Current Affairs

1 से 7 फरवरी 2022 पहला साप्ताहिक :- Current Affairs in Hindi

1 से 7 फरवरी 2022 – पहला साप्ताहिक करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर हिंदी में

Weekly hindi current affairs Gk Section team published here very important top current affairs of Weekly Every months in Hindi with the help of you will know what happened in monthly week with questions and answers in Hindi.

1st to 7 february – 1st Week Current Affairs 2022


भारत और किस देश ने हाल ही में स्टार्टअप्स को समर्थन देने के लिए मिलकर 150 मिलियन डालर का फंड बनाया है?

  • जापान
  • अमेरिका
  • ब्रिटेन
  • संयुक्त अरब अमीरात
Show Answer
उत्तर: संयुक्त अरब अमीरात - भारत और संयुक्त अरब अमीरात ने हाल ही में स्टार्टअप्स को समर्थन देने के लिए मिलकर 150 मिलियन डालर का फंड बनाया है. जो की वर्ष 2025 तक 10 यूनिकॉर्न बनाने में मदद करेगा। यूनिकॉर्न वे स्टार्टअप हैं जिनका मूल्य 1 बिलियन अमरीकी डालर से अधिक है.

चीन की सरकार ने हाल ही में किस देश पर आयात प्रतिबंध लगा दिया है?

  • लाटविया
  • एस्तोनिया
  • लिथुआनिया
  • बेलारूस
Show Answer
उत्तर: लिथुआनिया - चीन की सरकार ने हाल ही में लिथुआनिया पर आयात प्रतिबंध लगा दिया है. अब चीन की कंपनिया लिथुआनिया से माल या कच्चे माल का आयात नहीं करेगी. इससे पहले 2021 में, लिथुआनिया ने ताइवान को एक स्वतंत्र राज्य के रूप में मान्यता दी थी और देश में ताइवान का कार्यालय खोला था.

स्किल डिवेलपमेंट के लिए कोनसा पोर्टल’ लॉन्‍च किया जाएगा?
A. ‘डिजिटल देश ई-पोर्टल’
B. ‘डिजिटल फेस ई-पोर्टल’
C. ‘डिजिटल दिमाग ई-पोर्टल’
D. ‘डिजिटल क्लास ई-पोर्टल’

Show Answer
उत्तर: 'डिजिटल देश ई-पोर्टल' - शिक्षा क्षेत्र (Education Sector) के लिए कई घोषणाएं करते हुए सीतारमण ने कहा कि स्किल डिवेलपमेंट के लिए 'डिजिटल देश ई-पोर्टल' लॉन्‍च किया जाएगा.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 4 फरवरी को प्रदेश के किस व्यक्ति को कला क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानित करेंगे?
A. भज्जू शयम
B. सुभाष व्याम
C. दुर्गा बाई व्याम
D. प्रतिमा देवी

Show Answer
उत्तर: दुर्गा बाई व्याम - दुर्गा बाई व्याम को उनकी चित्रकारी के लिए भारत सरकार द्वारा पदमश्री सम्मान के लिए नामित किया गया है।

लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे ने 1 फरवरी को लेफ्टिनेंट जनरल सीपी मोहंती की जगह सेना के kis rup का पदभार ग्रहण किया?
A. उप प्रमुख (वाइस चीफ)
B. आर्मी सलाहकार
C. उप सहायक
D. उप साक्षात्कार

Show Answer
उत्तर: उप प्रमुख (वाइस चीफ) - लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे ने मंगलवार को लेफ्टिनेंट जनरल सीपी मोहंती की जगह सेना के उप प्रमुख (वाइस चीफ) का पदभार ग्रहण किया.

केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केन्द्रीय बजट 2022 में किस प्रकार के पासपोर्ट सेवा की घोषणा की है?
A. की-पासपोर्ट
B. सी-पासपोर्ट
C. टी-पासपोर्ट
D. ई-पासपोर्ट

Show Answer
उत्तर: ई-पासपोर्ट - केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केन्द्रीय बजट 2022 में ई-पासपोर्ट सेवा की घोषणा की है. वित्त मंत्री ने अपने भाषण में बताया कि E-passport में चिप लगा होगा और यह टेक्नोलॉजी साल 2022-23 में जारी होगी.

भारतीय अंतरिक्ष और अनुसंधान संगठन (ISRO) इस साल अगस्त में kounsa चंद्रयान लॉन्च करने वाला है?
A. चंद्रयान-3
B. चंद्रयान-1
C. चंद्रयान-2
D. चंद्रयान-6

Show Answer
उत्तर: चंद्रयान-3 - भारतीय अंतरिक्ष और अनुसंधान संगठन (ISRO) इस साल अगस्त में चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) लॉन्च करने वाला है. दो साल पहले चंद्रमा मिशन (Moon Mission) के दौरान ISRO का स्पेसक्राफ्ट चांद की सतह से टकरा गया था और इस तरह ये मिशन फेल हो गया था.

निम्नलिखित में से किस ओलिंपिक खिलाडी को लॉरियस विश्व खेल पुरस्कार 2022 के लिए नामित किआ गया?
A. बजरंग पुनिआ
B. अभिनव बिंद्रा
C. नीरज चोपड़ा
D. रवि कुमार दहिया

Show Answer
उत्तर: नीरज चोपड़ा - टोक्यो ओलिंपिक 2020 में एथलेटिक्स में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जितने वाले भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा को 2022 लॉरियस वर्ल्ड ब्रेकथ्रू ऑफ द ईयर पुरस्कार के लिए नामित किआ गया है .

‘स्टैच्यू ऑफ इक्‍वालिटी’ मेगा प्रोजेक्ट पर कितने करोड़ रुपये की लागत आई है?
A. 1000 करोड़
B. 7000 करोड़
C. 4000 करोड़
D. 2000 करोड़

Show Answer
उत्तर: 1000 करोड़ - ‘स्टैच्यू ऑफ इक्‍वालिटी’ मेगा प्रोजेक्ट पर 1000 करोड़ रुपये की लागत आई है. प्रतिमा बनाने में 1800 टन से अधिक पंच लोह का उपयोग किया गया है. पार्क के चारों ओर 108 दिव्यदेशम या मंदिर बनाए गए हैं. पत्थर के खंभों को राजस्थान में विशेष रूप से तराशा गया है.

अंडर 19 वर्ल्ड कप 2022 में भारत ने किस टीम को हराकर पांचवीं बार खिताब अपने नाम किया?
A. इंग्लैंड
B. अफ्रीका
C. ऑस्ट्रेलिया
D. पाकिस्तान

Show Answer
उत्तर: इंग्लैंड - इंग्लैंड को हराकर खिताब जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इनाम की घोषणा की है। सभी खिलाड़ियों को 40-40 लाख रुपये मिलेंगे। वहीं स्पोर्ट स्टाफ को 25-25 लाख रुपये भी दिए जाएंगे। इसकी घोषणा BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह ने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की।

Current Affairs in Hindi – 8 February 2022

Gk Section
Gksection.com यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, आईबीपीएस, आईएएस, एनटीएसई, सीएलएटी, रेलवे, एनडीए, सीडीएस, न्यायपालिका, यूपीपीएससी, आरपीएससी, जीपीएससी, एमपीएससी के लिए जीके (सामान्य ज्ञान), करंट अफेयर्स और सामान्य अध्ययन के लिए भारत की शीर्ष वेबसाइट में से एक है। यह पोर्टल एमपीपीएससी और भारत के अन्य राज्यों की सिविल सेवा/सरकारी नौकरी भर्ती परीक्षाएं सम्बंधित लेटेस्ट अपडेट प्रकाशित करता है।
https://www.gksection.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *