Current Affairs

Current Affairs in Hindi – 29 November 2019 Questions and Answers

भारत और विदेश से सम्बंधित “29 नवम्बर 2019 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब” हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘29 November 2019 Current Affairs‘ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.


प्रश्‍न 1. निम्न में से किस फुटबॉलर को वर्ष 2019 के गोल्डन बॉय’ अवॉर्ड के लिए चुना गया है?
क. लिओनेल मेस्सी
ख. जोआओ फेलिक्स
ग. नोवाक जोकोविच
घ. सुनील छेत्री

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. जोआओ फेलिक्स - वर्ष 2019 के गोल्डन बॉय' अवॉर्ड के लिए पुर्तगाल के फुटबॉलर जोआओ फेलिक्स को चुना गया है. यह अवार्ड इटालियन समाचार पत्र टुटोस्पोर्ट द्वारा यूरोप में 21 साल से कम उम्र के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर को दिया जाता है.

प्रश्‍न 2. उद्धव ठाकरे ने हाल ही में किस राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है?
क. केरल
ख. गुजरात
ग. पंजाब
घ. महाराष्ट्र

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. महाराष्ट्र - उद्धव ठाकरे ने हाल ही में महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. उन्हें राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उन्हें शपथ दिलवाई है.

प्रश्‍न 3. 21वीं तीरंदाजी एशियन चैम्पियनशिप में तीरंदाज दीपिका कुमारी ने कौन सा मेडल जीता है?
क. गोल्ड मेडल
ख. सिल्वर मेडल
ग. ब्रोंज मेडल
घ. गोल्ड और सिल्वर मेडल

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. गोल्ड मेडल - 21वीं तीरंदाजी एशियन चैम्पियनशिप में भारत की तीरंदाज दीपिका कुमारी ने गोल्ड मेडल जीता है. साथ ही भारत की महिला व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में हमवतन अंकिता भक्त ने सिल्वर मेडल जीता इस जीत के साथ दोनों ने व्यक्तिगत ओलंपिक कोटा हासिल कर लिया है.

प्रश्‍न 4. फोर्ब्स के मुताबिक रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी दुनिया के कौन से अमीर व्यक्ति बन गए है?
क. 5वें
ख. 7वें
ग. 9वें
घ. 12वें

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. 9वें - फोर्ब्स के मुताबिक रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी हाल ही में गूगल के फाउंडर लैरी पेज (46) और सर्गे ब्रिन (46) को पीछे छोड़ कर दुनिया के 9वे अमीर व्यक्ति बन गए है. रियल टाइम लिस्ट के मुताबिक अंबानी की नेटवर्थ 60.7 अरब डॉलर है.

प्रश्‍न 5. भारत के किस राज्य में आयोजित 50वें इंटरनेशनल इंडियन फिल्म फेस्टिवल का 28 नवंबर को समापन हो गया है?
क. केरल
ख. गोवा
ग. गुजरात
घ. पंजाब

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. गोवा - हाल ही में गोवा राज्य में आयोजित 50वें इंटरनेशनल इंडियन फिल्म फेस्टिवल का गोवा में 28 नवंबर को समापन हो गया है. इस समापन समारोह के दौरान प्रेम चोपड़ा, इलैयाराजा, मंजू बोरा शामिल थे साथ ही राज्यपाल सत्यपाल मलिक भी मौजूद थे.

प्रश्‍न 6. पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल सुशील कुमार का हाल ही में कितने वर्ष की आयु में निधन हो गया है?
क. 70 वर्ष
ख. 72 वर्ष
ग. 79 वर्ष
घ. 88 वर्ष

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. 79 वर्ष - पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल सुशील कुमार का हाल ही में 79 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. वे वर्ष 1998 से वर्ष 2000 के बीच भारतीय नौसेना के प्रमुख रहे थे और उन्हें उत्तम युद्ध सेवा मेडल और परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया गया था.

प्रश्‍न 7. 15 वें वित्त आयोग के कार्यकाल के विस्तार को हाल ही में किसने मंजूरी दे दी है?
क. निति आयोग
ख. वित मंत्रालय
ग. केंद्रीय मंत्रिमंडल
घ. खेल मंत्रालय

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. केंद्रीय मंत्रिमंडल - केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में 15 वें वित्त आयोग के कार्यकाल के विस्तार को मंजूरी दे दी है. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 15वें वित्त आयोग का कार्यकाल अक्टूबर 2020 तक बढ़ा दिया है.

प्रश्‍न 8. निम्न में से किसने केंद्रशासित प्रदेशों दादरा और नागर हवेली तथा दमन और दीव के विलय के विधेयक को मंजूरी दे दी है?
क. राज्यसभा
ख. लोकसभा
ग. निति आयोग
घ. सुप्रीमकोर्ट

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. लोकसभा - लोकसभा ने हाल ही में भारत के 2 केंद्रशासित प्रदेशों दादरा और नागर हवेली तथा दमन और दीव के विलय के विधेयक को मंजूरी दे दी है. इस दोनों का विलय करने का उद्देश्य उनकी प्रशासनिक आसानी को बढ़ाना और विकास सुनिश्चित करना है.

प्रश्‍न 9. स्ट्राइकर रॉबर्ट लेवन्डोस्की चैम्पियंस लीग में सबसे तेज कितने गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं?
क. 2 गोल
ख. 3 गोल
ग. 4 गोल
घ. 5 गोल

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. 4 गोल - हाल ही में बायर्न म्यूनिख के स्ट्राइकर रॉबर्ट लेवन्डोस्की चैम्पियंस लीग में सबसे तेज 4 गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने रिकॉर्ड बनाते हुए 15 मिनट के अंदर 4 गोल दागे है. और वे टूर्नामेंट में दो बार चार गोल करने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं.

प्रश्‍न 10. दुनिया में राजनयिक मिशनों की संख्या के मामले में कौन सा देश अमेरिका से आगे निकल गया है?
क. जर्मनी
ख. ऑस्ट्रेलिया
ग. चीन
घ. भारत

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. चीन - सिडनी स्थित लोवी इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया में राजनयिक मिशनों की संख्या के मामले में चीन अमेरिका से आगे निकल गया है, वर्ष दुनिया में चीन के मिशनों की संख्या 276 पहुंच गई है, जबकि अमेरिका के 273 हैं.

Gk Section
Gksection.com यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, आईबीपीएस, आईएएस, एनटीएसई, सीएलएटी, रेलवे, एनडीए, सीडीएस, न्यायपालिका, यूपीपीएससी, आरपीएससी, जीपीएससी, एमपीएससी के लिए जीके (सामान्य ज्ञान), करंट अफेयर्स और सामान्य अध्ययन के लिए भारत की शीर्ष वेबसाइट में से एक है। यह पोर्टल एमपीपीएससी और भारत के अन्य राज्यों की सिविल सेवा/सरकारी नौकरी भर्ती परीक्षाएं सम्बंधित लेटेस्ट अपडेट प्रकाशित करता है।
https://www.gksection.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *