Current Affairs

2 सितंबर 2022 करंट अफेयर्स | 2 September 2022 Current Affairs in Hindi

2 September 2022 Current Affairs Questions and Answers in Hindi

2 September 2022 Current Affairs in Hindi – 2 सितम्बर 2022 जनरल नॉलेज के सबाल और जबाब (2 September 2022 gk questions and answers in Hindi) हिंदी मे प्रकाशित किए गए. सभी नवीनतम 2 सितम्बर 2022 करेंट की अफेयर्स प्रश्नोत्तरी (Current Affairs Quiz of 2 September 2022 in Hindi) आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक हो सकती है.

Q 1. घातक सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए हाल ही में किस स्वदेशी टीके की घोषणा की गई?
सर्वावेक
कोविसिल्ड
कोविन
स्पुतनिक

Show Answer
Ans. ‘सर्वावेक’ - विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेंद्र सिंह ने 1 सितम्बर 2022 को घातक सर्वाइकल कैंसर बीमारी की रोकथाम के लिए देश में विकसित पहले टीके ‘सर्वावेक’ की घोषणा की.

Q 2. बहुस्तरीय सामरिक और कमान युद्धाभयास ‘वोस्तोक-2022’ में भारत किस देश के साथ भाग लेगा?
अमेरिका
कजाखिस्तान
रूस
ब्राजील

Show Answer
Ans. रूस - रूस में बहुस्तरीय सामरिक और कमान युद्धाभयास वोस्तोक-2022 में भारत का एक सैन्य दल भाग ले रहा है।

Read Also: 1905 बंगाल का विभाजन


Q 3. हाल ही में हुए इंटर-रेलवे एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की 100 मीटर रेस में किसने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित किया है?
अमलान बोरगोहेन
मोहिंदर सिंह गिल
नीरज चोप्रा
प्रवीण कुमार

Show Answer
Ans. अमलान बोरगोहेन - उत्तर प्रदेश राज्य के रायबरेली में आयोजित इंटर-रेलवे एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारतीय स्प्रिंटर अमलान बोरगोहेन ने पुरुषों की 100 मीटर रेस में 10.25 सेकेंड के समय के साथ एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित किया है।

Q 4. हाल ही में किस शहर में यात्रियों के सुगम सफर के लिए एक्सेस एवं मोबिलिटी प्रोग्राम (स्टैम्प) लॉन्च किया है?
जयपुर
दिल्ली
गांधीनगर
मेरठ

Show Answer
Ans. दिल्ली - दिल्ली परिवहन विभाग, दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने टोयोटा मोबिलिटी फाउन्डेशन (टीएमएफ) और विश्व संसाधन संस्थान भारत (डब्ल्यूआरआई इंडिया) के सहयोग से राजधानी के यात्रियों के सुगम सफर के लिए स्टेशन एक्सेस एवं मोबिलिटी प्रोग्राम (स्टैम्प) लॉन्च किया है।

Q 5. वर्ष 2023 में होने वाले विश्व एथलेटिक्स इंडोर चैंपियनशिप 2025 तक के लिये स्थगित कर दिया गया है यह चैंपियनशिप किस देश में होने वाली थी?
चीन
जापान
उत्तर कोरिया
भारत

Show Answer
Ans. चीन के नानजिंग - 17-19 मार्च 2023 के बीच चीन के नानजिंग में होने वाली विश्व एथलेटिक्स इंडोर चैंपियनशिप को मार्च 2025 तक के लिये स्थगित कर दिया गया है।

Q 6. किस राज्य ने हाल ही में राज्यभर में विनाइल के बैनर के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया?
नागपुर
आंध्र प्रदेश
गोवा
मणिपुर

Show Answer
Ans. आंध्र प्रदेश - प्लास्टिक के खिलाफ अभियान के तहत आंध्र प्रदेश की सरकार ने हाल ही राज्यभर में विनाइल के बैनर के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया।

Q 7. “इंडियन बैंकिंग इन रेट्रोस्पेक्ट – 75 इयर्स ऑफ़ इंडिपेंडेंस” नामक एक नई पुस्तक निम्नलिखित में से किसने लिखी है?
डॉ आशुतोष राराविकर
डॉ सुधांशु राराविकर
डॉ अविनाश राराविकर
डॉ रविश राराविकर

Show Answer
Ans. डॉ आशुतोष राराविकर - भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के आर्थिक और नीति अनुसंधान विभाग (DEPR) के निदेशक, डॉ आशुतोष राराविकर ने हाल ही में "इंडियन बैंकिंग इन रेट्रोस्पेक्ट - 75 इयर्स ऑफ़ इंडिपेंडेंस" नामक एक नई पुस्तक लिखी है। असवद प्रकाशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा पुस्तक का प्रकाशन किया गया है।

Q 8. हाल ही में एस्टर गार्जियन ग्लोबल नर्सिंग अवार्ड के अगले संस्करण की घोषणा की है यह पुरस्कार किस क्षेत्र के कर्मचारियों की दिया जाता है?
लेखकों
कलाकारों
नर्सों
मंत्रियों

Show Answer
Ans. नर्सों - मानव जाति और स्वास्थ्य सेवा समुदाय वर्गो के लिए देश की नर्सों के द्वारा दिए गए योगदान व कार्यों को मान्यता देने के प्रयासों में एस्टर डीएम हेल्थकेयर ने एस्टर गार्जियन ग्लोबल नर्सिंग अवार्ड के अगले संस्करण की घोषणा हाल ही में की है।

Q 9. किसे हाल ही में थाईलैंड में भारत के राजदूत के रूप में नामित किया गया?
नागेश सिंह
जयसिंह
महेंद्र सिंह
प्रदीप चौहान

Show Answer
Ans. नागेश सिंह - भारत ने थाईलैंड में विदेश मंत्रालय के ज्वाइंट सेक्रेटरी नागेश सिंह को अपना नया राजदूत नियुक्त किया है।
  • 1 सितम्बर 2022 करेंट अफेयर्स एवं प्रश्न और उत्तर हिंदी में
  • Gk Section
    Gksection.com यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, आईबीपीएस, आईएएस, एनटीएसई, सीएलएटी, रेलवे, एनडीए, सीडीएस, न्यायपालिका, यूपीपीएससी, आरपीएससी, जीपीएससी, एमपीएससी के लिए जीके (सामान्य ज्ञान), करंट अफेयर्स और सामान्य अध्ययन के लिए भारत की शीर्ष वेबसाइट में से एक है। यह पोर्टल एमपीपीएससी और भारत के अन्य राज्यों की सिविल सेवा/सरकारी नौकरी भर्ती परीक्षाएं सम्बंधित लेटेस्ट अपडेट प्रकाशित करता है।
    https://www.gksection.com/

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *