यहाँ हमने 23 अक्टूबर 2018 भारत और विदेश से सम्बंधित कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब हिंदी भाषा व् संछिप्त में प्रकाशित किए है | यहाँ अंकित किए गए सभी करंट अफेयर्स प्रश्न ‘23 October 2018‘ के मुख्य समाचारों से लिए गए है जिन्हें हमने प्रश्न व् उत्तर के साथ अंकित किए है| सभी प्रश्न व् उत्तर आने वाली सरकारी व निजी नोकरी व परीक्षाओं (SSC, BANK, Railway, Clerk, PO, UPSC Exam) के लिए आपके लिए महत्वपूर्ण व् सहायक होंगे.
23 अक्टूबर 2018 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में
प्रश्न 1. भारतीयों के द्वारा विदेशों में अवैध धन और संपत्ति रखने पर, संबद्ध मामलों की जांच के लिये किसने एक अभियान की शुरुआत की है?
क. केंद्र सरकार
ख. लोकसभा
ग. आयकर विभाग
घ. नीति आयोग
Show Answer
उत्तर: ग. आयकर विभाग - आयकर विभाग ने हाल ही में भारतीयों के द्वारा विदेशों में अवैध धन और संपत्ति रखने पर संबद्ध मामलों की जांच के लिये एक अभियान की शुरुआत किया गया है, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के चेयरमैन सुशील चंद्रा ने इस जानकारी की पुष्टि की है.
प्रश्न 2. सीबीडीटी के द्वारा जारी किये गए आंकड़ो के मुताबिक, पिछले कितने वर्षो में करोड़पतियों की संख्या में 60% की बढ़ोतरी हुई है?
क. 2 वर्षो
ख. 4 वर्षो
ग. 6 वर्षो
घ. 7 वर्षो
Show Answer
उत्तर: ख. 4 वर्षो - सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्टर टैक्सेस (सीबीडीटी) के द्वारा जारी किये गए आंकड़ो के मुताबिक, पिछले 4 वर्षो में करोड़पतियों की संख्या में 60% की बढ़ोतरी हुई है, जिससे रिटर्न फाइल करने वालों की संख्या में 80% इजाफा हुआ है.
प्रश्न 3. जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार से किस महीनें में 32,000 करोड़ रुपए की रकम निकाली है?
क. जुलाई
ख. अगस्त
ग. सितम्बर
घ. अक्टूबर
Show Answer
उत्तर: घ. अक्टूबर - जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुताबिक, अमेरिका-चीन के ट्रेड वॉर की वजह से विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार से अक्टूबर महीने में 32,000 करोड़ रुपए की रकम निकाली है, अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ने और डॉलर में मजबूती के चलते विदेशी निवेशकों को भारतीय बाजार से पैसा निकालकर दूसरे बाजारों में निवेश पड़ा.
प्रश्न 4. देशभर में #MeToo के तहत आये मामले पर किसने तुरंत सुनवाई करने से इंकार करने का आदेश दिया है?
क. केंद्र सरकार
ख. लोकसभा
ग. राज्यसभा
घ. उच्चतम न्यायालय
Show Answer
उत्तर: घ. उच्चतम न्यायालय - उच्चतम न्यायालय ने हाल में आदेश दिया है की देशभर में #MeToo के तहत आये मामले पर तुरंत सुनवाई नहीं होगी, उच्चतम न्यायालय ने राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा सभी आरोपियों के खिलाफ तुरंत सुनवाई करने की याचिका को खरिज करते हुए यह आदेश दिया है.
प्रश्न 5. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पुलिस स्मृति दिवस पर किस शहर में बने राष्ट्रीय पुलिस स्मारक को राष्ट्र को समर्पित किया है?
क. पुणे
ख. चेरापूंजी
ग. नई दिल्ली
घ. अहमदाबाद
Show Answer
उत्तर: ग. नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत की राजधानी दिल्ली के नई दिल्ली शहर में बने राष्ट्रीय पुलिस स्मारक को पुलिस स्मृति दिवस पर राष्ट्र को समर्पित किया है, इस स्मारक का निर्माण 6.12 एकड़ भूमि पर किया गया है.
प्रश्न 6. निम्न में से किसने हाल ही में सस्ती जल कीटाणुरोधी प्रणाली ‘ओनीर’ विकसित की है?
क. केंद्र सरकार
ख. राज्य सरकार
ग. सीएसआईआर
घ. लोकसभा
Show Answer
उत्तर: ग. सीएसआईआर - वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद, भारतीय विषविज्ञान अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर-आईआईटीआर) ने हाल ही में सस्ती जल कीटाणुरोधी प्रणाली ‘ओनीर’ विकसित की है, जो की बीमारी पैदा करने वाली बैक्टीरिया, वायरस, कवक, प्रोटोजोआ, सिस्ट आदि को नष्ट करती है.
प्रश्न 7. ओप्पो और वीवो कंपनी ने एक वर्ष में 23,173 करोड़ का रेवेन्यू जनरेट किया जिससे दोनों की सेल कितने हजार करोड़ से ज्यादा रही है?
क. 12 हजार करोड़
ख. 16 हजार करोड़
ग. 10 हजार करोड़
घ. 15 हजार करोड़
Show Answer
उत्तर: ग. 10 हजार करोड़ - ओप्पो और वीवो कंपनी ने वित्त वर्ष 2018 में 23,173 करोड़ का रेवेन्यू जनरेट किया जिससे दोनों की सेल 10 हजार करोड़ से ज्यादा रही है, ओप्पो और वीवो का मालिकाना हक़ BBK इलेक्ट्रॉनिक्स के पास है जिससे BBK इलेक्ट्रॉनिक्स भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में नंबर-2 की कंपनी बन सकती है.
प्रश्न 8. भारतीय शटलर साइना नेहवाल ने डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में कौन सा मेडल जीता है?
क. गोल्ड मेडल
ख. सिल्वर मेडल
घ. ब्रोंज मेडल
घ. इनमे से कोई नहीं
Show Answer
उत्तर: ख. सिल्वर मेडल - डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय शटलर साइना नेहवाल ने महिला सिंगल्स में सिल्वर मेडल जीता है, लेकिन साइना नेहवाल फाइनल मुकाबले में ताइपे की ताई जू यिंग के खिलाफ 13-21, 21-13, 21-6 से हार गईं.
प्रश्न 9. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किस देश की साथ दशकों पुरानी परमाणु संधि समाप्त करने की घोषणा की है?
क. जापान
ख. चीन
ग. ऑस्ट्रेलिया
घ. रूस
Show Answer
उत्तर: घ. रूस - अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस देश की साथ दशकों पुरानी परमाणु संधि (इंटरमीडिएट-रेंज न्यूक्लियर फोर्सेस) समाप्त करने की घोषणा की है, उन्होंने ने कहा है की रूस ने परमाणु संधि के नियमो का उल्लंघन किया है.
प्रश्न 10. ट्रेड वॉर की वजह से किस देश की सबसे अमीर महिला और एपल की सप्लायर कंपनी लेन्स टेक्नोलॉजी की मालिक “झू क्विनफे” की सम्पति इस वर्ष 66% घट गई है?
क. जापान
ख. चीन
ग. ऑस्ट्रेलिया
घ. अमेरिका
Show Answer
उत्तर: ख. चीन - ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के आंकड़ों के मुताबिक, चीन की सबसे अमीर महिला और एपल की सप्लायर कंपनी लेन्स टेक्नोलॉजी की मालिक "झू क्विनफे" की सम्पति इस वर्ष 66% घट गई है, क्योंकि लेन्स टेक्नोलॉजी के शेयर इस वर्ष ट्रेड वॉर की वजह से 62% गिर गए है.