Hindi

इतिहास सामान्य ज्ञान प्रश्न और उत्तर हिंदी में (भाग 23)

History GK in Hindi Set-23:- नीचे इतिहास जीके भाग–23 के प्रश्न व् उत्तर हिंदी में (History General Knowledge Part-23) प्रकाशित किए है इस खंड में प्रकाशित किए गए सभी इतिहास भाग-23 के सवाल जवाब (History GK Section-23 in Hindi) बैंक, रेलवे, एस एस सी आदि सभी बैंकिंग परीक्षाओ में आपके लिए महत्वपूर्ण और सहायक होंगे.

सेट-23 इतिहास पर प्रश्नोत्तरी

प्रश्‍न 1. किस गुप्तकालीन शासक को कविराज भी कहा जाता है?
क. कुमारगुप्त
ख. चन्द्रगुप्त मौर्य
ग. समुद्रगुप्त
घ. कनिष्क

Show Answer
उत्तर: ग. समुद्रगुप्त - गुप्त राजवंश के चौथे राजा समुद्रगुप्त को कविराज भी कहा जाता है. समुद्रगुप्त चन्द्रगुप्त प्रथम के उत्तराधिकारी थे और पाटलिपुत्र उनके साम्राज्य की राजधानी थी. वे इतिहास के सबसे बड़े और सफल शासक में एक थे.

प्रश्‍न 2. गौतम बुद्ध द्वारा भिक्षुणी संघ की स्थापना कहाँ की गयी थी ?
क. वैशाली में
ख. कपिलवस्तु में
ग. सारनाथ में
घ. इनमें से कोई नहीं

Show Answer
उत्तर: ख. कपिलवस्तु में - गौतम बुद्ध ने कपिलवस्तु में भिक्षुणी संघ की स्थापना की थी. गौतम बुद्ध एक श्रमण थे जिन्होंने अपने पुरे जीवन में शिक्षाओं पर बौद्ध धर्म का प्रचलन किया था. उनका जन्म 563 ईसा पूर्व हुआ था.

प्रश्‍न 3. गुप्त राजवंश किसके लिए प्रसिद्ध था?
क. राजस्व एवं भूमि कर
ख. कला एवं स्थापत्य
ग. साम्राज्यवाद
घ. इनमें से कोई नहीं

Show Answer
उत्तर: ख. कला एवं स्थापत्य - 275 ई. के आसपास गुप्त राजवंश अस्तित्व में आया जिसकी स्थापना श्रीगुप्त ने की थी. यह गुप्त राजवंश कला एवं स्थापत्य के लिए प्रसिद्ध था. गुप्त राजवंश 510 ईसवी तक शासन में रहा था.

प्रश्‍न 4. श्रीनगर की स्थापना किस मौर्य शासक ने की थी?
क. अशोक
ख. दशरथ
ग. बिन्दुसागर
घ. इनमें से कोई नहीं

Show Answer
उत्तर: क. अशोक - चक्रवर्ती सम्राट अशोक दुनियाभर में विश्वप्रसिद्ध और शक्तिशाली भारतीय मौर्य राजवंश के महान सम्राट थे उन्होंने श्रीनगर की स्थापना की थी. चक्रवर्ती सम्राट अशोक ने पुरे भारत पर किया है.

प्रश्‍न 5. तैमूर लंग ने किस वर्ष में भारत पर आक्रमण किया था?
क. 1654 ई.
ख. 1545 ई.
ग. 1398 ई.
घ. 1888 ई

Show Answer
उत्तर: ग. 1398 ई. - तैमूर लंग एक शासक था जिसने तैमूरी राजवंश की स्थापना की थी. तैमूर लंग का जन्म 8 अप्रैल 1336 क हुआ था और उसने 1398 में भारत पर आक्रमण किया था. तैमूर लंग पहले अपने पोते पीर मोहम्मद को भारत पर आक्रमण के लिये रवाना किया था.

प्रश्‍न 6. इनमे से किस गवर्नर जनरल ने ‘व्यपगत सिद्धान्त’ का प्रतिपादन किया था?
क. अडोल्फ़ हिटलर
ख. लॉर्ड डलहौजी
ग. लार्ड कर्जिन
घ. इनमे से कोई नहीं

Show Answer
उत्तर: ख. लॉर्ड डलहौजी - लॉर्ड डलहौजी एक ब्रिटिश राज का गवर्नर जनरल था जिसका प्रशासन चलाने का तरीका साम्राज्यवाद से प्रेरित था. उसने ‘व्यपगत सिद्धान्त’ का प्रतिपादन किया था.

प्रश्‍न 7. मुजरिस किस राज्य का प्रमुख बंदरगाह था ?
क. चेर
ख. चोल
ग. कदम्ब
घ. ये सभी

Show Answer
उत्तर: क. चेर

प्रश्‍न 8. गौतम बुद्ध ने अपना प्रथम उपदेश कहाँ दिया था ?
क. वैशाली
ख. कुशीनगर
ग. बोधगया
घ. सारनाथ

Show Answer
उत्तर: घ. सारनाथ - उत्तर प्रदेश राज्य के एक गाँव सारनाथ में गौतम बुद्ध ने अपना पहला उपदेश दिया था. उत्तर प्रदेश का सारनाथ या वाराणसी के 10 किलोमीटर पूर्वे दिशा में स्थित प्रमुख बौद्ध तीर्थस्थल है.

प्रश्‍न 9. लोदी वंश का संस्थापक कौन था ?
क. बहलोल लोदी
ख. इब्राहिम लोदी
ग. सिकंदर लोदी
घ. गुलाम लोदी

Show Answer
उत्तर: क. बहलोल लोदी - बहलोल लोदी दिल्ली का सुल्तान था और मलिक काला का पुत्र और मलिक बहराम का पौत्र था. वह कुछ समय के बाद सरकारी सेवा सरहिंद के शासक के रूप में शुरू की और पंजाब का सूबेदार बन गया था.

प्रश्‍न 10. नंद वंश का अंतिम सम्राट कौन था ?
क. कालाशोक
ख. महापद्यनंद
ग. घनानंद
घ. इनमें से कोई नहीं

Show Answer
उत्तर: ग. घनानंद - प्राचीन भारत का सबसे शक्तिशाली एवं महान क्षत्रिय राजवंश नंद वंश था जिसका अंतिम सम्राट घनानंद था. नंद वंश की स्थापना पहले चक्रवर्ती सम्राट क्षत्रिय महापद्मनंद ने की थी

Read Also:

gksection
Gk Section is the administrator of the Gksection.com portal. The admin provides articles and blogs that are relevant to education.
https://www.gksection.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *