Set-295 Gk Quiz : Here you will read set-295 gk questions answers in Hindi for competitive examinations. These all set-295 general knowledge questions will be helpful for various exams.
सेट-295 सामान्य ज्ञान पर प्रश्नोत्तरी
Q1. मई 2019 में, निम्नलिखित में से कौन माउंट एवरेस्ट शिखर पर चढ़ाई करने का सबसे अधिक रिकॉर्ड रखने वाला दुनिया का एकमात्र पर्वतरोही बन गया था?
- फु दोरजी
- एंड्रयू इरविन
- फुर्बा ताशी
- कामी रीता शेरपा
सही उत्तर देखे
उत्तर: कामी रीता शेरपा - कामी रीता शेरपा ने पहली बार 1994 में दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की थी. नेपाल की 49 वर्षीय पर्वतारोही कामी रीता शेरपा ने एक हफ्ते में दूसरी बार दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने का रिकॉर्ड बनाया है.
Q2. अल्बर्ट आइन्स्टीन को किस वर्ष में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार दिया गया था?
- 1921
- 1922
- 1925
- 1957
सही उत्तर देखे
उत्तर: 1921 - विश्वप्रसिद्ध सैद्धांतिक भौतिकविद् अल्बर्ट आइन्स्टीन जिन्हें सापेक्षता के सिद्धांत और द्रव्यमान-ऊर्जा समीकरण E = mc2 के लिए जाना जाता है उन्हें वर्ष 1921 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार दिया गया था.
Q3. निम्नलिखित में से किसने नृत्य और इससे संबंधित विषयों में प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए ‘क्लाश्रम’ नामक संस्था की स्थापना की थी?
- उस्ताद बिस्मिल्ला खान
- पंडित बिरजू महाराज
- लाला लाजपत रे
- शम्भू महाराज
सही उत्तर देखे
उत्तर: पंडित बिरजू महाराज - पंडित बिरजू महाराज जिनका पूरा नाम पंडित बृजमोहन मिश्र है वे भारत के प्रसिद्ध कथक नर्तक है. उन्हें वर्ष 2015 में पद्मविभूषण से सम्मानित किया गया था. उन्होंने ही नृत्य और इससे संबंधित विषयों में प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए 'क्लाश्रम' नामक संस्था की स्थापना की थी.
Q4. निम्नलिखित में से किस फुटबॉल टीम ने 1 जून 2019 को मैड्रिड में UEFA चैंपियनशिप लीग फूटबाल ट्रोफी जीती थी?
- क्रोएसिया
- ब्राज़ील
- लिवरपूल
- इंग्लैंड
सही उत्तर देखे
उत्तर: लिवरपूल - लिवरपूल फुटबॉल टीम ने 1 जून 2019 को मैड्रिड में UEFA चैंपियनशिप लीग फूटबाल ट्रोफी जीती थी. लिवरपूल फुटबॉल क्लब की स्थापना द रेड्स उपनाम से 15 मार्च 1892 में हुई थी.
Q5. स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट भारत के किस शहर में स्थित है?
- दिल्ली
- जयपुर
- रायपुर
- पुणे
सही उत्तर देखे
उत्तर: रायपुर - छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर में स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट स्थित है. छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर एयरपोर्ट पर स्वामी विवेकानंद की 18 फीट ऊंची मूर्ति बनायीं गयी है. स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डा भारत के 5वें सबसे अच्छे एयरपोर्ट की सूची में शामिल है.
Q6. प्रस्तुतिपरक कलाओं के लिए यूनेस्कों के मुख्य भागीदार, अंतर्राष्ट्रीय रंगमंच संस्थान (ITI) द्वारा ‘अंतराष्ट्रीय नृत्य दिवस’ कब मनाया जाता है?
- 5 अप्रैल
- 15 अप्रैल
- 22 अप्रैल
- 29 अप्रैल
सही उत्तर देखे
उत्तर: 29 अप्रैल - प्रस्तुतिपरक कलाओं के लिए यूनेस्कों के मुख्य भागीदार, अंतर्राष्ट्रीय रंगमंच संस्थान (ITI) द्वारा 'अंतराष्ट्रीय नृत्य दिवस' 29 अप्रैल को मनाया जाता है. इस दिवस की शुरुआत 1962 में अंतरराष्ट्रीय रंगमंच संस्थान' (ITI) दवारा की गई थी.
Q7. सांझी कला भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य से संबंधित है?
- केरल
- गुजरात
- पंजाब
- उत्तर प्रदेश
सही उत्तर देखे
उत्तर: उत्तर प्रदेश - सांझी कला भारत के उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित है. जो की ब्रज की प्रसिद्ध ललित कला है. साँझी' का अर्थ है- 'सज्जा, श्रृंगार या सजावट' है.
Q8. वैश्विक शान्ति सूचकांक, 2019 के अनुसार निम्नलिखित में से कौनसा सबसे शांतिपूर्ण देश है?
- अमेरिका
- जापान
- इराक
- आइसलैंड
सही उत्तर देखे
उत्तर: आइसलैंड - आइसलैंड यूरोप में स्थित एक देश है जिसे वैश्विक शान्ति सूचकांक, 2019 के अनुसार सबसे शांतिपूर्ण देश माना गया है. यह देश विशाल ग्लेशियर वतनजकोल और स्न्सफेल्सजोककुल राष्ट्रीय उद्यानों में संरक्षित हैं.
Q9. विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा मई 2019 में निम्नलिखित में से किस देश को मलेरिया मुक्त देश घोषित किया गया है?
- ऑस्ट्रेलिया
- मालदीव
- अर्जेंटीना
- चीन
सही उत्तर देखे
उत्तर: अर्जेंटीना - विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा मई 2019 में जारी एक रिपोर्ट में अर्जेंटीना को मलेरिया मुक्त देश घोषित किया गया है. इस देश का आर्थिक प्रदर्शन ऐतिहासिक रूप से बहुत असमान रहा है.
Q10. भारतीय संविधान के अनुसार, राष्ट्रपति कितने सदस्यों को आंग्ल-भारतीय समुदाय से लोकसभा में नामित कर सकता है?
- एक
- दो
- चार
- सात
सही उत्तर देखे
उत्तर: दो - भारतीय संविधान के अनुसार, राष्ट्रपति 2 सदस्यों को आंग्ल-भारतीय समुदाय से लोकसभा में नामित कर सकता है. यह आंग्ल-भारतीय समुदाय शब्द है जो जाति और भाषा के संबंध में प्रयुक्त होता है.
Read More: