यहाँ हमने 19 अक्टूबर 2018 भारत और विदेश से सम्बंधित कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब हिंदी भाषा व् संछिप्त में प्रकाशित किए है | यहाँ अंकित किए गए सभी करंट अफेयर्स प्रश्न ‘19 October 2018‘ के मुख्य समाचारों से लिए गए है जिन्हें हमने प्रश्न व् उत्तर के साथ अंकित किए है| सभी प्रश्न व् उत्तर आने वाली सरकारी व निजी नोकरी व परीक्षाओं (SSC, BANK, Railway, Clerk, PO, UPSC Exam) के लिए आपके लिए महत्वपूर्ण व् सहायक होंगे.
19 अक्टूबर 2018 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में
प्रश्न 1. मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का मुनाफा 681 करोड़ होने के बाद रिलायंस जियो के ग्राहकों की संख्या कितने करोड़ से अधिक हो गयी है?
क. 25 करोड़
ख. 50 करोड़
ग. 75 करोड़
घ. 90 करोड़
Show Answer
उत्तर: 25 करोड़ - मुकेश अम्बानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड को मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 681 करोड़ का मुनाफा होने के बाद, रिलायंस जियो के ग्राहकों की संख्या 25 करोड़ से अधिक हो गयी है, पिछली तिमाही में रिलायंस जियो को 612 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था.
प्रश्न 2. सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों को अंग्रेजी बोलना सिखाने के लिए किस राज्य सरकार ने ब्रिटिश काउंसिल के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं?
क. पंजाब सरकार
ख. गुजरात सरकार
ग. दिल्ली सरकार
घ. महाराष्ट्र सरकार
Show Answer
उत्तर: ग. दिल्ली सरकार - भारत की राजधानी दिल्ली की सरकार ने सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों को अंग्रेजी बोलना सिखाने के लिए ब्रिटिश काउंसिल के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं, इस समझोते के तहत ब्रिटिश काउंसिल के तरफ से छात्रों को इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स कराया जाएगा.
प्रश्न 3. संयुक्त राष्ट्र से इनमे से भारत के किस राज्य को विश्व के पहले पूर्ण जैविक राज्य का पुरस्कार मिला है?
क. दिल्ली
ख केरल
ग. सिक्किम
घ. गुजरात
Show Answer
उत्तर: ग. सिक्किम - हाल ही में भारत की सिक्किम राज्य को संयुक्त राष्ट्र से विश्व के पहले पूर्ण जैविक राज्य का पुरस्कार मिला है, पुरस्कार आयोजकों ने कहा है की राज्य की नीतियों से जहां 66,000 किसानों को फायदा हुआ है. वहीं पर्यटन को बढ़ावा भी मिला है.
प्रश्न 4. भारत के किस राज्य में सुरंग के अंदर से देश का पहला रेलवे स्टेशन बनाया जाएगा, जो की समुद्र तल से 3,000 मीटर की ऊंचाई पर होगा?
क. जम्मू और कश्मीर
ख. केरल
ग. गुजरात
घ. हिमाचल प्रदेश
Show Answer
उत्तर: घ. हिमाचल प्रदेश - भारत के हिमाचल प्रदेश में सुरंग के अंदर से देश का पहला रेलवे स्टेशन बनाया जाएगा, जो की समुद्र तल से 3,000 मीटर की ऊंचाई पर होगा, रेलवे के अधिकारियों ने कहा है की इस रेलवे स्टेशन को बनाने में लगभग 83,360 करोड़ रुपये का खर्चा आयेगा.
प्रश्न 5. उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी का हाल ही में निधन हो गया है, वे कितने वर्ष के थे?
क. 80 वर्ष
ख. 85 वर्ष
ग. 93 वर्ष
घ. 98 वर्ष
Show Answer
उत्तर: ग. 93 वर्ष - 93 वर्ष की आयु में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी का हाल ही में निधन हो गया है, वे कांग्रेस पार्टी की दिग्गज नेता थे. वे आंध्र प्रदेश के गवर्नर भी रह चुके है, नारायण दत्त तिवारी को को 'विकास पुरुष' कहा जाता था.
प्रश्न 6. #METoo कैम्पेन के तहत कई क्रिकेटर्स और पदाधिकारियों के नाम आने के बाद किसने “महिला सुरक्षा और दिशा निर्देश” पॉलिसी बनाने का फैसला किया है?
क. सुप्रीमकोर्ट
ख. हाईकोर्ट
ग. बीसीसीआई
घ. आईसीसी
Show Answer
उत्तर: घ. आईसीसी - अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने क्रिकेट में महिला शोषण के खिलाफ #METoo कैम्पेन के तहत कई क्रिकेटर्स और पदाधिकारियों के नाम आने के बाद "महिला सुरक्षा और दिशा निर्देश" पॉलिसी बनाने का फैसला किया है, महिला टी-20 वर्ल्ड कप से पहले इस पॉलिसी को लागू कर दिया जायेगा.
प्रश्न 7. यूथ ओलिंपिक गेम्स 2018 में भारत के आकाश मलिक ने किस खेल में देश के लिए पहली बार सिल्वर मेडल जीता है?
क. टेनिस
ख. तीरंदाजी
ग. फुटबाल
घ. वुशु
Show Answer
उत्तर: ख. तीरंदाजी - यूथ ओलिंपिक गेम्स 2018 में भारत के आकाश मलिक ने तीरंदाजी में देश के लिए पहली बार सिल्वर मेडल जीता है, इससे पहले किसी भी ओलिंपिक में भारत ने तीरंदाजी में सिल्वर मेडल नहीं जीता है, तीरंदाजी में भारत का ओलिंपिक में यह दूसरा पदक है.
प्रश्न 8. इनमे से कौन सी क्रिकेट टीम दुनिया के पांच देशों के खिलाफ 100 से ज्यादा वनडे मैच खेलने वाली एक मात्र क्रिकेट टीम बन गयी है?
क. पाकिस्तान टीम
ख. इंग्लैंड टीम
ग. भारतीय टीम
घ. ऑस्ट्रेलियाई टीम
Show Answer
उत्तर: ग. भारतीय टीम - भारतीय क्रिकेट टीम दुनिया के पांच देशों के खिलाफ 100 से ज्यादा वनडे मैच खेलने वाली एक मात्र क्रिकेट टीम बन गयी है, भारत ने ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका और वेस्टइंडीज के खिलाफ 100 से ज्यादा वनडे खेले हैं.
प्रश्न 9. निम्न में से किस देश की एक खनन कंपनी ने हाल ही में एक सुपरसोनिक मिसाइल (एचडी-1) का सफल परीक्षण किया है?
क. जापान
ख. चीन
ग. ऑस्ट्रेलिया
घ. अमेरिका
Show Answer
उत्तर: ख. चीन - चीन की एक खनन कंपनी ने हाल ही में एक सुपरसोनिक मिसाइल (एचडी-1) का सफल परीक्षण किया है, चीन ने कहा है यह मिसाइल पाकिस्तान चीन से खरीदने वाला है, यह जानकारी चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने दी है.
प्रश्न 10. भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने किस देश के विदेश मंत्री ऑगस्टीन माहिगा ने साथ मिलकर ऊर्जा सहयोग के लिए साझेदारी की है ?
क. जापान
ख. मालदीव
ग. इंडोनेशिया
घ. तंजानिया
Show Answer
उत्तर: घ. तंजानिया - भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और तंजानिया के विदेश मंत्री ऑगस्टीन माहिगा ने साथ मिलकर ऊर्जा सहयोग के लिए साझेदारी की है, दोनों देशो के बीच गैस भंडार में साझेदारी के लिए आपसी मुलाकात हुई.