्रो लगाया है. इस खेल में श्रीलंका के चमिंडा संपत हेत्ती ने सिल्वर जीता है.
प्रश्न 12. हाल ही में हुई प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता में भारत और किस देश के राष्ट्रपति इमामोली रहमान ने 9 द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर किये है?
क. जापान
ख. यूगांडा
ग. नाइजीरिया
घ. ताजिकिस्तान
Show Answer
उत्तर: घ. ताजिकिस्तान - हाल ही में हुई प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता में भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति इमामोली रहमान ने 9 द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर किये है, इस वार्ता में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ताजिकिस्तान की आतंकवाद से लड़ने की प्रशंसा की है.