Hindi

जीके (Gk) प्रश्न और उत्तर हिंदी में (भाग 50)

Set-50 Gk Quiz : Here you will read set-50 gk questions answers in Hindi for competitive examinations. These all set-50 general knowledge questions will be helpful for various exams.

सेट-50 सामान्य ज्ञान पर प्रश्नोत्तरी

प्रश्न 1. कम तापमान को मापने के यंत्र को क्या कहा जाता है
क. डायगोमीटर
ख. क्रायोमीटर
ग. क्रोमेटोप्टोमीटर
घ. सायमोमीटर

Show Answer
सही उत्तर: क्रायोमीटर

प्रश्न 2. लोकसभा में राज्यों से कुल सदस्यों की संख्या कितनी होती है
क. 630
ख. 530
ग. 430
घ. 330

Show Answer
सही उत्तर: 530
संछिप्त में जरूर पढ़े: लोक सभा, भारतीय संसद का निचला सदन है। भारतीय संसद का ऊपरी सदन राज्य सभा है, लोक सभा सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार के आधार पर लोगों द्वारा प्रत्यक्ष चुनाव द्वारा चुने हुए प्रतिनिधियों से गठित होती है, भारतीय संविधान के अनुसार सदन में सदस्यों की अधिकतम संख्या 552 तक हो सकती है, जिसमें से 530 सदस्य विभिन्न राज्यों का और 20 सदस्य तक केन्द्र शासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं.

प्रश्न 3. वर्ष 1975 में आपातस्थिति के समय भारत के राष्ट्रपति निम्न से से कौन थे?
क. मोरारजी देसाई
ख. फकरुद्दीन अली अहमद
ग. वी पी सिंह
घ. इंदिरा गाँधी

Show Answer
सही उत्तर: फकरुद्दीन अली अहमद
संछिप्त में जरूर पढ़े: फ़ख़रुद्दीन अली अहमद भारत के पांचवे राष्ट्रपति थे। वे 24 अगस्त 1974 से लेकर 11 फरवरी 1977 तक राष्ट्रपति रहे, वर्ष 1975 में आपातस्थिति के समय में फकरुद्दीन अली अहमद को राष्ट्रपति चुना गया था.

प्रश्न 4. निम्न में से केविन ड्यूरंट कौन सा अंतरराष्ट्रीय खेल खेलते हैं?
क. गोल्फ़
ख. बेसबॉल
ग. बास्केटबॉल
घ. मुक्केबाजी

Show Answer
सही उत्तर: बास्केटबॉल
संछिप्त में जरूर पढ़े: केविन ड्यूरंट अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाडी है,

प्रश्न 5. भारत के सबसे पुराने पहाड़ कौन से हैं?
क. पश्चिमी घाट
ख. सतपुड़ा की पहाड़ियाँ
ग. अरावली
घ. पूर्वी घाट

Show Answer
सही उत्तर: अरावली
संछिप्त में जरूर पढ़े: अरावली भारत के पश्चिमी भाग राजस्थान में स्थित एक पर्वतमाला है, भारत की भौगोलिक संरचना में अरावली प्राचीनतम पर्वत है, यह संसार की सबसे प्राचीन पर्वत श्रृंखला है जो राजस्थान को उत्तर से दक्षिण दो भागों में बांटती है.

प्रश्न 6. निम्न में से कौन सा देश चावल का सबसे बड़ा उत्पादक है?
क. ब्राजील
ख. चीन
ग. यूनाईटेड स्टेट्स
घ. भारत

Show Answer
सही उत्तर: चीन
संछिप्त में जरूर पढ़े: चीन चावल का सबसे बड़ा उत्पादक देश है, चीन विश्व की प्राचीन सभ्यताओं में से एक है जो एशियाई महाद्वीप के पू‍र्व में स्थित है, चीन की सभ्यता एवं संस्कृति छठी शताब्दी से भी पुरानी है.

प्रश्न 7. जामा मस्जिद का निर्माण किसके द्वारा किया गया था?
क. गुरु रामदास
ख. शाहजहाँ
ग. राव जोधाजी
घ. महात्मा गाँधी

Show Answer
सही उत्तर: शाहजहाँ
संछिप्त में जरूर पढ़े: जामा मस्जिद का निर्माण वर्ष 1656 में सम्राट शाहजहां ने किया था, यह पुरानी दिल्ली में स्थित है। यह मस्जिद लाल और संगमरमर के पत्थरों का बना हुआ है, लाल किले से महज 500 मी. की दूरी पर जामा मस्जिद स्थित है जो भारत की सबसे बड़ी मस्जिद है.

प्रश्न 8. हल्दीघाटी का युद्ध किस वर्ष में लड़ा गया था।
क. 1764
ख. 1526
ग. 1576
घ. 1857

Show Answer
सही उत्तर: 1576
संछिप्त में जरूर पढ़े: हल्दीघाटी भारतीय इतिहास में प्रसिद्ध राजस्थान का वह ऐतिहासिक स्थान है, जहाँ महाराणा प्रताप ने अपनी मातृभूमि की लाज बचाये रखने के लिए असंख्य युद्ध लड़े और शौर्य का प्रदर्शन किया, हल्दीघाटी का युद्ध 1576 में हुआ था.

प्रश्न 9. भारत रत्न पाने वाली सर्वप्रथम भारतीय महिला कोन है?
क. इंदिरा गाँधी
ख. विजय लक्ष्मी पंडित
ग. मदर टेरेसा
घ. लीला सेठ

Show Answer
सही उत्तर: इंदिरा गाँधी
संछिप्त में जरूर पढ़े: इन्दिरा प्रियदर्शिनी गाँधी वर्ष 1966 से 1977 तक लगातार 3 पारी के लिए भारत गणराज्य की प्रधानमन्त्री रहीं और उसके बाद चौथी पारी में 1980 से लेकर 1984 में उनकी राजनैतिक हत्या तक भारत की प्रधानमंत्री रहीं, इंदिरा गाँधी भारत रत्न पाने वाली सर्वप्रथम भारतीय महिला है.

प्रश्न 10. जब बर्फ पानी के उपर तैरती है तब उसका कितना हिस्सा पानी के बाहर रहता है।
क. 0.5
ख. 0.3
ग. 0.1
घ. 1

Show Answer
सही उत्तर: 0.1

प्रश्न 11. इनमे से “माय एक्सपेरिमेंट्स विद ट्रुथ” के लेखक कौन है?
क. अरस्तु
ख. विंस्टन चर्चिल
ग. जेम्स मॉरिस
घ. महात्मा गाँधी

Show Answer
सही उत्तर: महात्मा गाँधी

प्रश्न 12. ________ लोकपाल या लोकपाल के समतुल्य नियुक्त करने वाला प्रथम देश है।
क. ब्राजील
ख. बर्मा
ग. स्वीडन
घ. भारत

Show Answer
सही उत्तर: स्वीडन
संछिप्त में जरूर पढ़े: स्वीडन लोकपाल या लोकपाल के समतुल्य नियुक्त करने वाला प्रथम देश है, स्वीडन यूरोप महाद्वीप में उत्तर में स्कैण्डिनेविआ क्षेत्र में स्थित देश है, इसकी राजधानी स्टॉकहोल्म है .

Read More:

gksection
Gk Section is the administrator of the Gksection.com portal. The admin provides articles and blogs that are relevant to education.
https://www.gksection.com/