Delhi Govt “Green War Room” 2023 – जानिये क्या है ग्रीन वार रूम? कैसे काम करेगा और दिल्ली ऐप
Delhi Govt “Green War Room” 2023 in Hindi – राष्ट्रीय राजधानी में सर्दियों के दौरान पाल्यूशन (Delhi Pollution) से निपटने, उनकी निगरानी करने और प्रभावी तरीके से संचालन के लिए दिल्ली सरकार का ग्रीन वॉर रूम (Green War Room) आज से काम करना शुरू कर देगा।. इस आर्टिकल में हम जानेगे की क्या है ग्रीन वार रूम? Delhi Govt “Green War Room” 2023 कैसे काम करेगा और दिल्ली ऐप से कैसे कनेक्ट किया जायेगा.
Government Schemes in Hindi – Sarkari Yojana
Delhi Gov “Green War Room” 2023 – जानिये क्या है ग्रीन वार रूम?
अरविंद केजरीवाल सरकार ने 2020 में ‘ग्रीन वॉर रूम’ (Green War Room) का शुभारंभ किया था। यह रूम प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए आधुनिकतम तकनीकों से लैस है और इसमें वायु गुणवत्ता की निगरानी के उपकरण, वैज्ञानिकों और डेटा विश्लेषकों सहित विशेषज्ञों की टीम शामिल है। ग्रीन वॉर रूम दिल्ली में वायु प्रदूषण के कारकों की निगरानी करेगा और इसमें दिल्ली सरकार का विंटर एक्शन प्लान भी शामिल है, जिसमें 15 प्वाइंट विंटर एक्शन शामिल हैं। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने 2022 में दिल्ली सचिवालय में ‘ग्रीन वॉर रूम’ का उद्घाटन किया था और इसके प्रभावी संचालन की सुनिश्चिति के लिए 12 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने मीडिया से बात करते हुए इस ग्रीन वॉर रूम को एक ‘एडवांस्ड ग्रीन वॉर रूम’ कहा है और यह 24×7 वायु प्रदूषण स्तर की निगरानी करेगा और सुनिश्चित करेगा कि संशोधित ग्रीन एक्शन प्लान (GRAP) के अनुसार प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाते हैं। इसके अलावा, यह वॉर रूम शहर के प्रदूषण आंकड़ों के भी डेटा प्रदान करेगा।
Delhi Gov “Green War Room” 2023 – ग्रीन वार रूम कैसे काम करेगा
- दिल्ली सरकार का ग्रीन वॉर रूम प्रदूषण की स्थिति का निगराना रखता है और इसके लिए सैटेलाइट डेटा का उपयोग करता है।
- इसके अलावा, यह ग्रीन वॉर रूम दिल्ली के पड़ोसी राज्यों में खेतों की आग से संबंधित सैटेलाइट डेटा का विश्लेषण करता है और ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) के मुताबिक प्रदूषण से संबंधित डेटा का विश्लेषण करता है।
- ग्रीन दिल्ली ऐप के माध्यम से वॉर रूम को दिल्ली वालों की प्रदूषण और कचरे जलाने के संबंधित शिकायतों को दर्ज करने में मदद मिलती है।
- ग्रीन वॉर रूम दिल्ली में डिमोलिशन साइट्स, रेडी-मिक्स कंक्रीट संयंत्रों और कचरे जलाने पर धूल प्रदूषण की जांच करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
आज माननीय पर्यावरण मंत्री श्री @AapKaGopalRai जी ने 'ग्रीन वॉर रूम' का उद्घाटन किया।
— AAP (@AamAadmiParty) October 8, 2020
दिल्ली सरकार इस 'ग्रीन वॉर रूम' से प्रदूषण के स्तर पर कड़ी नज़र रखेगी ताकि समय रहते प्रदूषण को नियंत्रित किया जा सके।#DelhiFightsPollution pic.twitter.com/0k0JPYyc88
ग्रीन वॉर रूम ग्रीन दिल्ली ऐप से जोड़ा जाएगा – Delhi Gov “Green War Room” 2023
इसके साथ ही, ग्रीन वॉर रूम को ग्रीन दिल्ली ऐप से जोड़ा जाएगा। इसके बाद, लोग प्रदूषण के संबंध में अपनी शिकायतें दर्ज कर सकते हैं, जैसे कि कचरे की जलान, या किसी भी प्रकार के प्रदूषण के संबंध में जानकारी। शिकायत प्राप्त होने के बाद, संबंधित विभागों को समस्या के समाधान के लिए आवश्यक दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे।