Current Affairs

Current Affairs in Hindi – 17 January 2019 GK Questions and Answers

17 January 2019 Current Affairs GK Questions and Answers Preparation in Hindi with Complete Information

यहाँ हमने 17 जनवरी 2019 भारत और विदेश से सम्बंधित कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब हिंदी भाषा व् संछिप्त में प्रकाशित किए है | यहाँ अंकित किए गए सभी करंट अफेयर्स प्रश्न ‘17 January 2019‘ के मुख्य समाचारों से लिए गए है जिन्हें हमने प्रश्न व् उत्तर के साथ अंकित किए है| सभी प्रश्न व् उत्तर आने वाली सरकारी व निजी नोकरी व परीक्षाओं (SSC, BANK, Railway, Clerk, PO, UPSC Exam) के लिए आपके लिए महत्वपूर्ण व् सहायक होंगे.


17 जनवरी 2019 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में


प्रश्‍न 1. भारत के किस प्रधानमंत्री को हाल ही में पहली बार फिलिप कोटलर प्रेसिडेंसियल सम्मान से सम्मानित किया गया है?
क. मनमोहन सिंह
ख. अटल बिहारी वाजपेयी
ग. नरेंद्र मोदी
घ. हामिद अनसारी

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. नरेंद्र मोदी - भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हाल ही में नई दिल्ली में पहली बार फिलिप कोटलर प्रेसिडेंसियल सम्मान सम्मानित किया गया है. यह पुरस्कार तीन आधार बिन्दुओं (जिसमें लोग, लाभ और प्लेनेट ) पर केंद्रित है.

प्रश्‍न 2. किस राज्य सरकार ने राज्य में एक बार उपयोग किये जाने वाले प्लास्टिक उत्पादों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है?
क. दिल्ली सरकार
ख. पंजाब सरकार
ग. केरल सरकार
घ. पुडुचेरी सरकार

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. पुडुचेरी सरकार - पुडुचेरी सरकार ने हाल ही में पुडुचेरी में पर्यावरण के हित में कदम उठाते हुए एक बार उपयोग किये जाने वाले प्लास्टिक उत्पादों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है. यह नियम 01 मार्च 2019 से राज्य में प्रभावी हो जायेगा.

प्रश्‍न 3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस राज्य में हाल ही में 1500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की है?
क. गुजरात
ख. केरल
ग. ओडिशा
घ. उत्तर प्रदेश

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. ओडिशा - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में ओडिशा राज्य में 1500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की है. और साथ ही झारसुगुड़ा में मल्टी-मोडल लॉजिस्टिक्स पार्क (एमएमएलपी) को राष्ट्र को समर्पित किया है.

प्रश्‍न 4. विज्ञान संबंधी प्रसारण के लिए किसने डीडी साइंस और इंडिया साइंस चैनल की शुरुआत की है?
क. इसरो
ख. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग
ग. निति आयोग
घ. तराई

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग - विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने हाल ही में नई दिल्‍ली में दूरदर्शन (डीडी) और प्रसार भारती के साथ मिलकर डीडी साइंस और इंडिया साइंस चैनल की शुरुआत की है.

प्रश्‍न 5. किस शहर में हुई जीएसटी परिषद की 32वीं बैठक में रियल एस्टेट क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए 7 सदस्यीय मंत्री समूह का गठन किया गया है?
क. नई दिल्ली
ख. मुंबई
ग. चेन्नई
घ. कोलकाता

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. नई दिल्ली - भारत की राजधानी दिल्ली के नई दिल्ली शहर में हुई जीएसटी परिषद की 32वीं बैठक में रियल एस्टेट क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए 7 सदस्यीय मंत्री समूह का गठन किया गया है.

प्रश्‍न 6. फॉरेन पॉलिसी मैग्जीन की टॉप-100 ग्लोबल थिंकर्स लिस्ट में भारत के किस अमीर व्यक्ति को स्थान मिला है?
क. अनिल अम्बानी
ख. मुकेश अंबानी
ग. अरुण जेटली
घ. आकाश अम्बानी

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. मुकेश अंबानी - फॉरेन पॉलिसी मैग्जीन की टॉप-100 ग्लोबल थिंकर्स लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी को स्थान मिला है, जारी की गयी यह लिस्ट 22 जनवरी को पूरी सूची जारी की जाएगी.

प्रश्‍न 7. प्रयागराज में कुंभ के मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किसने विशेष मौसम सेवाओं की शुरुआत की है?
क. सुप्रीमकोर्ट
ख. हाईकोर्ट
ग. निति आयोग
घ. केंद्र सरकार

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. केंद्र सरकार - केंद्र सरकार ने हाल ही में प्रयागराज में कुंभ के मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मौसम सेवाओं की शुरुआत की है. जिसके प्रयागराज के अगले तीन दिन के मौसम का पूर्वानुमान बताने के लिए स्‍वचालित मौसम केन्‍द्रों (एडब्‍लयूएस) की स्‍थापना की गई है.

प्रश्‍न 8. 17वें दिल्ली ओपन इंटरनेशनल चेस टूर्नामेंट में किस भारतीय ने अपना तीसरा और आखिरी ग्रैंडमास्टर नॉर्म जीत लिया है?
क. गुकेश
ख. विवेक
ग. संदीप
घ. विजय

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. गुकेश - 17वें दिल्ली ओपन इंटरनेशनल चेस टूर्नामेंट में मात्र 12 साल के गुकेश डी ने अपना तीसरा और आखिरी ग्रैंडमास्टर नॉर्म जीत लिया है और इस जीते के बाद वे देश के सबसे युवा ग्रैंडमास्टर बन गए है.

प्रश्‍न 9. पहली भारत-मध्य एशिया वार्ता का आयोजन हाल ही में किस देश में किया गया है?
क. इजराइल
ख. ईराक
ग. उज्बेकिस्तान
घ. जापान

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. उज्बेकिस्तान - हाल ही में उज्बेकिस्तान देश में पहली भारत-मध्य एशिया वार्ता का आयोजन किया गया है. यह वार्ता और मध्य एशियाई देशों के बीच हुई. इस वार्ता में भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भारत-मध्य एशिया विकास समूह विकसित किये जाने के लिए भी सुझाव दिया.

प्रश्‍न 10. किस देश के वैज्ञानिकों ने हाल ही में चांद पर कपास उगाने में सफलता हासिल की है?
क. जापान
ख. ऑस्ट्रेलिया
ग. चीन
घ. अमेरिका

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. चीन - हाल ही में चीन के वैज्ञानिकों ने चांद पर कपास उगाने में सफलता हासिल की है. और वैज्ञानिकों ने दावा किया है की उन्होंने रोवर चांग ई-4 पर लगाए प्रयोगात्मक बॉक्स में यह सफल प्रयोग किया है.
Gk Section
Gksection.com यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, आईबीपीएस, आईएएस, एनटीएसई, सीएलएटी, रेलवे, एनडीए, सीडीएस, न्यायपालिका, यूपीपीएससी, आरपीएससी, जीपीएससी, एमपीएससी के लिए जीके (सामान्य ज्ञान), करंट अफेयर्स और सामान्य अध्ययन के लिए भारत की शीर्ष वेबसाइट में से एक है। यह पोर्टल एमपीपीएससी और भारत के अन्य राज्यों की सिविल सेवा/सरकारी नौकरी भर्ती परीक्षाएं सम्बंधित लेटेस्ट अपडेट प्रकाशित करता है।
https://www.gksection.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *