यहाँ हमने 24 अक्टूबर 2018 भारत और विदेश से सम्बंधित कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब हिंदी भाषा व् संछिप्त में प्रकाशित किए है | यहाँ अंकित किए गए सभी करंट अफेयर्स प्रश्न ‘24 October 2018‘ के मुख्य समाचारों से लिए गए है जिन्हें हमने प्रश्न व् उत्तर के साथ अंकित किए है| सभी प्रश्न व् उत्तर आने वाली सरकारी व निजी नोकरी व परीक्षाओं (SSC, BANK, Railway, Clerk, PO, UPSC Exam) के लिए आपके लिए महत्वपूर्ण व् सहायक होंगे.
24 अक्टूबर 2018 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में
प्रश्न 1. भारतीय रेलवे के द्वारा जारी किये गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले कितने वर्षो में रेल हादसों में करीब 50 हजार लोगों की मौत हुई है?
क. 2 वर्षो
ख. 3 वर्षो
ग. 4 वर्षो
घ. 5 वर्षो
Show Answer
उत्तर: ख. 3 वर्षो - भारतीय रेलवे के द्वारा जारी किये गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 3 वर्षो में रेल हादसों में करीब 50 हजार लोगों की मौत हुई है, इस आंकड़ों के मुताबिक उत्तर रेलवे जोन में सबसे अधिक 7,908 मौत हुई है.
प्रश्न 2. वायु प्रदूषण से निपटने के लिए किसने हाल ही में “हरित दिवाली-स्वस्थ दिवाली’ अभियान की शुरुआत की है?
क. नीति आयोग
ख. पर्यावरण मंत्रालय
ग. केंद्र सरकार
घ. लोकसभा
Show Answer
उत्तर: ख. पर्यावरण मंत्रालय - पर्यावरण मंत्रालय ने वायु प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए किसने हाल ही में "हरित दिवाली-स्वस्थ दिवाली’ अभियान की शुरुआत की है, पर्यावरण मंत्रालय ने कहा है की दीपावली पर जलाए जाने वाले पटाखे भी वायु प्रदूषण में वृद्धि करते हैं, हमें इस बारे में लोगो में जागरुक फैलानी चाहिए.
प्रश्न 3. राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के द्वारा महत्वाकांक्षी ‘चारधाम महामार्ग विकास परियोजना’ की मंजूरी पर किसने रोक लगाने का आदेश दिया है?
क. नीति आयोग
ख. लोकसभा
ग. सुप्रीमकोर्ट
घ. हाईकोर्ट
Show Answer
उत्तर: ग. सुप्रीमकोर्ट - राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के द्वारा उत्तराखंड की महत्वाकांक्षी 'चारधाम महामार्ग विकास परियोजना' की मंजूरी पर सुप्रीमकोर्ट ने रोक लगाने का आदेश दिया है, इस परियोजना में उत्तराखंड के चारों पवित्र शहरों (यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ) का हर मौसम में संपर्क स्थापित रखने का प्रस्ताव था.
प्रश्न 4. इनमे से किसने पटाखों की उत्पादन और बिक्री पर सुनवाई करते हुए हाल ही में प्रतिबंध नहीं लगाने का फैसला किया है?
क. केंद्र सरकार
ख. लोकसभा
ग. सुप्रीम कोर्ट
घ. हाईकोर्ट
Show Answer
उत्तर: ग. सुप्रीम कोर्ट - सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में पटाखों की उत्पादन और बिक्री पर सुनवाई करते हुए हाल ही में प्रतिबंध नहीं लगाने का फैसला किया है, सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के उत्पादन और बिक्री की इजाजत देते हुए कहा है की दिवाली और अन्य त्योहार पर रात को 8 से 10 बजे तक पटाखा चला सकते हैं, लेकिन पटाखों की ऑनलाइन बिक्री पर रोक रहेगी.
प्रश्न 5. 10 वर्ष की एक समायरा मेहता ने सॉफ्टवेअर कोडिंग के ज़रिये बच्चों के कोडिंग सीखाने के लिए _____ नाम का गेम बनाया है?
क. सोर्सरबुनज
ख. कोडरबुनज
ग. गेमबुनज
घ. रनबुनज
Show Answer
उत्तर: ख. कोडरबुनज - 10 वर्ष की एक समायरा मेहता ने सॉफ्टवेअर कोडिंग के ज़रिये बच्चों के कोडिंग सीखाने के लिए "कोडरबुनज" नाम का गेम बनाया है, समायरा की इस गेम को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है, समायरा के द्वारा लॉन्च किए गए गेम को अभी तक 106 स्कूल में उपयोग किया जाता है.
प्रश्न 6. 24 अक्टूबर को पुरे विश्व में इनमे से कौन सा दिवस मनाया जाता है?
क. विश्व पोलियो दिवस
ख. विश्व विज्ञानं दिवस
ग. विश्व डाक दिवस
घ. विश्व शिक्षा दिवस
Show Answer
उत्तर: क. विश्व पोलियो दिवस - 24 अक्टूबर को पुरे विश्व में विश्व पोलियो दिवस मनाया जाता है. इस दिवस का मुख्य उद्देश्य पोलियो बीमारी के विषय में लोगों में जागरूकता फैलाना है.
प्रश्न 7. जापान के वैज्ञानिक और रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार विजेता ओसामू शिमोमुरा का हाल ही में निधन हो गया है वे कितने वर्ष के थे?
क. 70 वर्ष
ख. 80 वर्ष
ग. 90 वर्ष
घ. 95 वर्ष
Show Answer
उत्तर: ग. 90 वर्ष - 90 वर्ष की आयु में जापान के वैज्ञानिक और रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार विजेता ओसामू शिमोमुरा का हाल ही में निधन हो गया है, ओसामू शिमोमुरा को वर्ष 2008 में रोजर वाई त्सायेन के साथ रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार दिया गया था.
प्रश्न 8. विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में भारत के बजरंग पुनिया ने फ्रीस्टाइल के कितने किग्रा वर्ग में सिल्वर मेडल जीता है?
क. 45 किग्रा
ख. 55 किग्रा
ग. 65 किग्रा
घ. 75 किग्रा
Show Answer
उत्तर: ग. 65 किग्रा - विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में भारत के बजरंग पुनिया ने फ्रीस्टाइल के 65 किग्रा वर्ग में सिल्वर मेडल जीता है, हालाँकि जापान के ताकुतो ओतोगुरो से फाइनल में वे 16-9 हर गए, लेकिन वे विश्व चैम्पियनशिप में दो पदक जीतने वाले पहले भारतीय पहलवान बन गए है.
प्रश्न 9. श्रीलंका के किस लेफ्ट आर्म स्पिनर खिलाडी ने हाल ही में संन्यास लेने की घोषणा की है?
क. श्रीकांत कन्दम्बी
ख. रंगना हेराथ
ग. तिशारा परेरा
घ. तिलकरत्ने दिलशान
Show Answer
उत्तर: ख. रंगना हेराथ - श्रीलंका के टेस्ट क्रिकेट के सबसे सफलतम लेफ्ट आर्म स्पिनर रंगना हेराथ ने हाल ही में संन्यास लेने की घोषणा की है, वे इंग्लैड के साथ शुरु हो रही टेस्ट सीरीज के पहले मैच के बाद रंगना हेराथ क्रिकेट जगत को अलविदा कह देंगे.
प्रश्न 10. भारत और किस देश के बीच आंतरिक सुरक्षा में सहयोग के मुद्दे पर पहली बार समझौता हुआ है?
क. जापान
ख. पाकिस्तान
ग. चीन
घ. ऑस्ट्रेलिया
Show Answer
उत्तर: ग. चीन - भारत और चीन के बीच आंतरिक सुरक्षा में सहयोग के मुद्दे पर पहली बार समझौता हुआ है, इस समझोते पर भारत के गृहमंत्री राजनाथ सिंह और चीन के सिक्युरिटी मिनिस्टर ज़ाओ कजाई ने किया है, साथ ही दोनों देशो की बीच प्रतिनिधिमंडल की बैठक में सुरक्षा के मुद्दों पर चर्चा हुई.