previous question papers

नवोदय विद्यालय हिंदी व्याकरण प्रश्न और उत्तर

प्रश्न 1. ‘टिकटघर’ का सही शब्द-भेद हैं-
क. तत्सम
ख. तद्भव
ग. विदेशी
घ. संकर
सही उत्तर: संकर – हिंदी में अनेक ऐसे शब्द प्रचलित हैं, जो दो या अधिक भाषाओं के शब्दों के योग से निर्मित हैं; ऐसे शब्द संकर (मिश्रित) कहलाते हैं


प्रश्न 2. ‘सूर्य’ का समानार्थी शब्द नहीं हैं-
क. आदित्य
ख. दिनेश
ग. अरुण
घ. मयंक
सही उत्तर: मयंक – प्रश्नांकित विकल्पों में से मयंक चंद्रमा का पर्यायवाची हैं. ‘आदित्य’, ‘दिनेश’ और ‘अरुण’ सूर्य के समानार्थी शब्द हैं.


प्रश्न 3. निम्नलिखित में से अविकारी शब्द होते हैं-
क. संज्ञा शब्द
ख. विशेषण शब्द
ग. क्रिया शब्द
घ. क्रियाविशेषण शब्द
सही उत्तर: क्रियाविशेषण शब्द – जिन शब्दों के रूप में लिंग, वचन, पुरुष करक आदि के कारन कोई विकार नहीं उत्पन्न होता हैं उन्हें ‘अविकारी’ या ‘अव्यय’ कहते हैं.


प्रश्न 4. ओमप्रकाश वाल्मीकि द्वारा रचित ‘जूठन’ किस विधा की कृति हैं ?
क. उपन्यास
ख. आत्मकथा
ग. कहानी
घ. संस्मरण
सही उत्तर: आत्मकथा – ‘जूठन’ सामाजिक सड़ांध को उजागर करने वाले दलिक लेखात ओमप्रकाश वाल्मीकि की आत्मकथा हैं.


प्रश्न 5. निम्नलिखित में से विशेषण शब्द हैं –
चतुरता
चातुर्य
चतुर
चातुरी
सही उत्तर: चतुर – जिन शब्दों में संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता का बोध होता हैं, उन्हें विशेषण कहते हैं. प्रश्नांकित विकल्पों में से ‘चतुर’ शब्द गुणवाचक विशेषण हैं. ‘चतुरता’, ‘चातुर्य’ और ‘चतुरी’ भाववाचक संज्ञाएँ हैं.

प्रश्न 6. “निरंतर बहता हुआ जल स्वच्छ होता हैं.” वाक्य में “संज्ञा पदबंध’ हैं-
क. जल
ख. बहता हुआ जल
ग. स्वच्छ होता हैं
घ. निरतर बहता हुआ जल
सही उत्तर: जल – वाक्य में संज्ञा का काम करने वाले पद समूह को संज्ञा पदबंध कहते हैं. प्रश्नांकित वाक्य में जल द्रव्यवाचक संज्ञा, पुल्लिंग, एनी पुरुष हैं.


प्रश्न 7. किस कथन में ‘अच्छा’ पद संज्ञा-रूप में आया हैं?
क. वह अच्छा लड़का हैं
ख. वह लड़का अच्छा हैं
ग. अच्छों का साथ अच्छा हैं
घ. अच्छे बनो
सही उत्तर: अच्छों का साथ अच्छा हैं – “अच्छो का साथ अच्छा हैं. “वाक्य में ‘अच्छा’ शब्द भला, उचित या उपयुक्त अर्थ में प्रयुक्त हुआ हैं, अत: यह पद संज्ञा रूप में हैं.


प्रश्न 8. ‘कुसुमकोमल’ समस्त पद का सही विग्रह हैं-
क. कोमल कुसुम
ख. कुसुम के लिए कोमल
ग. कुसुम के सामान कोमल
घ. कोमल मानो कुसुम
सही उत्तर: कुसुम के सामान कोमल – जिस सामासिक शब्द का एक पद विशेषण और दूसरा पद विशेष्य हो, उसे कर्मधारय समास कहते हैं.


प्रश्न 9. “वह बाजार गया, क्यूंकि उसे पुस्तकें खरीदनी थी.”
उपर्युक्त वाक्य हैं-
क. सरल
ख. जटिल
ग. संयुक्त
घ. मिश्रित
सही उत्तर: संयुक्त – जिस वाक्य में एक प्रधान उपवाक्य और एक या अधिक सरल अथवा मिस्रवाक्य आपंस में संयोजक अव्यय से जुड़े होते हैं, उसे संयुक्त वाक्य कहते है.


प्रश्न 10. “शायद वह आज आए”-अर्थ के आधार पर यह वाक्य-
क. विधानवाचक
ख. इच्छार्थक
ग. संदेहार्थक
घ. आज्ञार्थक
सही उत्तर: संदेहार्थक – अर्थ के आधार पर वाक्य आठ प्रकार के होते हैं – विधानवाचक , निषेधवाचक, प्रश्नवाचक, आज्ञावाचक, इच्छावाचक, संदेहवाचक, संकेतवाचक और विस्मयादिबोधक. “शायद वह आज आए.” वाक्य में कार्य होने में संदेह हैं अत: यह वाक्य संदेहार्थक (संदेहवाचक) हैं.

Check Also:

  • Posts not found
Gk Section
Gksection.com यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, आईबीपीएस, आईएएस, एनटीएसई, सीएलएटी, रेलवे, एनडीए, सीडीएस, न्यायपालिका, यूपीपीएससी, आरपीएससी, जीपीएससी, एमपीएससी के लिए जीके (सामान्य ज्ञान), करंट अफेयर्स और सामान्य अध्ययन के लिए भारत की शीर्ष वेबसाइट में से एक है। यह पोर्टल एमपीपीएससी और भारत के अन्य राज्यों की सिविल सेवा/सरकारी नौकरी भर्ती परीक्षाएं सम्बंधित लेटेस्ट अपडेट प्रकाशित करता है।
https://www.gksection.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *