Hindi

जीके (Gk) प्रश्न और उत्तर हिंदी में (भाग 292)

Set-292 Gk Quiz : Here you will read set-292 gk questions answers in Hindi for competitive examinations. These all set-292 general knowledge questions will be helpful for various exams.

सेट-292 सामान्य ज्ञान पर प्रश्नोत्तरी

Q1. चट्टान अनुक्रमण के विवरण और उनके सामान्य समय – मापक्रम के संदर्भ में व्याख्या से संबंधित वैज्ञानिक अनुशासन को क्या कहा जाता है?

  1. खनिज विज्ञान
  2. भुगनित
  3. जीवाश्म विज्ञान
  4. स्तरित शैलविज्ञान
सही उत्तर देखे
उत्तर: स्तरित शैलविज्ञान - स्तरित शैलविज्ञान जिसके अंतर्गत हमारी पृथ्वी के शैलसमूहों, खनिजों और पृथ्वी पर पाए जानेवाले जीव-जंतुओं का अध्ययन किया जाता है.

Q2. गहिरमाथा अभ्यारण्य ओडिशा में किसके लिए एकमात्र अभ्यारणय है?

  1. कछुए
  2. हिरन
  3. हाथी
  4. मगरमच्छ
सही उत्तर देखे
उत्तर: कछुए - गहिरमाथा अभ्यारण्य भारत के ओडिशा राज्य का पहला और एकमात्र ऐसा समुद्री अभयारण्य है, जिसमे दुर्लभ प्रजातियों के ऑलिव रिडले कछुओं के साथ बड़ी तादाद में
जलीय जीव अन्य स्थानों से यहां स्थानांतरित हो रहे हैं.

Q3. कुछ ही फार्मों के प्रभुत्व वाली बाजार संरचना को क्या कहा जाता है?

  1. पूर्ण प्रतियोगिता
  2. एकाधिकार प्रतियोगिता
  3. अल्पाधिकार
  4. एकाधिकार
सही उत्तर देखे
उत्तर: अल्पाधिकार - अल्पाधिकार एक बाजार प्रपत्र जिसमें एक बाजार या उद्योग बड़े विक्रेताओं की एक छोटी संख्या का प्रभुत्व है. जिसमे कुछ ही फार्मों के प्रभुत्व वाली बाजार संरचना होती है.

Q4. निम्नलिखित में से कौनसा खेल वेलोड्रोम में खेला जाता है?

  1. कुश्ती
  2. साइक्लिंग
  3. मुक्केबाजी
  4. फेंसिंग
सही उत्तर देखे
उत्तर: साइक्लिंग - साइक्लिंग खेल ही वेलोड्रोम में खेला जाता है. नए वेलोड्रोम अब अंडाकार ट्रैक होते हैं जिसमे 2 स्ट्रैट्स द्वारा जुड़े 180-डिग्री के वृत्ताकार मोड़ होते हैं.

Q5. गुप्त काल के दौरान, सोने के सिक्कों को निम्न में से किस नाम से पुकारा जाता था?

  1. टंका
  2. दीनार
  3. ड्रामा
  4. रूपका
सही उत्तर देखे
उत्तर: दीनार- गुप्त काल मौर्योत्तर काल के उपरान्त तीसरी शताब्दी ईस्वी में 3 राजवंशो का उदय हुआ हुआ था जिसमे पूर्वी में गुप्त वंश प्रमुख हैं. इस गुप्त काल में सोने के सिक्कों को दीनार कहा जाता था. क्योंकि इस काल में सबसे अधिक सिक्के सोने के बनाये जाते थे.

Q6. बहादुर शाह (प्रथम) का जन्म किस वर्ष में हुआ था?

  1. 1643
  2. 1543
  3. 1743
  4. 1843
सही उत्तर देखे
उत्तर: 1643 - बहादुर शाह (प्रथम) का जन्म 14 अक्टूबर 1643 को हुआ था इन्हें मुहम्मद मुअज्जम के नाम से भी जाना जाता है.

Q7. पहला भारतीय क्रिकेटर कौन है जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में पहला तीहरा शतक बनाया?

  1. सचिन तेंडुलकर
  2. एम एस धोनी
  3. सौरव गांगुली
  4. वीरेंद्र सहवाग
सही उत्तर देखे
उत्तर: वीरेंद्र सहवाग - वीरेंद्र सहवाग एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर है और पहले ऐसे भारतीय क्रिकेटर है जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में पहला तीहरा शतक बनाया है. वीरेंद्र सहवाग दाएं हाथ के एक आक्रामक सलामी बल्लेबाज के साथ दाएं हाथ के ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी रहे है।

Q8. पाब्लो पिकासो निम्न में से किस देश में से थे?

  1. फ्रांस
  2. इटली
  3. स्पेन
  4. ग्रेट ब्रिटेन
सही उत्तर देखे
उत्तर: स्पेन - पाब्लो पिकासो जी स्पेन के महान चित्रकार थे। पाब्लो पिकासो ने ही तीक्ष्ण रेखाओं का प्रयोग करके घनवाद को जन्म दिया था।

Q9. बदबूदार पानी की गंध को निम्न में से किसे मिलाकर हटाया जा सकता है?

  1. सक्रिय कार्बन
  2. ब्लीच
  3. फिटकिरी
  4. निष्क्रिय नाइट्रोजन
सही उत्तर देखे
उत्तर: सक्रिय कार्बन - बदबूदार पानी की गंध को 'सक्रिय कार्बन' में मिलाकर हटाया जा सकता है. इस प्रकार के कार्बन में छोटे-छोटे कम आयतन के खाली स्थान होते हैं.

Q10. नागरहोल नेशनल पार्क किस बायोस्फीयर रिजर्व का हिस्सा है?

  1. अरावली
  2. विंध्य
  3. नीलगिरि
  4. सतपुड़ा
सही उत्तर देखे
उत्तर: नीलगिरि - नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान जिसे राजीव गांधी नेशनल पार्क के नाम से भी जाना जाता है. जो की दक्षिण भारत के कर्नाटक में है. नागरहोल नेशनल पार्क नीलगिरि बायोस्फीयर रिजर्व का हिस्सा है.

Read More:

gksection
Gk Section is the administrator of the Gksection.com portal. The admin provides articles and blogs that are relevant to education.
https://www.gksection.com/