यहाँ हमने 16 अक्टूबर 2018 भारत और विदेश से सम्बंधित कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब हिंदी भाषा व् संछिप्त में प्रकाशित किए है | यहाँ अंकित किए गए सभी करंट अफेयर्स प्रश्न ‘16 October 2018‘ के मुख्य समाचारों से लिए गए है जिन्हें हमने प्रश्न व् उत्तर के साथ अंकित किए है| सभी प्रश्न व् उत्तर आने वाली सरकारी व निजी नोकरी व परीक्षाओं (SSC, BANK, Railway, Clerk, PO, UPSC Exam) के लिए आपके लिए महत्वपूर्ण व् सहायक होंगे.
16 अक्टूबर 2018 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में
प्रश्न 1. अन्तरिक्ष एजेंसी नासा ने हाल ही में खोजे गए एक नए जीव को भारत के किस पूर्व राष्ट्रपति का नाम दिया है?
क. हामिद अंसारी
ख. एपीजे अब्दुल कलाम
ग. जवाहरलाल नेहरु
घ. प्रतिभा पाटिल
Show Answer
उत्तर: ख. एपीजे अब्दुल कलाम - अन्तरिक्ष एजेंसी नासा ने हाल ही में खोजे गए एक नए जीव को भारत के पूर्व राष्ट्रपति और अंतरिक्ष वैज्ञानिक एपीजे अब्दुल कलाम का नाम दिया है, यह जीव बैक्टीरिया की एक किस्म- सिर्फ अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में ही मिलता था.
प्रश्न 2. हाल ही में जारी की गई ग्लोबल हंगर इंडेक्स रिपोर्ट-2018 में भारत को कौन सा स्थान मिला है?
क. 71वां
ख. 96वां
ग. 103वां
घ. 115वां
Show Answer
उत्तर: ग. 103वां - हाल ही में जारी की गई ग्लोबल हंगर इंडेक्स रिपोर्ट-2018 में भारत को 103वां स्थान मिला है, इस रिपोर्ट के मुताबिक भारत में अभी भी काफी भुखमरी मौजूद है, भारत नेपाल और बांग्लादेश जैसे देशों से पीछे है.
प्रश्न 3. दिल्ली में हवा के प्रदूषण से निपटने के लिए किसने एक इमरजेंसी प्लान लागू करने की घोषणा की है?
क. केंद्र सरकार
ख. सुप्रीमकोर्ट
ग. हाईकोर्ट
घ. सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड
Show Answer
उत्तर: घ. सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड - सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) ने दिल्ली में हवा के प्रदूषण से निपटने के लिए एक इमरजेंसी प्लान लागू करने की घोषणा की है, एक रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में एयर क्वालिटी खराब होने की वजह, कचरा को जलाना है.
प्रश्न 4. दिल्ली के इनकम टैक्स ऑफिस (आइटीओ) के पास बने पहले स्काईवॉक का उद्घाटन किसने किया है?
क. नरेन्द्र मोदी
ख. अरविन्द केजरीवाल
ग. हरदीप सिंह पुरी
घ. रामनाथ कोविंद
Show Answer
उत्तर: ग. हरदीप सिंह पुरी - केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी और उपराज्यपाल अनिल बैजल दिल्ली के इनकम टैक्स ऑफिस (आइटीओ) के पास बने पहले स्काईवॉक का उद्घाटन किया है, इस स्काइवॉक से आस-पास के 25 से अधिक कार्यालयों व विभिन्न कार्यों से यहां आने-जाने वाले हजारों लोगों को राहत मिलेगी.
प्रश्न 5. हाल में में किसके द्वारा की गयी जांच में पता चला है की हरियाणा के पलवल में स्थित एक मस्जिद का निर्माण, लश्कर-ए-तैयबा के फंड से किया गया है?
क. यूनेस्को
ख. सीबीआई
ग. हरियाणा पुलिस
घ. राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी
Show Answer
उत्तर: घ. राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी - राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनआईए) के द्वारा की गयी जांच में पता चला है की हरियाणा के पलवल में स्थित एक मस्जिद का निर्माण लश्कर-ए-तैयबा के फंड से किया गया है, पलवल जिले के उत्तावर गांव स्थित इस मस्जिद को खुलाफा-ए-रशीदीन के नाम से जाना जाता है.
प्रश्न 6. आईआरसीटीसी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की सहायता से यात्रियों की समस्याओं का समाधान के लिए ______ चैटबॉट की शुरुआत की है?
क. यात्रा
ख. दिशा
ग. उर्जा
घ. रील
Show Answer
उत्तर: ख. दिशा - आईआरसीटीसी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की सहायता से यात्रियों की समस्याओं का समाधान के लिए दिशा चैटबॉट की शुरुआत की है, आईआरसीटीसी ने कहा है की इस तरह की चैटबॉट की सुविधा शुरू करने वह पहला सरकारी विभाग है.
प्रश्न 7. इनमे से किसने वर्ष 2019 से पूरे भारत में एकसमान ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने की घोषणा की गयी है?
क. परिवहन मंत्रालय
ख. केद्र सरकार
ख. लोकसभा
घ. सुप्रीमकोर्ट
Show Answer
उत्तर: क. परिवहन मंत्रालय - परिवहन मंत्रालय ने वर्ष 2019 से पूरे भारत में एकसमान ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने की घोषणा की गयी है, परिवहन मंत्रालय ने कहा है की 25 प्रतिशत से अधिक भारतीयों के पास एक से ज्यादा लाइसेंस हैं, इसलिए अब से सभी का लाइसेंस एक जैसा होगा.
प्रश्न 8. यूथ ओलिंपिक 2018 में भारत की अंडर-18 पुरुष और महिला हॉकी टीम ने कौन सा मेडल जीता है?
क. गोल्ड मेडल
ख. सिल्वर मेडल
ग. ब्रोंज मेडल
घ. इनमे से कोई नहीं
Show Answer
उत्तर: ख. सिल्वर मेडल - यूथ ओलिंपिक 2018 में भारत की अंडर-18 पुरुष और महिला हॉकी टीम ने सिल्वर मेडल जीता है, फाइनल मुकाबले में भारत की पुरुषो की हॉकी टीम मलेशिया से और महिलाओ की हॉकी टीम अर्जेंटीना से हार गयी.
प्रश्न 9. भारत की युवा रेसलर सिमरन ने यूथ ओलिंपिक 2018 में महिलाओं की फ्रीस्टाइल के कितने किग्रा वर्ग में सिल्वर मेडल जीता है?
क. 40 किग्रा
ख. 43 किग्रा
ग. 53 किग्रा
घ. 55 किग्रा
Show Answer
उत्तर: ख. 43 किग्रा - भारत की युवा रेसलर सिमरन ने यूथ ओलिंपिक 2018 में महिलाओं की फ्रीस्टाइल के 43 किग्रा वर्ग में सिल्वर मेडल जीता है, उन्होंने पिछले वर्ष कैडेट वर्ल्ड चैम्पियनशिप में 40 किग्रा कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीता था.
प्रश्न 10. सर्बिया के टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने हाल ही में ____ बार शंघाई मास्टर्स टेनिस का खिताब जीता है?
क. दूसरी
ख. तीसरी
ग. चौथी
घ. सातवीं
Show Answer
उत्तर: ग. चौथी - सर्बिया के टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने चौथी बार शंघाई मास्टर्स टेनिस का खिताब जीता है, उन्होंने क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक को 6-3, 6-4 से हराकर यह ख़िताब जीता है. नोवाक जोकोविच ने वर्ष 2012, 2013 और 2015 में भी यह ख़िताब अपने नाम किया था.
प्रश्न 11. हाल ही में किस देश के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा कैमरा विकसित किया है जिसके द्वारा प्रकाश की अत्यंत धीमी गति को कैद किया जा सकता है?
क. जापान
ख. चीन
ग. ऑस्ट्रेलिया
घ. अमेरिका
Show Answer
उत्तर: घ. अमेरिका - अमेरिका के कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा कैमरा विकसित किया है जिसके द्वारा प्रकाश की अत्यंत धीमी गति को कैद कर सकते है, यह कैमरा प्रकाश और पदार्थ के बीच पारस्परिक प्रभाव के बारे में जानकारी देगा.
प्रश्न 12. वेस्टइंडीज टीम के किस खिलाडी ने इस वर्ष अब तक 11.87 के औसत से 33 विकेट लेकर सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड बनाया है?
क. कार्लोस बर्थवेट
ख. क्रिस गैल
ग. जेसन होल्डर
घ. मुस्ताफ्फिजुर रहीम
Show Answer
उत्तर: ग. जेसन होल्डर - वेस्टइंडीज टीम के कप्तान जेसन होल्डर ने इस वर्ष अब तक 11.87 के औसत से 33 विकेट लेकर सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड बनाया है.