Current Affairs

Current Affairs in Hindi – 8 December 2020 Questions and Answers

भारत और विदेश से सम्बंधित ‘8 दिसम्बर 2020 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘8 December 2020 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

GK Quiz on 8th December 2020 in Hindi (8 दिसम्बर 2020 पर प्रश्नोत्तरी)


निम्न में से किसने कोवीशील्ड कोरोना वेक्सीन के लिए डीजीसीआई से इमरजेंसी अप्रूवल माँगा है?

  • मॉडर्न
  • जॉनसन
  • सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया
  • टाटा लाबोराट्री लिमिटेड
  • सही उत्तर
    उत्तर: सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया - सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने हाल ही में शील्ड कोरोना वेक्सीन के लिए डीजीसीआई से इमरजेंसी अप्रूवल माँगा है. सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया देश की पहली स्वदेशी कंपनी बन गई है, जो कोरोना वैक्सीन को मार्केट में लॉन्च करने को तैयार है. भारत में अभी तक 96.73 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं.

    इंग्लैंड चेस्टर चिड़ियाघर में हाल ही में विश्व के सबसे छोटे कितने बंदरों जन्म हुआ है?

  • 2 बंदरों
  • 3 बंदरों
  • 4 बंदरों
  • 5 बंदरों
  • सही उत्तर
    उत्तर: 2 बंदरों - इंग्लैंड चेस्टर चिड़ियाघर में विश्व के सबसे छोटे कितने बंदरों जन्म हुआ है इन बंदरों की सबसे छोटी प्रजाति पिग्मी मॉर्मासेट्स है। जुड़वा पिग्मी मॉर्मासेट्स की लम्बाई 2 इंच है और इनका वजन 10 ग्राम है. बंदरों की ऐसी प्रजाति पश्चिमी ब्राजील, पेरू, इक्वाडोर और कोलम्बिया के साउथ अमेरिकी रेनफॉरेस्ट में पाई जाती है.

    भारत के फार्मूला रेस ड्राइवर जेहान दारूवाला साखिर ग्रां प्री में फार्मूला -2 रेस जीतने वाले कौन से भारतीय ड्राइवर बन गए है?

  • पहले
  • दुसरे
  • तीसरे
  • चौथे
  • सही उत्तर
    उत्तर: पहले - भारत के फार्मूला रेस ड्राइवर जेहान दारूवाला साखिर ग्रां प्री में फार्मूला -2 रेस जीतने वाले पहले भारतीय ड्राइवर बन गए है. इस रेस में मिक शूमाकर और डेनियल टिकटुम ने भी भाग लिया। दारूवाला के रेड बुल जूनियर टीम साथी यूकी शुनोडा दूसरे स्थान पर रहे। वह दारूवाला से 3.5 सेकेंड पीछे रहे। टिकटुम को तीसरा स्थान मिला.

    केन्या के रेसर किबिवोट कैंडी ने हाफ मैराथन को कितने समय में पूरा करके नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है?

  • 52 मिनट 32 सेकंड
  • 55 मिनट 32 सेकंड
  • 57 मिनट 32 सेकंड
  • 59 मिनट 32 सेकंड
  • सही उत्तर
    उत्तर: 57 मिनट 32 सेकंड - केन्या के रेसर किबिवोट कैंडी ने हाफ मैराथन को 57 मिनट 32 सेकंड में पूरा करके ज्योफ्री केमवोरूर (58:01) का 2019 का रिकॉर्ड तोडकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. रेस में टॉप-4 में रहने वाले अन्य खिलाड़ियों जैकब किप्लिंबो (57:37), रोनेक्स किप्रुतो (57:49) और एलेक्जेंडर मुतिशो (57:59) ने पिछले वर्ल्ड रिकॉर्ड से अच्छा समय निकाला.

    8 दिसम्बर को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?

  • उत्तरी एशियाई क्षेत्रीय संगठन दिवस
  • पूर्वी एशियाई क्षेत्रीय संगठन दिवस
  • पश्चिमी एशियाई क्षेत्रीय संगठन दिवस
  • दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय संगठन दिवस
  • सही उत्तर
    उत्तर: दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय संगठन दिवस - 8 दिसम्बर को विश्वभर में "दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय संगठन दिवस" मनाया जाता है. 8 दिसंबर, 1985 को भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, मालदीव और भूटान ने मिलकर दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) की स्थापना की थी.

    भारत के किस राज्य में देश का पहला टायर पार्क स्थापित करने की घोषणा की गयी है?

  • महाराष्ट्र
  • दिल्ली
  • पश्चिम बंगाल
  • पंजाब
  • सही उत्तर
    उत्तर: पश्चिम बंगाल - भारत के पश्चिम बंगाल राज्य में देश का पहला टायर पार्क स्थापित करने की घोषणा की गयी है. इस पार्क में बेकार हो चुके टायरों और उसके खराब हिस्सों से बनी कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी. इस टायर से बनी कलाकृतियों को देखकर दर्शक आनंद उठा सकते हैं.

    भारत के किस राज्य के पूर्व मुख्य सचिव डीबी गुप्ता को नया मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है?

  • गुजरात
  • केरल
  • राजस्थान
  • महाराष्ट्र
  • सही उत्तर
    उत्तर: राजस्थान - भारत के राजस्थान राज्य के पूर्व मुख्य सचिव डीबी गुप्ता को नया मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है. उनकी नियुक्ति को राज्यपाल कलराज मिश्र ने मंजूरी दे दी है. डीबी गुप्ता इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सलाहकार पद पर कार्यरत थे.

    हाल ही में किस देश के वैज्ञानिकों ने विश्व का पहला क्वांटम कंप्यूटर बनाने का दावा किया है?

  • जापान
  • ऑस्ट्रेलिया
  • चीन
  • अमेरिका
  • सही उत्तर
    उत्तर: चीन - चीन देश के वैज्ञानिकों ने विश्व का पहला क्वांटम कंप्यूटर बनाने का दावा किया है. वैज्ञानिकों के मुताबिक यह कंप्यूटर पारंपरिक सुपर कंप्यूटर के मुकाबले कहीं अधिक तेजी से कार्य कर सकता है. वैज्ञानिकों के मुताबिक इस क्वांटम कंप्यूटर की मदद से ऐसी शक्तिशाली मशीन को बनाने के तरीके में मौलिक बदलाव आएगा.

    भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और किस देश में टी-20 सीरीज जीतने वाले इकलौते भारतीय कप्तान बन गए हैं?

  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • ऑस्ट्रेलिया
  • बांग्लादेश
  • सही उत्तर
    उत्तर: ऑस्ट्रेलिया - भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया में टी-20 सीरीज जीतने के साथ (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) SENA देशों में टी-20 सीरीज जीतने वाले इकलौते भारतीय कप्तान बन गए हैं. जबकि पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सिर्फ साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया में टी-20 सीरीज जीती है.

    इनमे से किस देश की प्राइवेट इक्विटी फर्म एवरस्टोन कैपिटल ने भारत की इनग्रेडिएंट कंपनी कैलिब्रे में कंट्रोलिंग हिस्सेदारी खरीद ली है?

  • सिंगापुर
  • इंग्लैंड
  • जापान
  • चीन
  • सही उत्तर
    उत्तर: सिंगापुर - सिंगापुर की प्राइवेट इक्विटी फर्म एवरस्टोन कैपिटल ने भारत की इनग्रेडिएंट कंपनी कैलिब्रे में कंट्रोलिंग हिस्सेदारी खरीदने के लिए 1000 करोड़ रुपए में सौदा किया है. कैलिब्रे की स्थापना 1984 में रनजीत भवनानी ने गुजरात में की थी। बाद में इसका मुख्यालय मुंबई में स्थापित किया गया.
    Gk Section
    Gksection.com यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, आईबीपीएस, आईएएस, एनटीएसई, सीएलएटी, रेलवे, एनडीए, सीडीएस, न्यायपालिका, यूपीपीएससी, आरपीएससी, जीपीएससी, एमपीएससी के लिए जीके (सामान्य ज्ञान), करंट अफेयर्स और सामान्य अध्ययन के लिए भारत की शीर्ष वेबसाइट में से एक है। यह पोर्टल एमपीपीएससी और भारत के अन्य राज्यों की सिविल सेवा/सरकारी नौकरी भर्ती परीक्षाएं सम्बंधित लेटेस्ट अपडेट प्रकाशित करता है।
    https://www.gksection.com/

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *