Current Affairs

2 अक्टूबर 2018 कर्रेंट अफेयर्स (सामयिकी) – 2 October 2018 Current Affairs in Hindi

2 October 2018 Current Affairs GK Questions and Answers Preparation in Hindi with Complete Information

यहाँ हमने 2 अक्टूबर 2018 भारत और विदेश से सम्बंधित कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब हिंदी भाषा व् संछिप्त में प्रकाशित किए है | यहाँ अंकित किए गए सभी करंट अफेयर्स प्रश्न 2 October 2018 के मुख्य समाचारों से लिए गए है जिन्हें हमने प्रश्न व् उत्तर के साथ अंकित किए है| सभी प्रश्न व् उत्तर आने वाली सरकारी व निजी नोकरी व परीक्षाओं (SSC, BANK, Railway, Clerk, PO, UPSC Exam) के लिए आपके लिए महत्वपूर्ण व् सहायक होंगे.


2 अक्टूबर 2018 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में


प्रश्‍न 1. मेडिसिन के क्षेत्र में किस थेरेपी की खोज के लिए जेम्स एलिसन तथा तासुकू हॉन्जो को नोबल पुरस्कार देने घोषणा की गयी है?
क. कैंसर थेरेपी
ख. एड्स थेरेपी
ग. टीबी थेरेपी
घ. ल्यूकोरिया थेरेपी

Show Answer
उत्तर: क. कैंसर थेरेपी - मेडिसिन के क्षेत्र में कैंसर थेरेपी की खोज के लिए संयुक्त रूप से जेम्स एलिसन तथा तासुकू हॉन्जो को नोबल पुरस्कार देने घोषणा की गयी है, लेकिन इस बार साहित्य का नोबल पुरस्कार किसी को न देने का फैसला किया गया है.

प्रश्‍न 2. बैंक ऑफ बड़ौदा और विजया बैंक के ____ ने हाल ही में देना बैंक के साथ अपने विलय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है?
क. सीईओ
ख. निदेशक मंडल
ग. फाउंडर
घ. केंद्र सरकार

Show Answer
उत्तर: ख. निदेशक मंडल - हाल ही में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा और विजया बैंक के निदेशक मंडल ने बैठक में देना बैंक के साथ अपने विलय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, इस विलय के बाद यह सार्वजनिक क्षेत्र का दूसरा सबसे बड़ा बैंक बन जायेगा.

प्रश्‍न 3. आरबीआई के द्वारा बंधन बैंक को एक नयी ब्रान्च खोलने से रोकने के बाद हाल ही में बैंक के शेयर में कितनी प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी है?
क. 10%
ख. 15%
ग. 20%
घ. 25%

Show Answer
उत्तर: ग. 20% - रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया (आरबीआई) के द्वारा बंधन बैंक को एक नयी ब्रान्च खोलने से रोकने के बाद हाल ही में बैंक के शेयर में 20 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी है, इस गिरावट के साथ निवेशकों को 13,454 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है.

प्रश्‍न 4. किस राज्य सरकार ने अपने सभी विभागों को निर्देश दिया है की राज्य की सरकारी वेबसाइट पर लोगों के आधार व मोबाइल नंबर जैसी निजी सूचनाएं अपलोड नहीं की जाएंगी?
क. पंजाब सरकार
ख. केरल सरकार
ग. दिल्ली सरकार
घ. गुजरात सरकार

Show Answer
उत्तर: ग. दिल्ली सरकार - दिल्ली सरकार ने अपने सभी विभागों को निर्देश दिया है की दिल्ली सरकार की वेबसाइट पर अब लोगों के आधार व मोबाइल नंबर जैसी निजी सूचनाएं अपलोड नहीं की जाएंगी, सरकार ने कहा है की यह संवेदनशील सूचनाएं हैं.

प्रश्‍न 5. भारत के किस विश्वविद्यालय ने दुनिया के 1250 शैक्षणिक संस्थानों में 801-1000 रैंकिंग में अपनी जगह बनाई है?
क. दिल्ली विश्वविद्यालय
ख. इग्नू विश्वविद्यालय
ग. कोलकाता विश्वविद्यालय
घ. जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय

Show Answer
उत्तर: घ. जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय - एक बार फिर दुनिया के 1250 शैक्षणिक संस्थानों में भारत के जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय ने 801-1000 रैंकिंग में अपनी जगह बनाई है, इस वर्ष जामिया ने टीचिंग, रिसर्च, साइटेशन, इंडस्ट्री इनकम और इंटरनेशनल आउटलुक में सुधार किया है.

प्रश्‍न 6. इनमे से कौन सा राज्य चाय बागानों में काम कर रही गर्भवती महिलाओं के लिए मजदूरी मुआवजा देने वाला पहला भारतीय राज्य बन गया है?
क. मुंबई
ख. दिल्ली
ग. असम
घ. पंजाब

Show Answer
उत्तर: ग. असम - असम राज्य भारत के पहला ऐसा राज्य बन गया जो की चाय बागानों में काम कर रही गर्भवती महिलाओं के लिए मजदूरी मुआवजा देगा, यह योजना असम के मुख्यमंत्री सरबानंद सोनोवाल ने गुवाहाटी में शुरु की है.

प्रश्‍न 7. 2 अक्टूबर को भारत में इनमे से किस महान व्यक्ति की जयंती मनाई जाती है?
क. महात्मा गाँधी
ख. लाल बहादुर शास्त्री
ग. महात्मा गाँधी और चंद्रशेखर आजाद
घ. महात्मा गाँधी और लाल बहादुर शास्त्री

Show Answer
उत्तर: घ. महात्मा गाँधी और लाल बहादुर शास्त्री - 2 अक्टूबर भारत में महात्मा गाँधी और लाल बहादुर शास्त्री दोनों महान व्यक्ति की जयंती मनाई जाती है.

प्रश्‍न 8. बॉलीवुड के शोमैन, लीजेंड एक्टर और निर्देशक राजकपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का हाल ही में निधन हो गया है, वे कितने वर्ष की थी?
क. 67 वर्ष
ख. 77 वर्ष
ग. 87 वर्ष
घ. 92 वर्ष

Show Answer
उत्तर: ग. 87 वर्ष - बॉलीवुड के शोमैन, लीजेंड एक्टर और निर्देशक राजकपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का हाल ही में 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया है, बेटे रणधीर कपूर ने कहा है की उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है.

प्रश्‍न 9. पुरुष एकल वर्ग में चीन के चोउ तिएन चेन और महिला एकल वर्ग में जापान की नोजोमी ओकुहारा ने किस खेल में कोरिया ओपन खिताब जीता है?
क. टेनिस
ख. गोल्फ
ग. बैडमिंटन
घ. क्रिकेट

Show Answer
उत्तर: ग. बैडमिंटन - पुरुष एकल वर्ग में चीन के चोउ तिएन चेन और महिला एकल वर्ग में जापान की नोजोमी ओकुहारा ने बैडमिंटन खेल में कोरिया ओपन खिताब अपने नाम किया है, जापान की नोजोमी ओकुहारा ने क्वॉर्टर फाइनल में साइना नेहवाल को हराकर यह ख़िताब अपने नाम किया है.

प्रश्‍न 10. उत्तरी अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते को लेकर अमेरिका, कनाडा और कौन सा देश सहमत हुआ है?
क. फ्रांस
ख. चीन
ग. मैक्सिको
घ. इंडोनेशिया

Show Answer
उत्तर: ग. मैक्सिको - उत्तरी अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते यानि "नाफ्टा समझौते" को लेकर अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको देश सहमत हो गए है, यह समझोता 25 साल पुरानी "यूनाइटेड स्टेट्स-मैक्सिको-कनाडा संधि" की जगह लेगा.

प्रश्‍न 11. दुनिया में पहली बार टेस्ट ट्यूब तकनीक से किस देश की राजधानी प्रिटोरिया में शेर के शावक का जन्म हुआ है?
क. फ्रांस
ख. केन्या
ग. दक्षिण अफ्रीका
घ. अमेरिका

Show Answer
उत्तर: ग. दक्षिण अफ्रीका - दक्षिण अफ्रीका की राजधानी प्रिटोरिया में वैज्ञानिको ने दुनिया में पहली बार टेस्ट ट्यूब तकनीक से शेर के शावक का जन्म किया है, शेर शावकों की यह जोड़ी दुनिया की पहली ऐसी जोड़ी है.

प्रश्‍न 12. ध्वनि की गति से 5 गुना तेज चलने वाली मिसाइल, तीन तरह की हाइपरसोनिक एयरक्राफ्ट मिसाइलों का किस देश ने सफल परीक्षण किया है?
क. जापान
ख. चीन
ग. ऑस्ट्रेलिया
घ. अमेरिका

Show Answer
उत्तर: ख. चीन - ध्वनि की गति से 5 गुना तेज चलने वाली मिसाइल, तीन तरह की हाइपरसोनिक एयरक्राफ्ट मिसाइलों का चीन ने हाल ही में सफल परीक्षण किया है, यह उत्तर पश्चिमी चीन के जिकुआन सेटेलाइट लांच सेंटर से किया गया है.
Gk Section
Gksection.com यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, आईबीपीएस, आईएएस, एनटीएसई, सीएलएटी, रेलवे, एनडीए, सीडीएस, न्यायपालिका, यूपीपीएससी, आरपीएससी, जीपीएससी, एमपीएससी के लिए जीके (सामान्य ज्ञान), करंट अफेयर्स और सामान्य अध्ययन के लिए भारत की शीर्ष वेबसाइट में से एक है। यह पोर्टल एमपीपीएससी और भारत के अन्य राज्यों की सिविल सेवा/सरकारी नौकरी भर्ती परीक्षाएं सम्बंधित लेटेस्ट अपडेट प्रकाशित करता है।
https://www.gksection.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *