Current Affairs

3 October 2022 Current affairs in Hindi with Questions and Answers

3 अक्टूबर 2022 करेंट अफेयर्स वस्तुनिष्ठ प्रश्न और उत्तर – 3 October 2022 Current Gk in Hindi

Check here 3 October 2022 latest current affairs in Hindi with explanation. You will find here national and international major events of 3 October 2022 with questions and answer set.

जर्मन एकीकरण की याद में 3 अक्टूबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?

  • जर्मन जनसँख्या दिवस
  • जर्मन एकता दिवस
  • जर्मन स्वाधीनता दिवस
  • जर्मन संविधान दिवस
Show Answer
Ans. जर्मन एकता दिवस - हर वर्ष 3 अक्टूबर को जर्मनी में 'जर्मन एकता दिवस' के रूप मनाया जाता है. वर्ष 1990 में इस दिन की शुरुआत हुई है या दिन जर्मन एकता की आवश्यकता और महत्त्व को उजागर करने के लिए मनाया जाता है।

प्रोफेसर नागेश्वर राव को हाल ही में एंबेसडर ऑफ रेजिलिएशन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. वे किस किस विश्वविद्यालय के कुलपति है?

  • श्याम लाल विश्वविधालय
  • इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय
  • दिल्ली विश्वविधालय
  • अमिटी विश्वविधालय
Show Answer
Ans. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) - इग्नू विश्वविद्यालय प्रोफेसर राव को स्पार्क ऑफ़ लाइट्स एजुकेशन द्वारा इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

किस राज्य को ‘बेस्ट परफार्मिंग स्टेट’ का द्वितीय पुरस्कार मिला?

  • छत्तीसगढ़
  • गोवा
  • महाराष्ट्र
  • चेन्नई
Show Answer
Ans. छत्तीसगढ़ - ‘बेस्ट परफार्मिंग स्टेट’ का द्वितीय पुरस्कार छत्तीसगढ़ ने हासिल किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय राजधानी के ताल कटोरा स्टेडियम में आयोजित स्वच्छ अमृत महोत्सव में यह पुरस्कार प्रदान किये। छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री शिवकुमार डहरिया ने पुरस्कार ग्रहण किया।

उत्तर प्रदेश में किस जिले में हाल ही में पहली एस्ट्रोनॉमी लैब (खगोलीय प्रयोगशाला) का शुभारंभ किया गया?

  • मेरठ
  • झांसी
  • बुलंदशहर
  • मथुरा
Show Answer
Ans. झांसी - उत्तर प्रदेश राज्य में झांसी जिले में पहली एस्ट्रोनॉमी लैब (खगोलीय प्रयोगशाला) का शुभारंभ किया गया।

किस राज्य में 02 अक्टूबर से प्रदेशव्यापी नशामुक्ति अभियान किया जाएगा?

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • राजस्थान
  • असम
Show Answer
Ans. मध्यप्रदेश - 02 अक्टूबर मध्यप्रदेश में महात्मा गांधी जयंती के अवसर से प्रदेशव्यापी नशामुक्ति अभियान प्रारंभ किया जाएगा।

किस राज्य में सरकारी बसों की यात्रा के लिए दिव्यांगों को स्मार्ट यात्रा कार्ड प्रदान किया जाएगा?

  • उत्तर प्रदेश
  • बिहार
  • अरुणाचल प्रदेश
  • हरियाणा
Show Answer
Ans. उत्तर प्रदेश - उत्तर प्रदेश में दिव्यंगो के लिए फर्जी पास बनवाने वालो पर रोक लगाने के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में दिव्यांगों के लिए स्मार्ट यात्रा कार्ड प्रदान किया जाएगा।

बुर्किना फासो देश सेना के कप्तान इब्राहिम ट्रोरे ने किसे उसके पद से हटाने की घोषणा की है?

  • राष्ट्रपति पॉल हेनरी दामिबा
  • ब्लैसे कोम्पोरे
  • रोच मार्क क्रिस्चियन कबोरे
  • फ्लोबी
Show Answer
Ans. राष्ट्रपति पॉल हेनरी दामिबा - बुर्किना फासो सेना के कप्तान इब्राहिम ट्रोरे ने बुर्किना फासो देश राष्ट्रपति पॉल हेनरी दामिबा को हटाने की घोषणा की है।

कांग्रेस राजनितिक दल ने किस नेता को उत्तर प्रदेश इकाई का प्रमुख नियुक्त किया?

  • अशोक सिन्हा
  • कृष्ण खाबरी
  • बृजलाल खाबरी
  • दिनेश सिन्हा
Show Answer
Ans. बृजलाल खाबरी - दलित नेता बृजलाल खाबरी को कांग्रेस ने अपनी उत्तर प्रदेश इकाई का प्रमुख नियुक्त किया और साथ ही वर्ष 2024 के आम चुनाव से पहले राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राज्य में अपने पुनरुत्थान के प्रयासों के तहत छह क्षेत्रीय प्रमुख भी नियुक्त किए।

हाल ही में बिहार के बिहार के मंत्री सुधाकर सिंह ने किस पद से इस्तीफा दे दिया है?

  • पर्यटन मंत्री
  • महिला बाल विकास मंत्री
  • कानून मंत्री
  • कृषि मंत्री
Show Answer
Ans. कृषि मंत्री - बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने हाल ही में नीतीश कैबिनेट से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.

किसे हाल ही में राष्ट्रीय पर्यटन जीवन गौरव सम्मान 2022 से सम्मानित किया है?

  • अंकिता पुनिया
  • मदन लाल जांगिड़
  • सुरेश चन्द्र
  • श्याम लाल चतुर्वेदी
Show Answer
Ans. मदन लाल जांगिड़ - राजस्थान के जाने माने गाइड डा मदन लाल जांगिड़ को केन्द्र सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त हिन्दी राष्ट्रीय साप्ताहिक समाचार पत्र पर्यटन टुडे ने राष्ट्रीय पर्यटन जीवन गौरव सम्मान 2022 से सम्मानित किया है।
  • 3 October 2022 Current affairs in Hindi with Questions and Answers
  • Gk Section
    Gksection.com यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, आईबीपीएस, आईएएस, एनटीएसई, सीएलएटी, रेलवे, एनडीए, सीडीएस, न्यायपालिका, यूपीपीएससी, आरपीएससी, जीपीएससी, एमपीएससी के लिए जीके (सामान्य ज्ञान), करंट अफेयर्स और सामान्य अध्ययन के लिए भारत की शीर्ष वेबसाइट में से एक है। यह पोर्टल एमपीपीएससी और भारत के अन्य राज्यों की सिविल सेवा/सरकारी नौकरी भर्ती परीक्षाएं सम्बंधित लेटेस्ट अपडेट प्रकाशित करता है।
    https://www.gksection.com/

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *