GkSection

जनरल नॉलेज और करंट अफेयर्स हिंदी में

20+ Hindi Gk Questions on Lakes and Waterfalls for Competitive Exams

Lakes and Waterfalls Gk Quiz in Hindi: इस भाग में झीलों और झरनों के बारे में महत्वपूर्ण जनरल नॉलेज प्रकाशित है झीलों और झरनों पर प्रश्नोत्तरी की सहायता से झीलों और झरनों के विषय में आपको काफी जानकारी मिल सकेगी.

झीलों और झरनों पर सामान्य ज्ञान

Q1. इग्वाजु फॉल्स (Igwazu falls) में सबसे ऊंचा झरना कौन – सा है ?
उत्तर:- डेविल्स थ्रोट झरना (269 फीट ऊंचा)

Q2. अमेरिका के किस राष्ट्रपति की पत्नी ने इग्वाजु फॉल्स को देखकर अमेरिका – कनाडा सीमा पर स्थित झरने को “बेचारा नियाग्रा” कहा था ?
उत्तर:- अमेरिका के 32वें राष्ट्रपति रूजवेल्ट की पत्नी इलिएनॉर ने।

Q3. दुनिया की सबसे बड़ी खारे पानी की झील कौन – सी है?
उत्तर:- कैस्पियन सागर (Caspian Sea) (इसका क्षेत्रफल 143,244 वर्ग मील (371,000 वर्ग किमी) है।)

Q4. दुनिया में सबसे साफ और सबसे पुरानी (करीब तीन करोड़ साल पुरानी) झील कौन – सी है?
उत्तर:- बैकाल झील (साइबेरिया, रूस)

Q5. विश्व की सबसे ज़्यादा पानी वाली झील कौन – सी है?
उत्तर:- कैस्पियन सागर (खारे पानी की झील)।

Q6. बैकाल झील का अन्य नाम क्या है?
उत्तर:- बयकाल झील।

Q7. दुनिया की सबसे गहरी झील कौन – सी है?
उत्तर:- बैकाल झील (Lake Baikal)।

Q8. बैकाल झील पृथ्वी पर किस प्रकार की भौगोलिक संरचना में स्थित है?
उत्तर:- यह झील की एक ऐसी दरार (Rift) में स्थित है जहाँ तीन विवर्तनिक प्लेटें (tectonic plates) आपस में मिलती हैं।

Q9. बैकाल झील में जीव – जन्तुओं की कितनी प्रजातियाँ मिलती हैं?
उत्तर:- 250 से ज्यादा प्रजातियाँ।

Q10. दुनिया की सबसे ऊँची झील (Highest Lakes of The World) कौन – सी है?
उत्तर:- अर्जेंटीना में स्थित ओजोस डेल सलादो पूल (Ojos del Salado Pool) (6400 मीटर)

Q11. दुनिया की सबसे ऊँची नौगम्य झील कौन – सी है?
उत्तर:- टिटिकाका झील (Lake Titicaca) (पेरू बोलीविया की सीमा पर) (यह झील 12,507 फीट (3,812 मीटर) की ऊँचाई पर स्थित है।)

Q12. इग्वाजु फॉल्स कहाँ स्थित है ?
उत्तर:- अर्जेंटीना और ब्राजील की सीमा पर इग्वाजु नदी पर।

Q13. इग्वाजु फॉल्स कितने झरनों का समूह है ?
उत्तर:- 275 झरनों का।

Q14. दुनिया का सबसे चौड़ा झरना कौन – सा है ?
उत्तर:- इग्वाजु फॉल्स (2.7 किलोमीटर चौड़ा)

Q15. इग्वाजु फॉल्स में ज्यादातर झरने कितने ऊंचे हैं ?
उत्तर:- 210 फीट

Q16. कैस्पियन सागर (Caspian Sea) के किनारे किन देशों की सीमाएँ लगती हैं?
उत्तर:- इस झील के किनारे रूस, कजाकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, अजरबैजान और ईरान की सीमायें मिलती है।

Q17. पिछोला झील किस शहर में स्थित है?
उत्तर:- झीलों की नगरी (उदयपुर) में।

Q18. दुनिया में ताजे पानी की सबसे गहरी झील कौन – सी है?
उत्तर:- बैकाल झील (साइबेरिया, रूस)

Q19. बैकाल झील (साइबेरिया, रूस) में दुनिया में सतह पर मौजूद ताजे पानी (नदी, तालाब, झरने व झीलें) का करीब कितना फीसदी पानी मौजूद है?
उत्तर:- लगभग 20% (कुल 23615 क्यूबिक किलोमीटर) (दुनिया का मीठे पानी का 1/5 हिस्सा)

Q20. बैकाल झील (साइबेरिया, रूस) की गहराई कितनी है?
उत्तर:- 1642 मीटर।

Q21. दुनिया की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील (World’s Largest Fresh Water Lake) कौन – सी है?
उत्तर:- सुपीरियर झील (Lake Superior), अमेरिका-कनाडा सीमा पर स्थित महान झीलों में से एक जिसका क्षेत्रफल 31,700 वर्ग मील (82,100 वर्ग किमी) है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *