Current Affairs

Current Affairs in Hindi – 19 November 2018 GK Questions and Answers

19 November 2018 Current Affairs GK Questions and Answers Preparation in Hindi with Complete Information

यहाँ हमने 19 नवम्बर 2018 भारत और विदेश से सम्बंधित कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब हिंदी भाषा व् संछिप्त में प्रकाशित किए है | यहाँ अंकित किए गए सभी करंट अफेयर्स प्रश्न ‘19 November 2018‘ के मुख्य समाचारों से लिए गए है जिन्हें हमने प्रश्न व् उत्तर के साथ अंकित किए है| सभी प्रश्न व् उत्तर आने वाली सरकारी व निजी नोकरी व परीक्षाओं (SSC, BANK, Railway, Clerk, PO, UPSC Exam) के लिए आपके लिए महत्वपूर्ण व् सहायक होंगे.


19 नवम्बर 2018 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में


प्रश्‍न 1. पेटीएम ने हाल ही में _____ की शुरुआत की है जिसके जरिए निवेशक म्यूचुअल फंड खरीद सकते हैं?
क. पेटीएम म्यूच्यूअल फण्ड
ख. पेटीएम मनी
ग. पेटीएम करेंसी
घ. पेटीएम चेक

Show Answer
उत्तर: ख. पेटीएम मनी - पेटीएम ने हाल ही में पेटीएम मनी की शुरुआत की है जिसके जरिए निवेशक म्यूचुअल फंड खरीद सकते हैं, इसके लिए निवेशकों को अपना केवाईसी करना होगा. और कंपनी ने कहा है की 2023 तक म्यूचुअल फंड के निवेशक 5 करोड़ हो जाएंगे.

प्रश्‍न 2. निम्न में से किसने दिल्ली के चीफ सेक्रटरी अंशु प्रकाश का ट्रांसफर टेलिकॉम डिपार्टमेंट में कर दिया है?
क. अपॉइन्टमेंट कमिटी ऑफ कैबिनेट
ख. सुप्रीमकोर्ट
ग. नीति आयोग
घ. इसरो

Show Answer
उत्तर: क. अपॉइन्टमेंट कमिटी ऑफ कैबिनेट - केंद्र सरकार की अपॉइन्टमेंट कमिटी ऑफ कैबिनेट ने हाल ही में दिल्ली के चीफ सेक्रटरी अंशु प्रकाश का ट्रांसफर टेलिकॉम डिपार्टमेंट में कर दिया है, उन्होंने पिछले वर्ष 1 दिसंबर को दिल्ली का चीफ सेक्रटरी नियुक्त किया गया था.

प्रश्‍न 3. भारत के किस राज्य ने विभाजन के करीब 4 वर्षो बाद राजकीय चिन्ह स्वीकार किया है?
क. केरल
ख. पंजाब
ग. आंध्र प्रदेश
घ. गुजरात

Show Answer
उत्तर: ग. आंध्र प्रदेश - भारत के आंध्र प्रदेश राज्य ने विभाजन के करीब 4 वर्षो बाद राजकीय चिन्ह स्वीकार किया है, यह चिह्न अमरावती स्कूल ऑफ आर्ट से प्रेरित है जिसमे लाल व पीले रंग का उपयोग किया गया है.

प्रश्‍न 4. वैज्ञानिकों ने हाल ही में कितने वर्षो के बाद सर्वसम्मति से किलोग्राम की परिभाषा बदलने की घोषणा की है?
क. 50 वर्ष
ख. 95 वर्ष
ग. 130 वर्ष
घ. 250 वर्ष

Show Answer
उत्तर: ग. 130 वर्ष - वैज्ञानिकों ने हाल ही में 130 वर्षो के बाद सर्वसम्मति से किलोग्राम की परिभाषा बदलने की घोषणा की है, जिसके साथ ही पेरिस में 1889 में अपनाए गए प्लैटिनम अलॉय सिलिंडर का उपयोग बंद हो जाएगा.

प्रश्‍न 5. हाल ही में किसने देश के 75 व्यस्त रेलवे स्टेशनों पर 100 फुट ऊंचा तिरंगा लगाने का फैसला किया है?
क. भारतीय रेलवे
ख. केंद्र सरकार
ग. सुप्रीमकोर्ट
घ. नीति आयोग

Show Answer
उत्तर: क. भारतीय रेलवे - भारतीय रेलवे ने हाल ही में भारत के 75 व्यस्त रेलवे स्टेशनों पर 100 फुट ऊंचा तिरंगा लगाने का फैसला किया है.

प्रश्‍न 6. बॉर्डर फिल्म के असली नायक और रिटायर्ड ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी का हाल ही में कितने वर्ष की आयु में निधन हो गया है?
क. 62 वर्ष
ख. 68 वर्ष
ग. 78 वर्ष
घ. 88 वर्ष

Show Answer
उत्तर: ग. 78 वर्ष - हाल ही में बॉर्डर फिल्म के असली नायक और भारतीय सेना के रिटायर्ड ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी का 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया है, उन्हें भारतीय फ़ौज में बेहतर सेवा के लिए महावीर चक्र और विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया गया था.

प्रश्‍न 7. 19 नवम्बर को विश्व भारत में कौन सा दिवस मनाया जाता है?
क. विश्व शौचालय दिवस
ख. विश्व स्वच्छ दिवस
ग. विश्व गायक दिवस
घ. विश्व विज्ञानं दिवस

Show Answer
उत्तर: क. विश्व शौचालय दिवस - 19 नवम्बर को पुरे विश्व में विश्व शौचालय दिवस दिवस मनाया जाता है , संयुक्त राष्ट्र के एक रिपोर्ट के मुताबिक, विश्व में लगभग ढाई अरब आबादी को पर्याप्त स्वच्छता मयस्सर नहीं है.

प्रश्‍न 8. भारतीय शटलर लक्ष्य सेन ने वर्ल्ड जूनियर चैम्पियनशिप में कौन सा मेडल जीता है?
क. गोल्ड मेडल
ख. सिल्वर मेडल
ग. ब्रोंज मेडल
घ. गोल्ड और सिल्वर दोनों

Show Answer
उत्तर: ग. ब्रोंज मेडल - हाल ही में भारतीय शटलर लक्ष्य सेन ने वर्ल्ड जूनियर चैम्पियनशिप में ब्वायज सिंगल्स कैटेगरी में ब्रोंज मेडल जीता है, हालाँकि वे सेमीफाइनल मुकाबले में थाईलैंड के कुनलावुत वितिदसरन से हार गए.

प्रश्‍न 9. भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप में किस देश की क्रिकेट टीम को हराकर ग्रुप बी में पहला स्थान हासिल कर लिया है?
क. पाकिस्तान क्रिकेट टीम
ख. श्री लंका क्रिकेट टीम
ग. इंग्लैंड क्रिकेट टीम
घ. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

Show Answer
उत्तर: घ. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम - भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप में तीन बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 48 रन से हराकर ग्रुप बी में पहला स्थान हासिल कर लिया है, साथ ही भारतीय टीम ने महिला टी-20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया को पहली बार हराया है.

प्रश्‍न 10. इनमे से किस देश के कलाकार डेविड हॉकनी की पेंटिंग 648 करोड़ रुपए में बिकी है?
क. जापान
ख. ऑस्ट्रेलिया
ग. चीन
घ. ब्रिटिश

Show Answer
उत्तर: घ. ब्रिटिश - घ. ब्रिटिश के कलाकार डेविड हॉकनी की पेंटिंग 648 करोड़ रुपए में बिकी है जो की किसी जीवित कलाकार की पेंटिंग के लिए दुनिया की सबसे बड़ी बोली है, यह पेंटिंग डेविड हॉकनी ने वर्ष 1972 में बनाई थी.
Gk Section
Gksection.com यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, आईबीपीएस, आईएएस, एनटीएसई, सीएलएटी, रेलवे, एनडीए, सीडीएस, न्यायपालिका, यूपीपीएससी, आरपीएससी, जीपीएससी, एमपीएससी के लिए जीके (सामान्य ज्ञान), करंट अफेयर्स और सामान्य अध्ययन के लिए भारत की शीर्ष वेबसाइट में से एक है। यह पोर्टल एमपीपीएससी और भारत के अन्य राज्यों की सिविल सेवा/सरकारी नौकरी भर्ती परीक्षाएं सम्बंधित लेटेस्ट अपडेट प्रकाशित करता है।
https://www.gksection.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *