Current Affairs

Current Affairs in Hindi – 23 December 2018 GK Questions and Answers

23 December 2018 Current Affairs GK Questions and Answers Preparation in Hindi with Complete Information

यहाँ हमने 23 दिसम्बर 2018 भारत और विदेश से सम्बंधित कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब हिंदी भाषा व् संछिप्त में प्रकाशित किए है | यहाँ अंकित किए गए सभी करंट अफेयर्स प्रश्न ‘23 December 2018‘ के मुख्य समाचारों से लिए गए है जिन्हें हमने प्रश्न व् उत्तर के साथ अंकित किए है| सभी प्रश्न व् उत्तर आने वाली सरकारी व निजी नोकरी व परीक्षाओं (SSC, BANK, Railway, Clerk, PO, UPSC Exam) के लिए आपके लिए महत्वपूर्ण व् सहायक होंगे.


23 दिसम्बर 2018 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में


प्रश्‍न 1. बैंक आफ बड़ौदा, देना और विजया बैंक के विलय को हाल ही में किसने मंजूरी दे दी है?
क. लोकसभा
ख. राज्यसभा
ग. वित मंत्रालय
घ. सुप्रीमकोर्ट

Show Answer
उत्तर: ग. वित मंत्रालय - हाल ही में वित मंत्रालय ने बैंक आफ बड़ौदा, देना और विजया बैंक के विलय को मंजूरी दे दी है, वित मंत्रालय की मंजूरी के साथ-साथ हाल ही में बैंक आफ बड़ौदा के निदेशक मंडल ने भी मंजूरी दे दी है.

प्रश्‍न 2. कॉल ड्रॉप और सर्विस क्वॉलिटी मानकों में असफल रही टेलिकॉम कंपनियों पर किसने 56 लाख रुपये जुर्माना लगाया है?
क. केंद्र सरकार
ख. हाईकोर्ट
ग. सुप्रीमकोर्ट
घ. ट्राई

Show Answer
उत्तर: घ. ट्राई - टेलिकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) ने हाल ही में कॉल ड्रॉप और सर्विस क्वॉलिटी मानकों में असफल रही टेलिकॉम कंपनियों पर 56 लाख रुपये जुर्माना लगाया है, यह जानकारी हाल ही में संसद में दी गई है.

प्रश्‍न 3. आईपीएस प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव को हाल ही में किस राज्य के सीएम कमलनाथ की नई ओएसडी नियुक्त किया गया है?
क. दिल्ली
ख. पंजाब
ग. केरल
घ. मध्य प्रदेश

Show Answer
उत्तर: घ. मध्य प्रदेश - आईपीएस प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव को हाल ही में मध्य प्रदेश राज्य के सीएम कमलनाथ की नई ओएसडी नियुक्त किया गया है, वे पुलिस मुख्यालय में अजाक एडीजी व 1991 बैच की आईपीएस अधिकारी है.

प्रश्‍न 4. अभिनव भारत @75 के लिए कार्यनीति किसने जारी की है?
क. केंद्र सरकार
ख. लोकसभा
ग. राज्यसभा
घ. नीति आयोग

Show Answer
उत्तर: घ. नीति आयोग - हाल ही में नीति आयोग ने भारत @75 के लिए समग्र राष्‍ट्रीय कार्यनीति जारी की जिसमे 41 महत्‍वपूर्ण क्षेत्रों का विस्‍तृत विवरण किया गया है.

प्रश्‍न 5. भारत में सरोगेसी से उभरने वाली समस्याओं से निपटने के लिए सरोगेसी बिल किसमे पारित हो गया है?
क. राज्यसभा
ख. लोकसभा
ग. सुप्रीमकोर्ट
घ. हाईकोर्ट

Show Answer
उत्तर: ख. लोकसभा - भारत में सरोगेसी से उभरने वाली समस्याओं से निपटने के लिए सरोगेसी बिल हाल ही में लोकसभा में पारित हो गया है, सरोगेसी बिल व्यावसायिक सरोगेसी और इससे जुड़े अनैतिक कार्यों पर रोक लगाएगा.

प्रश्‍न 6. जेएसडब्ल्यू समूह ने खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने के लिए किसके साथ 13 अरब डॉलर का समझौता किया है?
क. बीसीसीआई
ख. आईसीसी
ग. एनआरएआई
घ. पीसीबी

Show Answer
उत्तर: ग. एनआरएआई - जेएसडब्ल्यू समूह ने खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने के लिए निशानेबाजी की शीर्ष संस्था भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) के साथ 13 अरब डॉलर का समझौता किया है, जेएसडब्ल्यू समूह भारत की अग्रणी कम्पनियों में से एक है.

प्रश्‍न 7. निम्न में से कौन सी विमान कंपनी मुंबई से बेंगलुरू के बीच सेवा शुरू करेगी?
क. एयर एशिया
ख. किंगफिशर
ग. फ्रेंक्लिन
घ.इनमे से कोई नहीं

Show Answer
उत्तर: क. एयर एशिया - सस्ती विमान सेवा देने वाली कंपनी एयर एशिया इंडिया ने हाल ही में अपने बेड़े में 20वां शामिल किया और वह जल्द ही मुंबई से बेंगलुरू के बीच सेवा शुरू करेगी.

प्रश्‍न 8. महिला टी20 क्रिकेट में ग्रेस हैरिस ने दूसरा सबसे तेज शतक कितनी बॉल में लगाया है?
क. 40 बॉल
ख. 42 बॉल
ग. 55 बॉल
घ. 62 बॉल

Show Answer
उत्तर: ख. 42 बॉल - महिला टी20 क्रिकेट में हाल ही में ग्रेस हैरिस ने दूसरा सबसे तेज शतक मात्र 42 बॉल में लगाया है, ब्रिसबेन में खेले गए इस मैच में मेलबर्न स्टार्स ने ब्रिसबेन हीट को 133 रन का लक्ष्य दिया था.

प्रश्‍न 9. हाल ही में किस देश के शेयर बाज़ार में 10 साल की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गयी है?
क. जापानी शेयर बाज़ार
ख. अमेरिकी शेयर बाज़ार
ग. भारतीय शेयर बाज़ार
घ. चीनी शेयर बाज़ार

Show Answer
उत्तर: ख. अमेरिकी शेयर बाज़ार - हाल ही में अमेरिकी शेयर बाज़ार में 10 साल की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गयी है, यह गिरावट चीन के साथ बढ़ते व्यापारिक तनाव के बीच हुई है, सबसे अधिक गिरावट तकनीकी कंपनियों पर केंद्रित नैसडेक सूचकांक में आई है.

प्रश्‍न 10. निम्न में से किस देश के वैज्ञानिकों ने 17 क्षुद्रग्रहों पर पानी होने के सबूत खोजने का दावा किया है?
क. जापान
ख. ऑस्ट्रेलिया
ग. चीन
घ. भारत

Show Answer
उत्तर: क. जापान - हाल ही में जापान देश के वैज्ञानिकों ने 17 क्षुद्रग्रहों पर पानी होने के सबूत खोजने का दावा किया है, और इन्फ्रारेड उपग्रह ‘अकारी’ द्वारा इसकी खोज की गई है, क्षुद्रग्रहों को उन स्त्रोतों में से एक माना जाता है जो कि हमारी पृथ्वी तक पानी लाए हैं.

Read Also Current Affairs Daily December 22 2018 Hindi
Read Also Current Affairs Daily December 21 2018 Hindi
Read Also Current Affairs Daily December 20 2018 Hindi

Gk Section
Gksection.com यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, आईबीपीएस, आईएएस, एनटीएसई, सीएलएटी, रेलवे, एनडीए, सीडीएस, न्यायपालिका, यूपीपीएससी, आरपीएससी, जीपीएससी, एमपीएससी के लिए जीके (सामान्य ज्ञान), करंट अफेयर्स और सामान्य अध्ययन के लिए भारत की शीर्ष वेबसाइट में से एक है। यह पोर्टल एमपीपीएससी और भारत के अन्य राज्यों की सिविल सेवा/सरकारी नौकरी भर्ती परीक्षाएं सम्बंधित लेटेस्ट अपडेट प्रकाशित करता है।
https://www.gksection.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *