Current Affairs

4-February-2022 Current Affairs in Hindi

भारत और विदेश से सम्बंधित ‘4 फरवरी 2022 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, 4 February 2022 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

4 फरवरी 2022 करंट अफेयर्स पर प्रश्न और उत्तर – Current Affairs Quiz on 4th February 2022 in Hindi

एशले जाइल्स ने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दे दिया वे किस क्रिकेट टीम के प्रबंध निदेशक थे?
A. इंग्लैंड
B. अफ्रीका
C. इंडिया
D. ऑस्ट्रेलिया

Show Answer
उत्तर: इंग्लैंड - इंग्लैंड क्रिकेट टीम के डायरेक्टर एशले जाइल्स ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जाइल्स ने 2018 में स्ट्रॉस के बाद इंग्लैंड टीम के डायरेक्टर का पद संभाला था।

हाल ही में किस दिग्गज अभिनेता का 93 साल की आयु में निधन हो गया?
A. अभिनय देव
B. रमेश देव
C. अजिंक्य देव
D. इनमे से कोई नहीं

Show Answer
उत्तर: रमेश देव - भिनेता रमेश देव ने मराठी फिल्मों से लेकर कई बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय किया था। उन्होंने बॉलीवुड में कई शानदार फिल्में दीं और फिल्म उद्योग में अपने अभिनय से नाम कमाया। उन्होंने राजश्री प्रोडक्शंस की फिल्म 'आरती' हिंदी सिनेमा में अपने अभिनय के करियर की शुरुआत की थी।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 4 फरवरी को प्रदेश के किस व्यक्ति को कला क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानित करेंगे?
A. भज्जू शयम
B. सुभाष व्याम
C. दुर्गा बाई व्याम
D. प्रतिमा देवी

Show Answer
उत्तर: दुर्गा बाई व्याम - दुर्गा बाई व्याम को उनकी चित्रकारी के लिए भारत सरकार द्वारा पदमश्री सम्मान के लिए नामित किया गया है।

4 फरवरी को विश्व में कोनसा दिवस मनाया जाता है?
A. विश्व योग दिवस
B. विश्व एड्स दिवस
C. विश्व टीबी दिवस
D. विश्व कैंसर दिवस

Show Answer
उत्तर: विश्व कैंसर दिवस - कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए हर साल 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है। इस बार की थीम क्या है।

विश्व कैंसर दिवस 2022 की थीम क्या है?
A. आइए देखभाल के अंतर को खत्म करें
B. आइए देखभाल के अंतर को जांच करें
C. आइए देखभाल के अंतर को परखें
D. आइए देखभाल के अंतर को साबित करें

Show Answer
उत्तर: आइए देखभाल के अंतर को खत्म करें - क्योंकि इलाज पर सबका समान अधिकार होना चाहिए। कैंसर के एक तिहाई मामलों में उसे फैलने से पहले ही नियंत्रित किया जा सकता है, लेकिन जागरुकता के अभाव में हर वर्ष लाखों लोग इससे जान गंवा देते हैं।

केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विभिन्न परियोजनाओं को पूरा करने के लिए कितने करोड़ रुपये से अधिक की राशि प्रदान की गई है?
A. 60 हजार
B. 30 हजार
C. 20 हजार
D. 10 हजार

Show Answer
उत्तर: 30 हजार - गृह मंत्रालय ने 3 fervari को राज्यसभा में बताया कि केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विभिन्न परियोजनाओं को पूरा करने के लिए 30 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि प्रदान की गई है। गृह राज्य मंत्री ने राज्यसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए यह जानकारी दी।

किस प्रोजेक्ट की पांचवीं पनडुब्बी के लिए समुद्री परीक्षण हाल ही में शुरू हो गया है?
A. प्रोजेक्ट 71
B. प्रोजेक्ट 72
C. प्रोजेक्ट 73
D. प्रोजेक्ट 75

Show Answer
उत्तर: प्रोजेक्ट 75 - प्रोजेक्ट 75 की पांचवीं पनडुब्बी के लिए समुद्री परीक्षण शुरू हो गया है। इसमें पनडुब्बी की प्रणोदन प्रणाली हथियार और सेंसर का परीक्षण शामिल है। बुधवार को एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि पनडुब्बी जिसे कमीशनिंग के समय आइएनएस वागीर नाम दिया जाएगा।

भारतीय ओपनर केएल राहुल टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में किस स्थान पर पहुंच गए हैं।
A. दूसरे स्थान
B. चौथे स्थान
C. तीसरे स्थान
D. पहले स्थान

Show Answer
उत्तर: चौथे स्थान - भारतीय ओपनर केएल राहुल टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं मोइन अली ने ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में टॉप-3 में जगह बना ली है।

आम बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण kitni नई वंदेभारत दौड़ाने की घोषणा की है?
A. 400
B. 300
C. 200
D. 800

Show Answer
उत्तर: 400 - आम बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 400 नई वंदेभारत दौड़ाने की घोषणा की है। हालांकि अगले साल तक 88 वंदेभारत ट्रेनें नई पटरी पर उतारने की योजना है, जिसका फायदा दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और जम्मू कश्मीर को मिल सकता है।

Current Affairs in Hindi – 3 February 2022

Gk Section
Gksection.com यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, आईबीपीएस, आईएएस, एनटीएसई, सीएलएटी, रेलवे, एनडीए, सीडीएस, न्यायपालिका, यूपीपीएससी, आरपीएससी, जीपीएससी, एमपीएससी के लिए जीके (सामान्य ज्ञान), करंट अफेयर्स और सामान्य अध्ययन के लिए भारत की शीर्ष वेबसाइट में से एक है। यह पोर्टल एमपीपीएससी और भारत के अन्य राज्यों की सिविल सेवा/सरकारी नौकरी भर्ती परीक्षाएं सम्बंधित लेटेस्ट अपडेट प्रकाशित करता है।
https://www.gksection.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *