यहाँ हमने 2 सितंबर 2018 भारत और विदेश से सम्बंधित कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब हिंदी भाषा व् संछिप्त में प्रकाशित किए है | यहाँ अंकित किए गए सभी करंट अफेयर्स प्रश्न 2 September 2018 के मुख्य समाचारों से लिए गए है जिन्हें हमने प्रश्न व् उत्तर के साथ अंकित किए है| सभी प्रश्न व् उत्तर आने वाली सरकारी व निजी नोकरी व परीक्षाओं (SSC, BANK, Railway, Clerk, PO, UPSC Exam) के लिए आपके लिए महत्वपूर्ण व् सहायक होंगे.
2 सितंबर 2018 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में
प्रश्न 1. जैन मुनि तरुण सागर जिनका हाल ही में निधन हो गया है वे कितने वर्ष के थे?
क. 50 वर्ष
ख. 60 वर्ष
ग. 74 वर्ष
घ. 51 वर्ष
Show Answer
उत्तर: घ. 51 वर्ष - हाल ही में 51 वर्ष की आयु में जैन मुनि तरुण सागर जी का निधन हो गया है. उनके निधन पर पीएम मोदी और कई राजनीतिक हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है. पीएम मोदी ने कहा है की उनके आदर्शों और समाज में दिए गए योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा.
प्रश्न 2. देश की कौन सी ऑटोमोबाइल कंपनी नवंबर 2018 में पहली इलेक्ट्रिक कार लांच कर सकती है?
क. हीरो
ख. हौंडा
ग. हुंडई
घ. टाटा
Show Answer
उत्तर: घ. टाटा - टाटा कंपनी नवंबर 2018 में पहली इलेक्ट्रिक कार (Tata Tigor Electric) लांच कर सकती है. आंध्र प्रदेश में टाटा मोटर्स इलेक्ट्रिक वाहन बनाने की यूनिट लगाने की प्लानिंग कर रही है.
प्रश्न 3. दुनिया की सबसे बड़ी कॉफी चेन कोस्टा कंपनी को किस कोल्ड-ड्रिंक और जूस बेचने वाली कंपनी ने हाल ही में 36 हजार करोड़ में खरीद लिया है?
क. लिम्का
ख. कोका-कोला
ग. नेस्ले
घ. पार्ले कंपनी
Show Answer
उत्तर: ख. कोका-कोला - कोल्ड-ड्रिंक और जूस बेचने वाली कंपनी कोका-कोला ने हाल ही में दुनिया की सबसे बड़ी कॉफी चेन कोस्टा कंपनी को 36 हजार करोड़ में खरीद लिया है.
प्रश्न 4. भारत के 5 राज्यों में किसने किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं किये जाने का निर्देश जारी कर दिया है?
क. सुप्रीमकोर्ट
ख. हाईकोर्ट
ग. केंद्र सरकार
घ. नीति आयोग
Show Answer
उत्तर: क. सुप्रीमकोर्ट - सुप्रीमकोर्ट ने भारत के 5 राज्यों (महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड और चंडीगढ़) में किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं किये जाने का निर्देश जारी कर दिया है. कोर्ट ने इन राज्यों पर 3-3 लाख रुपये का हर्जाना भी लगाया है क्योंकि इस राज्यों ने हलफनामा दायर नहीं किया गया था.
प्रश्न 5. सड़कों पर मानसिक रूप से बीमार लोगों की सहायता करने के लिए दो भारतीयों को किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
क. भारत रतन
ख. पदमश्री
ग. पदम् विभूषण
घ. रमन मैग्सेसे
Show Answer
उत्तर: घ. रमन मैग्सेसे - सड़कों पर मानसिक रूप से बीमार लोगों की सहायता करने के लिए दो भारतीयों को रमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. भारत के मनोचिकित्सक भारत वाटवानी और लद्दाखी युवकों की जिंदगियां बदलने वाले सोनम वांगचुक को पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.
प्रश्न 6. नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में किसने इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक’ का शुभारंभ किया गया है?
क. स्मृति ईरानी
ख. नरेन्द्र मोदी
ग. रामनाथ कोविंद
घ. नितिन गडकरी
Show Answer
उत्तर: ख. नरेन्द्र मोदी - हाल ही में पीएम मोदी ने नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक’ का शुभारंभ किया गया है. देश भर में शुभारंभ वाले दिन इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की 650 शाखाएं और 3250 एक्सेस प्वाटइंट खोले गये थे.
प्रश्न 7. पहली बार देश में कुल ओबीसी जाति के लोगो की संख्या की गिनती का प्रस्ताव किस वर्ष की जनगणना में रखा गया है?
क. 2019
ख. 2020
ग. 2021
घ. 2022
Show Answer
उत्तर: ग. 2021 - पहली बार देश में कुल ओबीसी जाति के लोगो की संख्या की गिनती का प्रस्ताव 2021 की जनगणना में रखा गया है. हाल ही में गृहमंत्री राजनाथ ने 2021 की जनगणना की तैयारियों की समीक्षा करने के बाद यह फैसला लिया है.
प्रश्न 8. 18वें एशियाई खेलो में 15 गोल्ड, 24 सिल्वर और 30 ब्रोंज मेडल जीतकर भारत ने एसियन गेम्स में कौन सा स्थान प्राप्त किया है?
क. दूसरा
ख. पांचवा
ग. आठवां
घ. दसवां
Show Answer
उत्तर: ग. आठवां - हाल ही में इंडोनेशिया के जकार्ता में हुए 18वें एशियाई खेलो में भारत ने 15 गोल्ड, 24 सिल्वर और 30 ब्रोंज मेडल जीते है. जिससे भारत को एशियाई खेलो में आठवां स्थान मिला है.
प्रश्न 9. 1 सितम्बर को एशियाई खेलो में भारत की पुरुष के हॉकी टीम ने किस देश की टीम को हराकर ब्रोंज मेडल जीता है?
क. जापान
ख. चीन
ग. पकिस्तान
घ. ऑस्ट्रेलिया
Show Answer
उत्तर: ग. पकिस्तान - एशियाई खेलो में 1 सितम्बर को भारत की पुरुष के हॉकी टीम ने पाकिस्तान की टीम को हराकर देश के लिए ब्रोंज मेडल जीता है. भारत के अपने प्रबल प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 2-1 से हराकर ब्रोंज मेडल अपने नाम किया है.
प्रश्न 10. 18वें एशियाई खेलो में भारतीय महिला स्क्वाश टीम ने कौन सा मेडल जीता है?
क. गोल्ड मेडल
ख. सिल्वर मेडल
ग. ब्रोंज मेडल
घ. इनमे से कोई नहीं
Show Answer
उत्तर: ख. सिल्वर मेडल - 18वें एशियाई खेलो में भारतीय महिला स्क्वाश टीम ने भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता है. भारतीय टीम फाइनल मुकाबले में हांगकांग से हार गयी और भारत को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा.
प्रश्न 11. एसियन गेम्स-2018 में भारत के 572 एथलीटों ने कितने खेलो में भाग लिया है?
क. 40
ख़. 38
ग. 36
घ. 25
Show Answer
उत्तर: ग. 36 - इंडोनेशिया के जकार्ता में हुए एसियन गेम्स-2018 में भारत के 572 एथलीटों ने 36 खेलो में भाग लिया है.
प्रश्न 12. इनमे से किस देश में चोथे बिम्सटेक सम्मेलन का समापन हुआ है?
क. चीन
ख. नेपाल
ग. ऑस्ट्रेलिया
घ. भारत
Show Answer
उत्तर: ख. नेपाल - हाल ही में शुरु हुए चोथे बिम्सटेक सम्मेलन का समापन नेपाल में हो गया है. इस सम्मलेन के शुरुआत नेपाल में स्थित काठमांडू हुई थी. नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली द्वारा बिम्सटेक को श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रिपाला सीरीसेना सौंपे जाने के साथ ही यह सम्मेलन समाप्त हो गया है.