भारत और विदेश से सम्बंधित ‘5 अप्रैल 2020 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘5 April 2020 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.
GK Quiz on 5th April 2020 In Hindi (5 अप्रैल 2020 पर प्रश्नोत्तरी)
प्रश्न 1. निम्न में से किस राज्य सरकार ने 23 करोड़ जनता के लिए 66 करोड़ खादी के स्पेशल खादी मास्क बनवाने की घोषणा की है?
क. दिल्ली सरकार
ख. गुजरात सरकार
ग. उत्तर प्रदेश सरकार
घ. केरल सरकार
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. उत्तर प्रदेश सरकार - उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में 23 करोड़ जनता के लिए 66 करोड़ खादी के स्पेशल खादी मास्क बनवाने की घोषणा की है. साथ ही राज्य सरकार ने कहा है की लॉकडाउन समाप्त होने के बाद बिना मास्क लगाए लोगों को घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी.
प्रश्न 2. केंद्र सरकार ने किस केंद्र शासित प्रदेश में हाल ही में डोमिसाइल लागू कर दिया है?
क. दिल्ली
ख. मुंबई
ग. जम्मू कश्मीर
घ. चेन्नई
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. जम्मू कश्मीर - जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में हाल ही में केंद्र सरकार ने डोमिसाइल लागू कर दिया है. इस डोमिसाइल के तहत लेवल-चार तक की नौकरियों के लिए डोमिसाइल होना जरूरी होगा जिससे स्थानीय युवाओं को राहत मिलेगी.
प्रश्न 3. सी-डॉट और किसने कोविड क्वारंटीन अलर्ट सिस्टम विकसित किया है?
क. निति आयोग
ख. केंद्र सरकार
ग. दूरसंचार विभाग
घ. योजना आयोग
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. दूरसंचार विभाग - सी-डॉट और दूरसंचार विभाग ने हाल ही में कोविड क्वारंटीन अलर्ट सिस्टम विकसित किया है जो की कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संगरोधन के स्थान से कहीं भी जाने पर ऑटोमेटिक एसएमएस भेज सकता है.
प्रश्न 4. हाल ही में किस बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए डोर स्टेप सर्विस शुरु की है?
क. बैंक ऑफ़ बड़ोदा
ख. यस बैंक
ग. केनरा बैंक
घ. भारतीय स्टेट बैंक
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. भारतीय स्टेट बैंक - भारतीय स्टेट बैंक ने हाल ही में अपने ग्राहकों के लिए डोर स्टेप सर्विस शुरु की है. जिससे बैंक अब अपने ग्राहकों को घर पर भी नकदी पहुंचाएगा. लेकिन इस सेवा का लाभ केवल उन्ही ग्राहकों को मिलेगी जिनकी केवाईसी हो चुकी है.
प्रश्न 5. कोविड-19 से निपटने के लिए किसने मेडिकल, पैरामेडिकल और अन्य कर्मियों के लिए जैविक सूट तैयार किया गया है?
क. इसरो
ख. नासा
ग. डीआरडीओ
घ. निति आयोग
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. डीआरडीओ - रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने हाल ही में कोविड-19 से निपटने के लिए मेडिकल, पैरामेडिकल और अन्य कर्मियों के लिए जैविक सूट तैयार किया गया है. इस जैविक को तैयार करने के लिए टेक्सटाइल, कोटिंग और नैनोटेक्नोलाजी की दक्षता का उपयोग किया गया है.
प्रश्न 6. लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री ____ ने कोविड – 19 शिकायतों के लिए राष्ट्रीय निगरानी डैशबोर्ड शुरू किया है?
क. डॉ. संजय वर्मा
ख. रामविलास पासवान
ग. डॉ. जितेंद्र सिंह
घ. संदीप नाग्नल
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. डॉ. जितेंद्र सिंह - लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने हाल ही में कोविड - 19 शिकायतों के लिए राष्ट्रीय निगरानी डैशबोर्ड शुरू किया है. इस राष्ट्रीय निगरानी डैशबोर्ड को प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग के द्वारा पूर्ण रूप से निर्मित और संचालित किया जा रहा है.
प्रश्न 7. 5 अप्रैल को पूरे भारत में कौन सा दिवस मनाया जाता है?
क. राष्ट्रीय समुद्री दिवस
ख. राष्ट्रीय महिला दिवस
ग. राष्ट्रीय पुरुष दिवस
घ. राष्ट्रीय विज्ञानं दिवस
सही उत्तर देखे
उत्तर: क. राष्ट्रीय समुद्री दिवस - 5 अप्रैल को पूरे भारत में राष्ट्रीय समुद्री दिवस (National Maritime Day) मनाया जाता है. इस दिवस का महत्त्वपूर्ण है क्योंकि ठीक 101 वर्ष पहले 5 अप्रैल 1919 को पहला भारतीय समुद्री जहाज मुंबई से ब्रिटेन की यात्रा के लिए चला था.
प्रश्न 8. भारत में कौन सी बार अंडर-17 महिला फुटबॉल वर्ल्ड कप को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है?
क. पहली बार
ख. दूसरी बार
ग. तीसरी बार
घ. चोथी बार
सही उत्तर देखे
उत्तर: क. पहली बार - भारत में पहली बार अंडर-17 महिला फुटबॉल वर्ल्ड कप को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है. यह टूर्नामेंट 2 से 21 नवंबर के बीच कोलकाता, गुवाहाटी, भुवनेश्वर, अहमदाबाद और नवी मुंबई में खेला जाना था.
प्रश्न 9. ब्राजील के किस स्टार फुटबॉल खिलाड़ी ने कोरोनावायरस के पीड़ित लोगों की मदद के लिए 7 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है?
क. नेमार
ख. नोवाक जोकोविच
ग. क्रिस्टियानो रोनाल्डो
घ. लियोनेल मेस्सी
सही उत्तर देखे
उत्तर: क. नेमार - ब्राजील के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी नेमार ने हाल ही में कोरोनावायरस के पीड़ित लोगों की मदद के लिए 7 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है. जिससे ब्राजील में पीड़ितों की मदद मिलेगी. साथ ही आईओसी ने कोरोनावायरस से लड़ाई के लिए 71 लाख का फंड इकट्ठा किया है.
प्रश्न 10. नवंबर 2021 में किस देश को तीसरे एशियाई युवा खेल की मेजबानी दी गयी है?
क. ऑस्ट्रेलिया
ख. भारत
ग. चीन
घ. पाकिस्तान
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. चीन - नवंबर 2021 में चीन को तीसरे एशियाई युवा खेल की मेजबानी दी गयी है. कोरोना वायरस महामारी के कारण टोक्यो ओलंपिक को एक साल के लिए टाल दिया गया है. अब इस आयोजन 23 जुलाई से आठ अगस्त 2021 के बीच होगा.