Current Affairs

Current Affairs in Hindi – 31 July 2019 Questions and Answers

भारत और विदेश से सम्बंधित “31 जुलाई 2019 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब” हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘31 July 2019 Current Affairs‘ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.


31 जुलाई 2019 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में


प्रश्‍न 1. सीईओ वर्ल्ड पत्रिका के द्वारा जारी की गयी दुनिया के सबसे अधिक प्रभावशाली सीईओ की लिस्ट में कौन पहले स्थान पर है?
क. बेन वान ब्यूंडर
ख. हरबर्ट डिएस
ग. सुंदर पिचाई
घ. डगलस मैकमिलन

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. डगलस मैकमिलन - सीईओ वर्ल्ड पत्रिका के द्वारा जारी की गयी दुनिया के सबसे अधिक प्रभावशाली सीईओ की लिस्ट वॉलमार्ट के सीईओ डगलस मैकमिलन पहले स्थान पर है. इस लिस्ट में भारत के 10 सीईओ शामिल हैं. जिनमे रिलायंस के मुकेश अंबानी, आईओसी के संजीव सिंह और ओएनजीसी के प्रमुख शशि शंकर भी शामिल है.

प्रश्‍न 2. निम्न में से किसने देश में विश्वस्तरीय मेडिकल शिक्षा की ऐसी प्रणाली बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग विधेयक-2019 को मंजूरी दे दी है?
क. सुप्रीमकोर्ट
ख. लोकसभा
ग. राज्यसभा
घ. केंद्र सरकार

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. लोकसभा - लोकसभा ने हाल ही में देश में विश्वस्तरीय मेडिकल शिक्षा की ऐसी प्रणाली बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग विधेयक-2019 को मंजूरी दे दी है. साथ ही इस विधेयक का उद्देश्य देश में मेडिकल शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त और पारदर्शी बनाना है.

प्रश्‍न 3. संस्कृति मंत्रालय ने भारत में अब कितनी ऐतिहासिक धरोहरों को अब रात 9 बजे तक जनता के लिए खोलने का फैसला किया है?
क. 2 ऐतिहासिक धरोहरों
ख. 4 ऐतिहासिक धरोहरों
ग. 8 ऐतिहासिक धरोहरों
घ. 10 ऐतिहासिक धरोहरों

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. 10 ऐतिहासिक धरोहरों - संस्कृति मंत्रालय ने हाल ही में अब से भारत में 10 ऐतिहासिक धरोहरों को (हुमायूं का मकबरा, सफदरजंग मकबरा, राजा रानी मंदिर, दूल्हादेव मंदिर, शेख चिल्ली का मकबरा, पट्टडकल स्मारक समूह, गोल गुम्बद और अन्य) अब रात 9 बजे तक जनता के लिए खोलने का फैसला किया है.

प्रश्‍न 4. मेघालय विधानसभा के अध्यक्ष दोनकूपर राय का हाल ही में कितने वर्ष की आयु में निधन हो गया है?
क. 62 वर्ष
ख. 65 वर्ष
ग. 75 वर्ष
घ. 78 वर्ष

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. 65 वर्ष - मेघालय विधानसभा के अध्यक्ष दोनकूपर राय का हाल ही में 65 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. वे युनाईटेड डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष थे और उन्हें वर्ष 2018 में मेघालय विधानसभा के अध्यक्ष चुना गया था. उनके निधन पर मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने शोक प्रकट किया है.

प्रश्‍न 5. हाल ही में मैक्सिको में _______ बार किसी ट्रांसजेंडर को मिस मैक्सिको ब्यूटी के खिताब से सम्मानित किया गया है?
क. पहली बार
ख. दूसरी बार
ग. तीसरी बार
घ. चौथी बार

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. पहली बार - हाल ही में मैक्सिको में पहली बार किसी ट्रांसजेंडर को मिस मैक्सिको ब्यूटी के खिताब से सम्मानित किया गया है. 27 वर्षीया इवान्ना कैजारेस को मैक्सिको ब्यूटी के खिताब से सम्मानित किया गया है.

प्रश्‍न 6. सऊदी अरब के किंग के बड़े भाई प्रिंस बांदर बिन अब्दुलअजीज अल-सऊद का हाल ही में कितने वर्ष की आयु में निधन हो गया है?
क. 80 वर्ष
ख. 85 वर्ष
ग. 96 वर्ष
घ. 98 वर्ष

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. 96 वर्ष - सऊदी अरब के किंग सलमान बिन अब्दुलअजीज अल-सऊद के बड़े भाई प्रिंस बांदर बिन अब्दुलअजीज अल-सऊद का हाल ही में 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. वे लम्बे समय से बीमार थे. वे सऊदी अरब के पहले बादशाह किंग अब्दुलअजीज के बेटे थे.

प्रश्‍न 7. केंद्र सरकार के द्वारा भारत के किस राज्य से 7वीं आर्थिक जनगणना की शुरुआत की गयी है?
क. केरल
ख. त्रिपुरा
ग. दिल्ली
घ. गुजरात

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. त्रिपुरा - केंद्र सरकार के द्वारा भारत के त्रिपुरा से 7वीं आर्थिक जनगणना की शुरुआत की गयी है. इसके बाद जनगणना का कार्य पुद्दुचेरी में किया जायेगा और अगले अगस्त और सितम्बर महीने में अन्य राज्यों में भी जनगणना की जाएगी.

प्रश्‍न 8. खेल मंत्रालय ने अर्जुन अवॉर्ड के लिए किस खिलाडी का नाम खारिज कर दिया है?
क. हिमा दास
ख. दुती चंद
ग. साइना नेहवाल
घ. सानिया मिर्ज़ा

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. दुती चंद - खेल मंत्रालय ने हाल ही में अर्जुन पुरस्कार के लिए दुती चंद और साथ ही खेल रत्न अवॉर्ड के लिए हरभजन सिंह का नाम खारिज कर दिया है. खेल मंत्रालय ने एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया से पदकों के रैंकिंग के अनुसार दुती इसमें पांचवें स्थान पर थीं. इस लिए उनका नाम खारिज कर दिया गया.

प्रश्‍न 9. एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाली किस खिलाडी को यूनिसेफ भारत का पहला युवा एम्बेसडर नियुक्त किया गया है?
क. दुति चन्द्र
ख. हिमा दास
ग. पीवी सिंघु
घ. सुमन शर्मा

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. हिमा दास - एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारत की हिमा दास को यूनिसेफ भारत का पहला युवा एम्बेसडर नियुक्त किया गया है. हिमा दास ने वर्ष 2018 में एशियाई खेलों में महिलाओं की 400 मीटर रिले स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता था.

प्रश्‍न 10. नई दिल्ली में भारत और किस देश के बीच रक्षा सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर हुए है?
क. जापान
ख. चीन
ग. ऑस्ट्रेलिया
घ. म्यांमार

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. म्यांमार - नई दिल्ली में भारत और म्यांमार के बीच रक्षा सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर हुए है. इस समझोते पर भारत के रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद यशो नायक और म्यांमार के रक्षा विभाग के कमांडर-इन-चीफ एवं वरिष्ठ जनरल मिन आंग ह्लिंग ने किये है.

Gk Section
Gksection.com यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, आईबीपीएस, आईएएस, एनटीएसई, सीएलएटी, रेलवे, एनडीए, सीडीएस, न्यायपालिका, यूपीपीएससी, आरपीएससी, जीपीएससी, एमपीएससी के लिए जीके (सामान्य ज्ञान), करंट अफेयर्स और सामान्य अध्ययन के लिए भारत की शीर्ष वेबसाइट में से एक है। यह पोर्टल एमपीपीएससी और भारत के अन्य राज्यों की सिविल सेवा/सरकारी नौकरी भर्ती परीक्षाएं सम्बंधित लेटेस्ट अपडेट प्रकाशित करता है।
https://www.gksection.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *