Current Affairs

28 अगस्त करेंट अफेयर्स 2022 हिंदी में | 28 Aug 2022 Current Events in Hindi

28 August 2022 Current Affairs in Hindi – 28 अगस्त 2022 जनरल नॉलेज के सबाल और जबाब (28 August 2022 gk questions and answers in Hindi) हिंदी मे प्रकाशित किए गए. सभी नवीनतम 28 अगस्त 2022 करेंट की अफेयर्स प्रश्नोत्तरी (Current Affairs of 28 August 2022 in Hindi) आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक हो सकती है.

28 August 2022 Current Affairs Questions and Answers in Hindi

किसे भारत के 49वें मुख्य न्यायाधीश के तौर पर नियुक्त किया गया?
[क] रंजन गोगोई
[ख] उदय उमेश ललित
[ग] राम नाथ कोविंद
[घ] विनीत सरन

Show Answer
Ans. उदय उमेश ललित - न्यायमूर्ति न्यायाधीश उदय उमेश ललित ने 27 अगस्त 2022 को 49 वें मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली।

कौन लुसाने डायमंड लीग 2022 जितने वाले पहले भारतीय खिलाडी बने?
[क] नीरज चोपड़ा
[ख] पीवी सिंधु
[ग] बजरंग पुनिया
[घ] रवि कुमार दहिया

Show Answer
Ans. नीरज चोपड़ा - जेवलिन थ्रो खिलाडी नीरज चोपड़ा 'लुसाने डायमंड लीग 2022' जीतने वाले पहले भारतीय खिलाडी बन गए हैं। नीरज चोपड़ा ने 89.08 मीटर के अपने पहले थ्रो के साथ लुसाने डायमंड लीग पर जीत हासिल की।

हाल ही में जनगणना के आंकड़ों के अनुसार किस देश ने विश्व की सबसे कम प्रजनन दर का अपना ही रिकार्ड फिर तोड़ दिया है?
[क] कनाडा
[ख] दक्षिण कोरिया
[ग] सिंगापुर
[घ] भारत

Show Answer
Ans. दक्षिण कोरिया - दक्षिण कोरिया ने विश्व की सबसे कम प्रजनन दर का अपना खुदका ही रिकार्ड फिर तोड़ दिया है। जनगणना के आंकड़ों के अनुसार, 2021 में दक्षिण कोरिया की प्रजनन दर घटकर 0.81 रह गई।

कौनसी एयरलाइन जो हाल ही में सीएई की कृत्रिम बुद्धि-संचालित प्रशिक्षण प्रणाली का उपयोग करने वाली पहली एयरलाइन बनी?
[क] इंडिगो
[ख] एयरएशिया इंडिया एयरलाइन
[ग] स्पाइसजेट
[घ] गो फर्स्ट

Show Answer
Ans. एयरएशिया इंडिया एयरलाइन - सीएई एक साथ प्रौद्योगिकी पर आधारित पायलट प्रशिक्षण समाधानों का अग्रणी प्रदाता है। कनाडा में सीएई का मुख्यालय है।

किस भारतीय युवा पुरुष युगल जोड़ी ने बीडब्ल्यूएफ विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता?
[क] चिराग शेट्टी और लक्ष्य सेन
[ख] श्रीकांत किदम्बी और चिराग शेट्टी
[ग] सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी
[घ] लक्ष्य सेन और अश्विनी पोंनाप्पा

Show Answer
Ans. सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी - बीडब्ल्यूएफ विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की युवा पुरुष युगल जोड़ी ने मलेशिया के ऐरोन चिया और सोह वूई यिक के हाथों 2-1 से हारने के बाद ऐतिहासिक कांस्य पदक पर जीता.

रूस की परमाणु ऊर्जा कंपनी रोसाटॉम किस देश में दो परमाणु रिएक्टरों का निर्माण शुरू करेगी?
[क] ब्राजील
[ख] अफ्रीका
[ग] हंगरी
[घ] युक्रेन

Show Answer
Ans. हंगरी - रूस की परमाणु ऊर्जा कंपनी रोसाटॉम आने वाले कुछ सप्ताह में हंगरी देश में दो परमाणु रिएक्टरों का निर्माण शुरू करेगी। हंगरी के विदेश मंत्री ने हाल ही में यह जानकारी दी।

हाल ही में किस राज्य में 500 मेगावाट की दुगर जलविद्युत परियोजना और 42 मेगावाट की बग्गी जलविद्युत परियोजना के निर्माण के लिए समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए हैं?
[क] गुजरात
[ख] असम
[ग] अरुणाचल प्रदेश
[घ] हिमाचल प्रदेश

Show Answer
Ans. हिमाचल प्रदेश में - हिमाचल प्रदेश राज्य में 500 मेगावाट की दुगर जलविद्युत परियोजना और 42 मेगावाट की बग्गी जलविद्युत परियोजना के निर्माण के लिए हाल ही में समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

निम्नलिखित में से किसने यूरोपीय फुटबॉल महासंघ (यूएफा) का वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीता?
[क] करीम बेंजेमा और एलेक्सिया पुटेलस
[ख] लुका मोद्रिक और विनी जुनिउर
[ग] विनी जुनिउर और कोरा गौथिएर
[घ] कोरा गौथिएर और लुका मोद्रिक

Show Answer
Ans. करीम बेंजेमा और एलेक्सिया पुटेलस - करीम बेंजेमा और एलेक्सिया पुटेलस ने हाल ही में यूरोपीय फुटबॉल महासंघ (यूएफा) का वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार सम्मान जीता.
  • 26 अगस्त करेंट अफेयर्स 2022 हिंदी में – Current Affairs in Hindi
  • Gk Section
    Gksection.com यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, आईबीपीएस, आईएएस, एनटीएसई, सीएलएटी, रेलवे, एनडीए, सीडीएस, न्यायपालिका, यूपीपीएससी, आरपीएससी, जीपीएससी, एमपीएससी के लिए जीके (सामान्य ज्ञान), करंट अफेयर्स और सामान्य अध्ययन के लिए भारत की शीर्ष वेबसाइट में से एक है। यह पोर्टल एमपीपीएससी और भारत के अन्य राज्यों की सिविल सेवा/सरकारी नौकरी भर्ती परीक्षाएं सम्बंधित लेटेस्ट अपडेट प्रकाशित करता है।
    https://www.gksection.com/

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *