Here you will find complete information about Urjit Patel and Complete List Governors of Reserve Bank of India in Hindi
भारतीय रिज़र्व बैंक के नए गवर्नर उर्जित आर. पटेल के बारे में सामान्य ज्ञान – Urjit Patel Short Biography Hindi
7 जनवरी, 2013 से भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) में डिप्टी गवर्नर रहे डॉ . उर्जित. आर. पटेल को सितम्बर 2016 को केन्द्रीय बैंक का गवर्नर बनाया गया. इस पद पर डॉ . रघुराम जी. राजन , जिनका तीन वर्षीय कार्यकाल 4 सितम्बर , २०16 को पूरा हुआ था, का स्थान उर्जित पटेल जी ने लिया . इस पद पर उनकी नियुक्ति तीन वर्ष के लिए की गई .
28 अक्टूबर , 1963 को कीनिया में जन्मे उर्जित पटेल ने लन्दन स्कुल ऑफ़ इकोनॉमिक से स्नातक की उपाधि प्राप्त करने के पश्चात ऑक्सफोर्ड विश्वविधालय (इंग्लेंड) से एम. फिल की उपाधि प्राप्त की थी. बाद में येल यूनिवर्सिटी (अमरिका) से डाक्टरेट की उपाधि उन्होंने प्राप्त की थी.
1990 में अंतराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से जुड़ने के पश्चात 1995 तक कोष के भारत, म्यांमार, बहामास व् अमरीका से सम्बंधित विभागों में उन्होंने 2000 तक काम किया था. तथा 2001 में प्रतिनियुक्ति पर आरबीआई में उनकी पोस्टिंग आईएमएफ द्वारा की गई थी.
बाद में भारत सरकार की दूरसंचार , नागरिक उड्डयन, विद्दुत , सेन्य पेशन आदि से संबधित अनेक उच्चस्तरीय समितियों में उन्हें शामिल किया गया था.
अमिरकी थिंक टेंक ब्रुकिंग्स इंस्टीट्यूशन से भी सम्बद्ध वह रहे है.
11 जनवरी , 2013 से भारतीय रिज़र्व बैंक में डिप्टी गवर्नर उन्हें बनाया गया था. इस पद पर उनका मूल कार्यकाल तीन वर्ष का था तथा जनवरी २०16 में तीन वर्ष के लगातार दुसरे कार्यकाल के लिए पुनिर्युक्ति उन्हें प्रदान की गई है.
रिज़र्व बैंक में डिप्टी गवर्नर रहते हुए मौद्रिक निति व् आर्थिक निति अनुसंधान जैसे महत्वपूर्ण विभागों के प्रमुख वह रहे थे.
गवर्नर पद पर उर्जित पटेल की नियुक्ति के पश्चात आरबीआई में तीन ही डिप्टी गवर्नर (एस.एस.मूंदड़ा, एस. आर. गांधी व् एन. एस. विश्वनाथन ) रह गए है तथा डिप्टी गवर्नर कर एक पद रिक्त हो गया है.
उर्जित पटेल भारतीय रिज़र्व बैंक के 24वें गवर्नर है. बैंक के अब तक के सभी 24 गवर्नरों की सूची व् गवर्नर के रूप में उनका कार्यकाल निम्नलिखित है –
भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नरों की सूचि – List of RBI Governors in Hinsi from 1935 to Present in Hindi
गवर्नर | कार्यकाल |
सर ओसबोर्न | 1 अप्रैल 1935 – 30 जून 1937 |
सर जेम्स ब्रेड टेलर | 1 जुलाई 1937 – 17 फ़रवरी 1943 |
सर सी॰ डी॰ देशमुख | 11 अगस्त 1943 – 30 जून 1949 |
सर बेनेगल रामा राव | 1 जुलाई 1949 – 14 जनवरी 1957 |
के॰ जी॰ अम्बेगाओंकर | 14 जनवरी 1957 – 28 फ़रवरी 1957 |
एच॰ वी॰ आर॰ आयंगर | 1 मार्च 1957 – 28 फ़रवरी 1962 |
पी॰ सी॰ भट्टाचार्य | 1 मार्च 1962 – 30 जून 1967 |
एल॰ के॰ झा | 1 जुलाई 1967 – 3 मई 1970 |
बी॰ एन॰ आदरकार | 4 मई 1970 – 15 जून 1970 |
एस॰ जगन्नाथन | 16 जून 1970 – 19 मई 1975 |
एन॰ सी॰ सेनगुप्ता | 19 मई 1975 – 19 अगस्त 1975 |
के॰ आर॰ पुरी | 20 अगस्त 1975 – 2 मई 1977 |
एम॰ नरसिम्हन | 3 मई 1977 – 30 नवम्बर 1977 |
डॉ॰ आई॰ जी॰ पटेल | 1 दिसम्बर 1977 – 15 सितम्बर 1982 |
डॉ॰ मनमोहन सिंह[3] | 16 सितम्बर 1982 – 14 जनवरी 1985 |
ऐ॰ घोष | 15 जनवरी 1985 – 4 फ़रवरी 1985 |
आर॰ एन॰ मल्होत्रा | 4 फ़रवरी 1985 – 22 दिसम्बर 1990 |
एस॰ वेंकटरमनन | 22 दिसम्बर 1990 – 21 दिसम्बर 1992 |
सी॰ रंगराजन | 22 दिसम्बर 1992 – 21 नवम्बर 1997 |
डॉ॰ बिमल जालान | 22 नवम्बर 1997 – 6 सितम्बर2003 |
डॉ॰ वॉय॰ वी॰ रेड्डी | 6 सितम्बर 2003 – 5 सितम्बर 2008 |
डी॰ सुब्बाराव | 5 सितम्बर 2008 – 4 सितम्बर 2013 |
रघुराम राजन | 5 सितम्बर 2013 – 4 सितम्बर 2016 |
उर्जित पटेल | 4 सितम्बर 2016 – पदस्थ |