यहाँ हमने 8 अक्टूबर 2018 भारत और विदेश से सम्बंधित कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब हिंदी भाषा व् संछिप्त में प्रकाशित किए है | यहाँ अंकित किए गए सभी करंट अफेयर्स प्रश्न 8 October 2018 के मुख्य समाचारों से लिए गए है जिन्हें हमने प्रश्न व् उत्तर के साथ अंकित किए है| सभी प्रश्न व् उत्तर आने वाली सरकारी व निजी नोकरी व परीक्षाओं (SSC, BANK, Railway, Clerk, PO, UPSC Exam) के लिए आपके लिए महत्वपूर्ण व् सहायक होंगे.
8 अक्टूबर 2018 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में
प्रश्न 1. पीएम नरेंद्र मोदी ने किस राज्य की यात्रा पर ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए ‘वन वर्ल्ड, वन सन और वन ग्रिड’ का नारा दिया है?
क. उत्तराखंड
ख. केरल
ग. कर्नाटक
घ. पंजाब
Show Answer
उत्तर: क. उत्तराखंड - उत्तराखंड के देहरादून में इन्वेस्टर्स समिट के उद्घाटन के दौरान ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने 'वन वर्ल्ड, वन सन और वन ग्रिड' का नारा दिया है, पीएम मोदी ने संबोधन में कहा है की हमारी सरकार ने वर्ष 2022 तक देश में 175 गीगावॉट अक्षय ऊर्जा के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया है.
प्रश्न 2. बैंक अधिकारियों ने _____ के द्वारा हाल ही में नीतिगत दर में बदलाव नहीं करने के फैसले को जोखिम भरा कदम बताया है?
क. सुप्रीमकोर्ट
ख. हाईकोर्ट
ग. रिजर्व बैंक
घ. केंद्र सरकार
Show Answer
उत्तर: ग. रिजर्व बैंक - बैंक अधिकारियों ने रिजर्व बैंक के द्वारा हाल ही में नीतिगत दर में बदलाव नहीं करने के फैसले को जोखिम भरा कदम बताया है गवर्नर उर्जित पटेल ने कहा है की इस फैसले से रुपया और बाजार पर विपरीत असर पड़ेगा.
प्रश्न 3. वोडाफोन और किस टेलिकॉम कंपनी को 30 सितंबर को खत्म हुए वर्ष 2018-19 के दूसरे क्वॉर्टर के नतीजों में घाटे के उम्मीद है?
क. जियो
ख. एयरटेल
ग. आईडिया
घ. ऐरसल
Show Answer
उत्तर: ख. एयरटेल - भारत की सबसे बड़े टेलिकॉम ऑपरेटर वोडाफोन आइडिया लिमिटेड और एयरटेल को 30 सितंबर को खत्म हुए वर्ष 2018-19 के दूसरे क्वॉर्टर के नतीजों में घाटे के उम्मीद है, रिलायंस जियो को दूसरे क्वॉर्टर के नतीजों में मुनाफे के उम्मीद है क्योंकि दूसरे क्वॉर्टर रिलायंस जियो के बिक्री में बढ़ोतरी हुई है.
प्रश्न 4. ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में हाल ही में ‘इडियोक्रेसी’, ‘नथिंगबर्गर’ और ‘फैम’ जैसे कितने नए शब्द शामिल किये गए है?
क. 1000 शब्द
ख. 1200 शब्द
ग. 1400 शब्द
घ. 2000 शब्द
Show Answer
उत्तर: ग. 1400 शब्द - हाल ही में ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में 'इडियोक्रेसी', 'नथिंगबर्गर' और 'फैम' जैसे 1400 नए शब्द शामिल हुए है, 'इडियोक्रेसी' शब्द का उपयोग वह किया जाता है जिस समाज में 'बेवकूफ हो या बेवकूफों का शासन हो.
प्रश्न 5. अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में 6 महीने से ज्यादा का समय बिताने के बाद कितने अंतरिक्ष यात्री सुरक्षित धरती पर वापस आये है?
क. दो अंतरिक्ष यात्री
ख. तीन अंतरिक्ष यात्री
ग. चार अंतरिक्ष यात्री
घ. सात अंतरिक्ष यात्री
Show Answer
उत्तर: ख. तीन अंतरिक्ष यात्री - नासा अंतरिक्ष एजेंसी के ड्रीव फ्यूस्टल व रिकी अर्नाल्ड और रूसी अंतरिक्ष एजेंसी के ओलेग आर्तेमयेव अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में 6 महीने से ज्यादा का समय बिताने के बाद हाल ही में सुरक्षित धरती पर वापस आये है, वे कजाखस्तान के झेजकजगान में सोयूज एमएस-08 अंतरिक्ष यान से उतरे है.
प्रश्न 6. हाल ही में इनमे से कौन सा खिलाडी सबसे कम टेस्ट और पारियां खेलकर 24 शतक बनाने वाला विश्व का दूसरा खिलाडी बन गया है?
क. रोहित शर्मा
ख. विराट कोहली
ग. मार्टिन गुप्तिल
घ. शिखर धवन
Show Answer
उत्तर: ख. विराट कोहली - भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली सबसे कम टेस्ट और पारियां खेलकर 24 शतक बनाने वाले विश्व के दुसरे खिलाडी बन गए है, उन्होंने सचिन तेंडुलकर को पीछे छोड़कर 72वें टेस्ट की 123वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की है. इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के डॉन ब्रैडमैन शीर्ष पर हैं.
प्रश्न 7. अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में हाल ही में किस गेम्स का आयोजन हुआ है?
क. साउथ एशियन गेम्स
ख. समर यूथ ओलिंपिक गेम्स
ग. टी-20 विश्वकप
घ. फीफा
Show Answer
उत्तर: ख. समर यूथ ओलिंपिक गेम्स - अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में हाल ही में समर यूथ ओलिंपिक गेम्स का आयोजन हुआ है, 6 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक तक होने वाले समर यूथ ओलिंपिक गेम्स में 14 से 18 वर्ष के बीच के आयु के लोग ही हिस्सा लेते हैं.
प्रश्न 8. उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के पिता श्याम लाल मौर्या का हाल ही में निधन हो गया है, श्री केशव प्रसाद मौर्य किस राज्य के उपमुख्यमंत्री है?
क. केरल
ख. कर्नाटक
ग. पंजाब
घ. उत्तर प्रदेश
Show Answer
उत्तर: घ. उत्तर प्रदेश - उत्तर प्रदेश राज्य के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के पिता श्याम लाल मौर्या का हाल ही में निधन हो गया है, दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में हुआ है.
प्रश्न 9. किस देश की कोर्ट ने देश के पूर्व राष्ट्रपति ली म्युंग बक को भ्रष्टाचार के मामले में 15 वर्ष की जेल की सजा सुनाई है?
क. जापान
ख. चीन
ग. मालदीव
घ. दक्षिण कोरिया
Show Answer
उत्तर: घ. दक्षिण कोरिया - दक्षिण कोरिया के सियोल सेंट्रल जिला कोर्ट ने देश के पूर्व राष्ट्रपति ली म्युंग बक को भ्रष्टाचार के मामले में 15 वर्ष की जेल की सजा सुनाई है, हालाँकि पूर्व राष्ट्रपति ली म्युंग बक ने खुद पर लगाए गए आरोपों का खंडन करते हुए कोर्ट से एक सप्ताह का समय माँगा है.
प्रश्न 10. अमेरिका ने किस देश के बीच व्यापार और सैन्य तनाव को कम करने के लिए वार्ता की तैयारी की है?
क. ईरान
ख. इराक
ग. जापान
घ. चीन
Show Answer
उत्तर: घ. चीन - अमेरिका ने चीन के बीच व्यापार और सैन्य तनाव को कम करने के लिए वार्ता की तैयारी की है, दोनों देशो के बीच चल रहे व्यापार और सैन्य तनाव को करने के लिए अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो, चीन के शीर्ष नेतृत्व और अधिकारियों से बातचीत करेंगे.