Hindi

हिन्दी व्याकरण प्रश्न और उत्तर हिंदी में (भाग 61)

Set-61 Hindi Grammar Quiz : Here you will read set-61 Hindi Grammar questions answers in Hindi for competitive examinations. These all set-61 Hindi Grammar questions will be helpful for various exams.

सेट-61 हिंदी व्याकरण पर प्रश्नोत्तरी


प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए वाक्य के काल के भेद का सही विकल्प हो।

यदि वर्षा न होती, तो मेरा काम पूरा हो जाता।
[क] आसन्न भूतकाल
[ख] हेतुहेतुमद भविष्यत् काल
[ग] हेतुहेतु मद भूतकाल
[घ] अपूर्ण भूतकाल

सही उत्तर देखे
उत्तर: हेतुहेतु मद भूतकाल

प्रश्न 2. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए मुहावरे के लिए सही अर्थ वाला विकल्प है।

अंग मोड़ना
[क] पीछे हटना
[ख] चोट लगना
[ग] दर्द देना
[घ] शरीर दुखाना

सही उत्तर देखे
उत्तर: पीछे हटना

प्रश्न 3. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए मुहावरे के लिए सही अर्थ वाला विकल्प है।

अक्ल के पीछे लट्ठ लिए घूमना
[क] झगड़ने को तत्पर
[ख] मूर्खतापूर्ण कार्य करना
[ग] स्वयं को बहुत बुद्धिमान समझना
[घ] दूसरों को डरना

सही उत्तर देखे
उत्तर: मूर्खतापूर्ण कार्य करना

प्रश्न 4. निम्न विकल्पों में से निर्देशानुसार वाच्य परिवर्तन का विकल्प चुनिए।

मैं ठंडा खाना खाई (कर्मवाच्य)
[क] ठंडा खाना मैंने खाया
[ख] मैंने ठंडा खाना खाया
[ग] खाना ठंडा मैं खाई
[घ] मेरे द्वारा ठंडा खाना खाया गया

सही उत्तर देखे
उत्तर: मेरे द्वारा ठंडा खाना खाया गया

प्रश्न 5. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए मुहावरे के लिए सही अर्थ वाला विकल्प है।

अँधेरे घर का उजाला
[क] इकलौता पुत्र
[ख] प्रिय लगना
[ग] दीपक जलाना
[घ] अँधेरा भगाना

सही उत्तर देखे
उत्तर: इकलौता पुत्र

नीचे दिए गए गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़ें और दिए गए प्रश्न के सर्वोत्तम उत्तर चुनें।

बातचीत का भी एक विशेष.प्रकार का आनंद होता है। जिनको इस आनंद को भोगने की आदत पड़ जाती है, वे इसके लिए अपना खाना-पीना तक छोड़ देते हैं, अपना और नुकसान कर लेते हैं, लेकिन बातचीत से प्राप्त आनंद को नहीं खोना चाहते। जिनसे केवल पत्र-व्यवहार है, कभी एक बार भी साक्षात्कार नहीं हुआ, उन्हें अपने प्रेमी से बात करने की अत्यधिक लालसा रहती है। अपने मन के भावों को दूसरों के सम्मुख प्रकट करने की दूसरों के अभिप्राय को स्वयं ग्रहण करने करने का एकमात्र साधन शब्द ही है। बेन जानसन का कथन उचित प्रतीत होता है कि “बोलने से ही मनुष्य के रूप का साक्षात्कार होता है।” एडिसन का मत है कि असल बातचीत सिर्फ दो में हो सकती है। जब तीन हुए तब वह दो की बात कोसों दूर चली जाती है। चार से अधिक की बातचीत केवल राम-रमौवल कहलाती है, इसलिए जब दो आदमी परस्पर बैठे बातें कर रहे हों और तीसरा वहॉं आ जाए तो वे दोनों निरस्त बैठ जाते हैं या फिर तीसरे को निपट मूर्ख और अज्ञानी समझ बनाने लगते हैं।

प्रश्न 6. इनमें से कौन – सा अभिप्राय का पर्यायवाची नहीं है?
[क] तात्पर्य
[ख] अनर्थ
[ग] इरादा
[घ] प्रयोजन

सही उत्तर देखे
उत्तर: अनर्थ

प्रश्न 7. बातचीत की आदत के कारण लोग कैसा व्यवहार करते हैं?
[क] खाना-पीना छोड़ अपना नुकसान कर लेते हैं
[ख] परेशानी में रहकर भी जी लेते हैं
[ग] खाना-पीना त्याग देते हैं
[घ] सब-कुछ भूल जाते हैं

सही उत्तर देखे
उत्तर: खाना-पीना छोड़ अपना नुकसान कर लेते हैं

प्रश्न 8. असली बातचीत किसे मानी जाती है?
[क] दो या अधिक आत्मीय लोगों के बीच की
[ख] दो या अधिक लोगों के बीच की
[ग] दो के साथ तीसरे के आने पर
[घ] दो लोगों के बीच की

सही उत्तर देखे
उत्तर: दो लोगों के बीच की

प्रश्न 9. शब्द किसका साधन है?
[क] भावों को समझाने का
[ख] पत्र-व्यवहार का
[ग] विचारों को लिपिबद्ध करने का
[घ] अपने भावों की अभिव्यक्ति और दूसरों को समझने का

सही उत्तर देखे
उत्तर: अपने भावों की अभिव्यक्ति और दूसरों को समझने का

प्रश्न 10. निम्नलिखित में से कौनसा इस गद्यांश का यथोचित शीर्षक हो सकता है।
[क] बातचीत की आदत
[ख] लोगों की बातचीत
[ग] बातचीत का मज़ा
[घ] दो के बीच बात

सही उत्तर देखे
उत्तर: बातचीत का मज़ा

Read More:

gksection
Gk Section is the administrator of the Gksection.com portal. The admin provides articles and blogs that are relevant to education.
https://www.gksection.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *