रीजनिंग के प्रश्न और उत्तर हिंदी में (भाग 1)

Set-1 Reasoning Quiz : Here you will read set-1 Reasoning questions answers in Hindi for competitive examinations. These all set-1 Reasoning questions will be helpful for various exams.

सेट-1 रीजनिंग पर प्रश्नोत्तरी


प्रश्न 1. A का भार B का दोगुना है। B का भार C का साढ़े तीन गुना है। C का भार D का आधा है। D का भार E का आधा है। निम्नलिखित में से कौन सा भार बढ़ते क्रम को दशाता है?
[क] C, D, B, E, A,
[ख] C, D, E, A, B
[ग] C, E, A, B, D,
[घ] C, A, D, B, E

Show Answer
उत्तर: C, D, B, E, A,

प्रश्न 2. सात व्यक्तियों एक समूह में, S3 सबसे छोटा है जबिक S2 सबसे लम्बा है। S7, S5 से लम्बा है लेकिन S6 से छोटा है। समूह में दूसरा सबसे लम्बा S6 है। S5, S3 से लम्बा है लेकिन S1 से छोटा है। समूह में दूसरा सबसे छोटा S4 है। S1, S7 से लम्बा है। कितने व्यक्ति S4 से लम्बे है?

[क] 3
[ख] 2
[ग] 5
[घ] 4
Show Answer
उत्तर: 5

प्रश्न 3. एक विशिष्ट कोड भाषा में, ‘Cake is black’ को ‘4 5 7’ लिखा जाता है, ‘Black are colour’ को ‘3 2 4’ लिखा जाता है, ‘Colour are simple’ को ‘3 8 2’ लिखा जाता है। इस कोड भाषा में ‘केक’ का कोड क्या है?
[क] 7
[ख] 5 या 7
[ग] 4
[घ] 5

Show Answer
उत्तर: 5 या 7

प्रश्न 4. एक अनुक्रम दिया गया है, जिसमें से एक पद गलत है। दिए गए विकल्पों में से उस गलत पद को चुनिए।
AH, DK, GN, JR

[क] JR
[ख] DK
[ग] AH
[घ] GN
Show Answer
उत्तर: JR

प्रश्न 5. निम्नलिखित प्रश्न में दिए गए विकल्पों में से संबंधित शब्द को चुनिए।
सूईं : घड़ी :: कॉकपिट : ?

[क] हवाई जहाज
[ख] सड़क
[ग] ड्राइवर
[घ] यात्री
Show Answer
उत्तर: हवाई जहाज

प्रश्न 6. छः व्यक्ति Y1, Y2, Y3, Y4, Y5 और Y6 केन्द्र की ओर मुख करके एक वृत्ताकार मेज के इर्द – गिर्द बैठे हैं। Y2, Y5 के बायीं ओर तीसरा है। Y3, Y1 के दायीं ओर तीसरा है। Y1 और Y5 के बीच मे केवल Y6 बैठा है। Y4, Y6 के बायीं ओर तीसरा है। Y6, Y5 के तुरंत बायीं ओर नहीं है। निम्नलिखित मे से कौन सा/से कथन सही है/हैं?

I. Y5, Y6 के तुरंत दायीं ओर बैठा है।
II. Y4, Y5 के बायीं ओर दूसरा है।
III. Y2, Y1 के तुरंत दायीं ओर बैठा है।
IV. Y1, Y6 के तुरंत बायीं ओर बैठा है।

[क] केवल II
[ख] I और II
[ग] II और III
[घ] III और IV
Show Answer
उत्तर: II और III

प्रश्न 7. निम्नलिखित प्रश्न में दिए गए विकल्पों में से संबंधित शब्द युग्म को चुनिए।
गंगा : नदी :: ?

[क] कार्य : पेंसिल
[ख] किताब : पढ़ना
[ग] कलम : लेखन-सामग्री
[घ] आकृति : आयत
Show Answer
उत्तर: कलम : लेखन-सामग्री

प्रश्न 8. एक विशिष्ट कोड भाषा में, ‘ENVY’ को ‘60’ लिखा जाता है, ‘FACE’ को ‘9’ लिखा जाता है। इस कोड भाषा में ‘FOUL’ का कोड क्या है?
[क] 48
[ख] 46
[ग] 43
[घ] 40

Show Answer
उत्तर: 48

प्रश्न 9. नीचे दिए गए प्रश्न में कुछ कथन और उनके बाद उन कथनों पर आधारित कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं। दिए गए कथनों को सही माने, चाहे उनमें सामान्य ज्ञात तथ्यों से भिन्नता हो। सभी निष्कर्ष पढ़ें और फिर निर्धारित करें कि दिए गए कौन से निष्कर्ष, दिए गए कथनों के आधार पर युक्तिसंगत हैं।

कथन:
I. कोई J, Q नहीं है।
II. सभी Q, M हैं।
III. कोई M, L नहीं है।

निष्कर्ष:
I. कोई L, Q नहीं है।
II. कुछ Q, L हैं।
III. कोई L, M नहीं है।
[क] केवल निष्कर्ष III अनुसरण करता है
[ख] केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
[ग] दोनों निष्कर्ष II तथा III अनुसरण करते हैं
[घ] दोनों निष्कर्ष I तथा III अनुसरण करते हैं

Show Answer
उत्तर: दोनों निष्कर्ष I तथा III अनुसरण करते हैं

प्रश्न 10. निम्नलिखित शब्दों को अंग्रेजी शब्दकोश में आने वाले क्रम के अनुसार लिखें।

1. Federate
2. Federals
3. Federary
4. Fedexing
5. Fedayeen

[क] 52314
[ख] 52341
[ग] 52134
[घ] 51342
Show Answer
उत्तर: 52314

Next

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.