Current Affairs

Current Affairs in Hindi – 15 April 2019 Questions and Answers

15 April 2019 Current Affairs GK Quiz in Hindi with Complete Information

भारत और विदेश से सम्बंधित “15 अप्रैल 2019 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब” हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी ‘15 April 2019‘ के मुख्य समाचारों से लिए गए है.


15 अप्रैल 2019 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में


प्रश्‍न 1. निम्न में से किस योजना या कार्यक्रम से देश में मोबाइल फोन का निर्यात कई गुना बढ़ा है?
क. बीमा योजना
ख. उज्ज्वला योजना
ग. मेक इन इंडिया
घ. जिज्ञासा कार्यक्रम

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. मेक इन इंडिया - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लागु की गयी मेक इन इंडिया कार्यक्रम के तहत देश में मोबाइल फोन का निर्यात कई गुना बढ़ा है. 2015 में शुरु की गयी इस योजना से अभी तक मोबाइल फोन या इससे जुड़े उपकरण बनाने वाली 120 कंपनियां भारत में फैक्ट्री लगा चुकी हैं.

प्रश्‍न 2. आईपीएल 2019 में धीमी ओवर गति के लिए किस खिलाडी पर 12 लाख का जुर्माना लगाया गया है?
क. भुवनेश्वर कुमार
ख. डेविड वार्नर
ग. खलील अहेमद
घ. विराट कोहली

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. विराट कोहली - आईपीएल 2019 में धीमी ओवर गति के लिए रॉयल चैलेंजर बंगलौर के कप्तान विराट कोहली पर 12 लाख का जुर्माना लगाया गया है. विराट कोहली पर किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ हुए मैच में धीमे ओवर-रेट के कारण जुर्माना लगा है.

प्रश्‍न 3. निम्न में से किसने राजनीतिक दलों को चुनावी बांड की जानकारी चुनाव आयोग को देने का आदेश दिया है?
क. केंद्र सरकार
ख. लोकसभा
ग. राज्यसभा
घ. सर्वोच्च न्यायालय

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. सर्वोच्च न्यायालय - हाल ही में देश के सर्वोच्च न्यायालय ने राजनीतिक दलों को चुनावी बांड की जानकारी चुनाव आयोग को देने का आदेश दिया है. राजनीतिक दलों सारी जानकारी 30 मई से पहले चुनाव आयोग को देनी होंगी.

प्रश्‍न 4. स्ट्रेटोलॉन्च कंपनी के द्वारा बनाये गए दुनिया के सबसे बड़े विमान ने किस देश में सफलतापूर्वक उड़ान भरी है?
क. चीन
ख. ऑस्ट्रेलिया
ग. अमेरिका
घ. रूस

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. अमेरिका - एयरोस्पेस कंपनी स्ट्रेटोलॉन्च के द्वारा बनाये गए दुनिया के सबसे बड़े विमान ने अमेरिका में सफलतापूर्वक उड़ान भरी है. यह विमान अधिकतम 189 मील (302.4 किलोमीटर) प्रति घंटे की गति से रेगिस्तान में 17,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ सकता है.

प्रश्‍न 5. संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों को लागू करने के लिए किस देश ने हाल ही में गाइडलाइन जारी की है?
क. रूस
ख. ऑस्ट्रेलिया
ग. इराक
घ. पाकिस्तान

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. पाकिस्तान - संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों को लागू करने के लिए पाकिस्तान ने हाल ही में गाइडलाइन जारी की है. पुलवामा हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय दबावों के बीच पाकिस्तान के इस्लामाबाद ने यह फैसला लिया है.

प्रश्‍न 6. स्टार्टअप प्लेटफार्म को बढ़ावा देने के लिए बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ने किस बैंक के साथ मिलकर MoU पर हस्ताक्षर किये हैं?
क. भारतीय स्टेट बैंक
ख. यस बैंक
ग. पंजाब नेशनल बैंक
घ. एचडीएफसी बैंक

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. एचडीएफसी बैंक - देश में स्टार्टअप प्लेटफार्म को बढ़ावा देने के लिए बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ने एचडीएफसी बैंक के साथ मिलकर MoU पर हस्ताक्षर किये हैं. किये गए समझौते के मुताबिक योग्य स्टार्टअप्स को बैंकिंग और ऋण की सुविधा दी की जायेगी.

प्रश्‍न 7. ईरानी सेना के रिवॉल्युशनरी गार्ड को किस देश ने आतंकी संगठन घोषित किया है?
क. चीन
ख. रूस
ग. अमेरिका
घ. इराक

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. अमेरिका - ईरानी सेना के रिवॉल्युशनरी गार्ड को अमेरिका आईआरजीसी ने आतंकी संगठन घोषित किया है. यह पहली बार है जब अमरीका ने किसी और देश की सेना को आतंकी संगठन क़रार दिया है.

प्रश्‍न 8. 15 अप्रैल को कौन सा राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है?
क. महत्मा गाँधी जन्मदिवस
ख. गुरु नानक जन्मदिवस
ग. जवाहरलाल नेहरु जन्मदिवस
घ. प्रतिभा पाटिल जन्मदिवस

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. गुरु नानक जन्मदिवस - 15 अप्रैल गुरु नानक जन्मदिवस मनाया जाता है. आज के दिन सिखों के प्रथम गुरु गुरु नानक का जन्म हुआ था. उन्होंने सामवेदी ब्राह्मण गुरु नानक मुसलमानों के अत्याचार के विरुद्ध सिक्खों को तैयार किया था.

प्रश्‍न 9. किस ने घोषणा की है की अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेले 2019 में भारत देश गेस्ट ऑफ ऑनर होगा?
क. जापान
ख. चीन
ग. ऑस्ट्रेलिया
घ. संयुक्त अरब अमीरात

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. संयुक्त अरब अमीरात - संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने हाल ही में घोषणा की है की अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेले 2019 में भारत देश गेस्ट ऑफ ऑनर होगा. यह पुस्तक मेला 24 अप्रैल से 30 अप्रैल 2019 तक आयोजित किया जाएगा.

प्रश्‍न 10. हाल ही में नमामि गंगे को किस शहर में ग्लोबल वाटर समिट में सम्मानित किया गया है?
क. दिल्ली
ख. लन्दन
ग. वाशिंगटन डी.सी
घ. हैदराबाद

सही उत्तर देखे
उत्तर: लन्दन - हाल ही में नमामि गंगे को लन्दन में ग्लोबल वाटर समिट में सम्मानित किया गया है. ग्लोबल वाटर समिट के दौरान प्रसिद्ध ग्लोबल वाटर अवार्ड्स दिया जाता है.
Gk Section
Gksection.com यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, आईबीपीएस, आईएएस, एनटीएसई, सीएलएटी, रेलवे, एनडीए, सीडीएस, न्यायपालिका, यूपीपीएससी, आरपीएससी, जीपीएससी, एमपीएससी के लिए जीके (सामान्य ज्ञान), करंट अफेयर्स और सामान्य अध्ययन के लिए भारत की शीर्ष वेबसाइट में से एक है। यह पोर्टल एमपीपीएससी और भारत के अन्य राज्यों की सिविल सेवा/सरकारी नौकरी भर्ती परीक्षाएं सम्बंधित लेटेस्ट अपडेट प्रकाशित करता है।
https://www.gksection.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *