Current Affairs

19 अप्रैल 2023 कर्रेंट अफेयर्स (प्रश्न एवं उत्तर) – राष्ट्रिय, अंतराष्ट्रीय, समसामयिक घटनाएं हिंदी में

Current Affairs in Hindi – 19 अप्रैल 2023 General Knowledge in Hindi

Current affairs gk in Hindi – 19 अप्रैल 2023 कर्रेंट अफेयर्स हिंदी में प्रकशित किए गए है. कर्रेंट अफेयर्स 19 अप्रैल 2023 के सवाल और जवाब हिंदी में पढ़े (19 April 2023 Current Affairs in Hindi) आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए. 19 अप्रैल 2023 महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान प्रश्न और उत्तर को डाउनलोड करें.

कौन सा देश इंटरनेशनल बिग कैट्स एलायंस का संस्थापक सदस्य बना है?

उत्तर: नेपाल

  • नेपाल इंटरनेशनल बिग कैट्स एलायंस का संस्थापक सदस्य बन गया है।
  • भारत की पहल के तहत गठबंधन के शुभारंभ के दौरान ऊर्जा मंत्री शक्ति बहादुर बसनेत ने भारत के वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव को नेपाल के संस्थापक सदस्य के रूप में शामिल होने का उल्लेख करते हुए पत्र सौंपा।
  • भारतीय प्रधान मंत्री ने बाघ, शेर, तेंदुआ, हिम तेंदुआ, चीता, जगुआर और प्यूमा जैसी सात बड़ी बिल्लियों के संरक्षण के उद्देश्य से गठबंधन की शुरुआत की।
  • भारत ने गठबंधन के लिए $100 मिलियन की गारंटीकृत निधि के साथ पांच वर्षों में समर्थन का आश्वासन दिया है।
  • स्थानीय समुदायों, सुरक्षा एजेंसियों और संरक्षण भागीदारों के साथ साझेदारी में काम करने वाली सरकार के परिणामस्वरूप नेपाल में बाघों की आबादी 2010 में 121 से 2022 में 335 तक पहुंच गई।

भारत का कौन सा टायर निर्माता विश्व का दूसरा सबसे मजबूत टायर ब्रांड बनकर उभरा है?

उत्तर: एमआरएफ

  • MRF Ltd दुनिया में दूसरे सबसे मजबूत टायर ब्रांड के रूप में उभरा है।
  • ब्रांड फाइनेंस की हालिया रिपोर्ट में यह कहा गया है कि एमआरएफ सबसे वैल्यूएबल और सबसे मजबूत टायर ब्रांड है।
  • एमआरएफ ने लगभग सभी मापदंडों में हाई स्कोर किया है।
  • एमआरएफ दुनिया में दूसरे सबसे तेजी से बढ़ते टायर ब्रांड के रूप में भी जाना जाता है।
  • एमआरएफ को ब्रांड स्ट्रेंथ में 100 में से 83.2 स्कोर मिला है और AAA- ब्रांड रेटिंग दी गई है।
  • रिपोर्ट में एमआरएफ को सबसे वैल्यूएबल भारतीय टायर ब्रांड के रूप में भी नामित किया गया है।
  • एमआरएफ ने सस्टेनेबिलिटी परसेप्शन वैल्यू में हाई स्कोर किया है और शीर्ष 10 में शामिल होने वाली एकमात्र भारतीय टायर कंपनी है।

एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2023 भारत के अमन सहरावत ने भारत के लिए कौन सा स्वर्ण पदक जीता है?

उत्तर: पहला

  • अमन सहरावत ने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2023 में पुरुषों की 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता।
  • इस चैंपियनशिप का 36वां संस्करण 9 अप्रैल से 14 अप्रैल 2023 तक अस्ताना, कजाकिस्तान में हुआ था।
  • भारत ने इस चैंपियनशिप में 13 पदक जीते।
  • अमन सहरावत का यह स्वर्ण पदक उनके लिए साल का दूसरा पोडियम फिनिश था।
  • उन्होंने पहले भी इस साल स्पेन में हुई अंडर-23 वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था।
  • भारत ने इस चैंपियनशिप में 2 फ्रीस्टाइल पदक, 4 ग्रीको-रोमन पदक और 7 महिला कुश्ती पदक जीते।

किस ग्रह पर चंद्रमाओं पर जीवन की संभावना खोजने के लिए जूस मिशन लांच किया है?

उत्तर: ब्रहस्पति

  • एक यूरोपीय अंतरिक्ष यान 14 अप्रैल 2023 को बृहस्पति ग्रह और उसके तीन चंद्रमाओं का खोजी अभियान के लिए रवाना हुआ।
  • इस अभियान के जरिए जीवन की मौजूदगी का पता लगाना भी हो सकता है।
  • यह अभियान फ्रेंच गुयाना से शुक्रवार की सुबह एरियन रॉकेट को लॉन्च करके सफलतापूर्वक किया गया।
  • रोबोटिक एक्सप्लोरर ‘जूस’ को बृहस्पति तक पहुंचने में आठ साल लगेंगे।
  • जूस सौर मंडल के सबसे बड़े ग्रह बृहस्पति के साथ-साथ यूरोपा, कैलिस्टो और गेनीमेड भी देखेगा।
  • यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के परियोजना वैज्ञानिक ओलीवर वितासे ने बताया कि जूस से जीवन का पता लगाने का कोई योजना नहीं है।
  • नासा का स्पेसक्राफ्ट बृहस्पति पर एक साल पहले ही पहुंच जाएगा जबकि जूस बृहस्पति तक पहुंचने में आठ साल लगेंगे।

अंतर्राष्ट्रीय उड़ान सुरक्षा मानकों में भारत कौन से स्थान पर रहा है?

उत्तर: पहले

  • भारत की अंतर्राष्ट्रीय विमानन सुरक्षा मूल्यांकन रेटिंग को श्रेणी एक के रूप में पुन: पुष्टि की गई है।
  • यह दर्शाता है कि देश विमानन सुरक्षा निरीक्षण के लिए वैश्विक मानकों को पूरा करता है।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका के फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने भारत के विमान संचालन, उड़ान योग्यता और कार्मिक लाइसेंसिंग के क्षेत्र में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) का ऑडिट किया।
  • जिसके बाद भारत को श्रेणी एक का दर्जा दिया गया।
  • DGCA की प्रतिबद्धता को FAA द्वारा मान्यता दी गई, जो भारत को श्रेणी एक का दर्जा दिया।
  • FAA अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (ICAO) द्वारा स्थापित सुरक्षा मानकों के साथ देश के अनुपालन का मूल्यांकन करता है।
  • भारत की विमानन प्रणाली के प्रभावी सुरक्षा निरीक्षण को सुनिश्चित करने के लिए DGCA की प्रतिबद्धता को FAA द्वारा मान्यता दी गई।
Gk Section
Gksection.com यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, आईबीपीएस, आईएएस, एनटीएसई, सीएलएटी, रेलवे, एनडीए, सीडीएस, न्यायपालिका, यूपीपीएससी, आरपीएससी, जीपीएससी, एमपीएससी के लिए जीके (सामान्य ज्ञान), करंट अफेयर्स और सामान्य अध्ययन के लिए भारत की शीर्ष वेबसाइट में से एक है। यह पोर्टल एमपीपीएससी और भारत के अन्य राज्यों की सिविल सेवा/सरकारी नौकरी भर्ती परीक्षाएं सम्बंधित लेटेस्ट अपडेट प्रकाशित करता है।
https://www.gksection.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *