Current Affairs

28 सितंबर 2018 कर्रेंट अफेयर्स (सामयिकी) – 28 September 2018 Current Affairs in Hindi

28 September 2018 Current Affairs GK Questions and Answers Preparation in Hindi with Complete Information

यहाँ हमने 28 सितंबर 2018 भारत और विदेश से सम्बंधित कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब हिंदी भाषा व् संछिप्त में प्रकाशित किए है | यहाँ अंकित किए गए सभी करंट अफेयर्स प्रश्न 28 September 2018 के मुख्य समाचारों से लिए गए है जिन्हें हमने प्रश्न व् उत्तर के साथ अंकित किए है| सभी प्रश्न व् उत्तर आने वाली सरकारी व निजी नोकरी व परीक्षाओं (SSC, BANK, Railway, Clerk, PO, UPSC Exam) के लिए आपके लिए महत्वपूर्ण व् सहायक होंगे.


28 सितंबर 2018 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में


प्रश्‍न 1. सुप्रीमकोर्ट ने हाल ही में कौन सी धारा समाप्त कर दी है जिससे अब पति-पत्नी किसी दूसरे के साथ संबंध बनाते है तो वह अपराध नहीं होगा?
क. 497 धारा
ख 498 धारा
ग. 502 धारा
घ. 442 धारा

Show Answer
उत्तर: क. 497 धारा - सुप्रीमकोर्ट ने हाल ही में 497 धारा समाप्त कर दी है जिसके समाप्त होने से अब पति-पत्नी किसी दूसरे के साथ संबंध बनाते है तो वह अपराध नहीं होगा.

प्रश्‍न 2. हाल ही में मैसेचुएट्स के बोस्टन में हुई नीलामी में एपल का पहला कंप्यूटर ‘एपल-1’ 2.72 करोड़ रुपए में बिक गया है, इस कंप्यूटर को किस नाम से भी जाना जाता है?
क. Coz
ख. Moz
ग. Woz
घ. Xoz

Show Answer
उत्तर: ग. Woz - हाल ही में मैसेचुएट्स के बोस्टन में हुई नीलामी में एपल का पहला कंप्यूटर 'एपल-1' 2.72 करोड़ रुपए में बिक गया है, इस कंप्यूटर को Woz नाम से भी जाना जाता है, अमेरिका के एक बिजनेसमैन ने इस कंप्यूटर को 3,75,00 डॉलर (2 करोड़ 72 लाख से ज्यादा) में खरीद लिया है.

प्रश्‍न 3. मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) को भंग करते हुए किसने डॉ. वी.के. पॉल को एमसीआई का चेयरमैन नियुक्त किया है?
क. सुप्रीमकोर्ट
ख. हाईकोर्ट
ग. लोकसभा
घ. केंद्र सरकार

Show Answer
उत्तर: घ. केंद्र सरकार - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हाल ही में केंद्र सरकार ने मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) को भंग करते हुए डॉ. वी.के. पॉल को एमसीआई का चेयरमैन नियुक्त किया है, अभी तो डॉक्टर वी के पॉल नीति आयोग के मेंबर हैं.

प्रश्‍न 4. दिल्ली में प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए ______ ने “वायु” प्रणाली का शुभारंभ किया है?
क. केंद्र सरकार
ख. पर्यावरण मंत्री
ग. नीति आयोग
घ. निर्वाचन आयोग

Show Answer
उत्तर: ख. पर्यावरण मंत्री - पर्यावरण मंत्री ने भारत के राजधानी दिल्ली में प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए "वायु" प्रणाली का शुभारंभ किया है, इस प्रणाली में प्रदूषण नियंत्रण के लिए “वायु” नामक मशीनें लगाईं जायेंगी.

प्रश्‍न 5. इनमे से किसने देश भर की अदालती कार्यवाही का अब सीधा प्रसारण (लाइव स्ट्रीमिंग) की अनुमति दे दी है?
क. केंद्र सरकार
ख. सुप्रीम कोर्ट
ग. नीति आयोग
घ. निर्वाचन आयोग

Show Answer
उत्तर: ख. सुप्रीम कोर्ट - सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में देश भर की सभी अदालती कार्यवाही का अब सीधा प्रसारण (लाइव स्ट्रीमिंग) की अनुमति दे दी है, जिसे अदालत लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान ही अपना फैसला सुनाएगी.

प्रश्‍न 6. भारत की ____ सेना ने हवा से हवा में फायर करने वाली, देश में ही बनी अस्त्र मिसाइल का लड़ाकू विमान से सफल परीक्षण किया है?
क. स्थल सेना
ख. जल सेना
ग. वायु सेना
घ. इनमे से कोई नहीं

Show Answer
उत्तर: ग. वायु सेना - भारत की वायु सेना ने हाल ही में हवा से हवा में फायर करने वाली, देश में ही बनी अस्त्र मिसाइल का सुखोई-30 लड़ाकू विमान से सफल परीक्षण किया है, यह मिसाइल सीमा से आगे तक फायर करने में सक्षम है.

प्रश्‍न 7. वैज्ञानिकों ने हाल ही में दुनिया के सबसे बड़े पक्षी को वोरोम्बे टाइटन का नाम दिया है, विलुप्त हो चुके इस पक्षी का वजन कितने किलोग्राम होता है?
क. 200 किलोग्राम
ख. 400 किलोग्राम
ग. 600 किलोग्राम
घ. 800 किलोग्राम

Show Answer
उत्तर: घ. 800 किलोग्राम - देश के वैज्ञानिकों ने हाल ही में दुनिया के सबसे बड़े पक्षी को वोरोम्बे टाइटन का नाम दिया है, विलुप्त हो चुके इस पक्षी का वजन 800 किलोग्राम होता है, यह पक्षी मैडागास्कन प्रजाति का था.

प्रश्‍न 8. गैर-लाभकारी संगठन इंडियास्पोरा की सूचनाओं के मुताबिक, भारतीय अमेरिकी नागरिकों ने 2000 से 2018 के बीच अमेरिका के कितने विश्वविद्यालयों को 1.2 अरब डॉलर की राशि दान में दी है.?
क. 20 विश्वविद्यालयों
ख. 27 विश्वविद्यालयों
ग. 32 विश्वविद्यालयों
घ. 37 विश्वविद्यालयों

Show Answer
उत्तर: घ. 37 विश्वविद्यालयों - हाल ही में गैर-लाभकारी संगठन इंडियास्पोरा की सूचनाओं के मुताबिक, भारतीय अमेरिकी नागरिकों ने 2000 से 2018 के बीच अमेरिका के 37 विश्वविद्यालयों को 1.2 अरब डॉलर की राशि दान में दी है.

प्रश्‍न 9. इनमे से किस देश की टेस्ट टीम ने पहली बार टेस्ट टीम में दो उपकप्तान चुने है?
क. भारत
ख. ऑस्ट्रेलिया
ग. श्रीलंका
घ. बांग्लादेश

Show Answer
उत्तर: ख. ऑस्ट्रेलिया - ऑस्ट्रेलिया टीम में दो खिलाड़ियों ऑलराउंडर मिशेल मार्श और तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को उपकप्तान चुना गया है, ऑस्ट्रेलिया के चयन पैनल ने टीम के सदस्यों के मतदान से दो उपकप्तान चुने है.

प्रश्‍न 10. पीएम मोदी और किस देश के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को सर्वोच्च पर्यावरण पुरस्कार “चैंपियंस ऑफ द अर्थ” से सम्मानित किया गया है?
क. जापान
ख. फ्रांस
ग. ऑस्ट्रेलिया
घ. मालदीव

Show Answer
उत्तर: ख. फ्रांस - हाल ही में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सर्वोच्च पर्यावरण पुरस्कार "चैंपियंस ऑफ द अर्थ" से सम्मानित किया गया है क्योकि दोनों ही देशों ने समान प्रयासों के साथ अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन की शुरुआत की है.

प्रश्‍न 11. किस देश के दो शहरों (मक्का और मदीना ) को हाई स्पीड रेल सेवा से जोड़ने वाली परियोजना की शुरूआत की गयी है?
क. पाकिस्तान
ख. ऑस्ट्रेलिया
ग. जापान
घ. सऊदी अरब

Show Answer
उत्तर: घ. सऊदी अरब - सऊदी अरब देश के दो शहरों (मक्का और मदीना ) को हाई स्पीड रेल सेवा से जोड़ने वाली परियोजना की शुरूआत की गयी है, यह परियोजना मध्य पूर्व एशिया में शुरू होने वाली सबसे बड़ी परिवहन परियोजना है.
Gk Section
Gksection.com यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, आईबीपीएस, आईएएस, एनटीएसई, सीएलएटी, रेलवे, एनडीए, सीडीएस, न्यायपालिका, यूपीपीएससी, आरपीएससी, जीपीएससी, एमपीएससी के लिए जीके (सामान्य ज्ञान), करंट अफेयर्स और सामान्य अध्ययन के लिए भारत की शीर्ष वेबसाइट में से एक है। यह पोर्टल एमपीपीएससी और भारत के अन्य राज्यों की सिविल सेवा/सरकारी नौकरी भर्ती परीक्षाएं सम्बंधित लेटेस्ट अपडेट प्रकाशित करता है।
https://www.gksection.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *