History GK in Hindi Set-29:- नीचे इतिहास जीके भाग–29 के प्रश्न व् उत्तर हिंदी में (History General Knowledge Part-29) प्रकाशित किए है इस खंड में प्रकाशित किए गए सभी इतिहास भाग-29 के सवाल जवाब (History GK Section-29 in Hindi) बैंक, रेलवे, एस एस सी आदि सभी बैंकिंग परीक्षाओ में आपके लिए महत्वपूर्ण और सहायक होंगे.
सेट-29 इतिहास पर प्रश्नोत्तरी
Q1. इनमे से कौन शिवाजी के साम्राज्य की राजधानी थी?
क. रायगढ़
ख. राजस्थान
ग. मुंबई
घ. दिल्ली
Show Answer
उत्तर: क. रायगढ़
संछिप्त में जरूर पढ़े: रायगढ़ पश्चिमी भारत का ऐतिहासिक क्षेत्र है। यह मुंबई (भूतपूर्व बंबई) के ठीक दक्षिण में महाराष्ट्र में स्थित है। यह कोंकण समुद्रतटीय मैदान का हिस्सा है, 1662 ई. में शिवाजी तथा बीजापुर के सुल्तान में काफ़ी संघर्ष के पश्चात संधि हुई थी जिससे शिवाजी ने अपना जीता हुआ सारा प्रदेश प्राप्त कर लिया था.
Q2. इनमे से किस राजवंश का काल कन्न्ड़ साहित्य के उत्पत्ति का काल माना जाता है?
क. विवेक राजवंश
ख. राष्ट्रकूट राजवंश
ग. किल्स राजवंश
घ. इनमे से कोई नहीं
Show Answer
उत्तर: ख. राष्ट्रकूट राजवंश
संछिप्त में जरूर पढ़े: राष्ट्रकूट दक्षिण भारत, मध्य भारत और उत्तरी भारत के बड़े भूभाग पर राज्य करने वाला राजवंश था, इनका शासनकाल लगभग छठी से तेरहवीं शताब्दी के मध्य था इस काल में उन्होंने परस्पर घनिष्ठ परन्तु स्वतंत्र जातियों के रूप में राज्य किया था.
Q3. सबसे पहले ‘अखिल भारतीय किसान सभा’ कहाँ आयोजित की गई थी?
क. मुंबई
ख. दिल्ली
ग. लखनऊ
घ. पंजाब
Show Answer
उत्तर: ग. लखनऊ
संछिप्त में जरूर पढ़े: अखिल भारतीय किसान सभा की स्थापना 11 अप्रैल, 1936 ई. को लखनऊ में किसान नेताओं ने की थी, वर्ष 1923 ई. में 'स्वामी सहजानंद सरस्वती' ने 'बिहार किसान सभा' का गठन किया था.
Q4. इनमे से किसे ‘पंजाब केसरी’ कहा जाता है?
क. भगत सिंह
ख. चन्दर बोस
ग. महात्मा गाँधी
घ. लाला लाजपत राय
Show Answer
उत्तर: घ. लाला लाजपत राय
संछिप्त में जरूर पढ़े: लाला लाजपत राय भारत के अग्रवंश मे जन्मे एक प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी थे इन्हें पंजाब केसरी भी कहा जाता है, लाला लाजपत राय ने पंजाब नैशनल बैंक और लक्ष्मी बीमा कम्पनी की स्थापना भी की थी, ये भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में गरम दल के तीन प्रमुख नेताओं लाल-बाल-पाल में से एक थे.
Q5. इनमे से किस गवर्नर जनरल के कार्यकाल के दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस बनी थी?
क. लॉर्ड डलहौजी
ख. लॉर्ड डफरिन
ग. महात्मा गाँधी
घ. इनमे से कोई नहीं
Show Answer
उत्तर: ख. लॉर्ड डफरिन
संछिप्त में जरूर पढ़े: लॉर्ड डफरिन भारत के गवर्नर जनरल रहे थे, लॉर्ड डफ़रिन 1884 ई. में लॉर्ड रिपन के बाद भारत का वायसराय बनकर आया था, वह 1884 से 1888 ई. तक भारत का वाइसराय तथा गवर्नर-जनरल रहा था. लॉर्ड डफरिन जनरल के कार्यकाल के दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस बनी थी.
Q6. इनमे से किसने राज्य-अपहरण की नीति को शुरु की थी?
क. लॉर्ड डलहौजी
ख. लॉर्ड डफरिन
ग. अडोल्फ़ हिटलर
घ. जेम्स कैमरून
Show Answer
उत्तर: क. लॉर्ड डलहौजी
संछिप्त में जरूर पढ़े: लॉर्ड डलहौजी ने ही राज्य-अपहरण की नीति को शुरु की थी, लॉर्ड डलहौजी भारत में ब्रिटिश राज का गवर्नर जनरल था और उसका प्रशासन चलाने का तरीका साम्राज्यवाद से प्रेरित था, उसके काल मे राज्य विस्तार का काम अपने चरम पर था.
Q7. इनमे से किसके द्वारा भारत में अंग्रेजी शिक्षा लागू की गई थी?
क. लॉर्ड डलहौजी
ख. लॉर्ड डफरिन
ग. लॉर्ड विलियम बैंटिक
घ. जेम्स कैमरून
Show Answer
उत्तर: ग. लॉर्ड विलियम बैंटिक
संछिप्त में जरूर पढ़े: लॉर्ड विलियम बैंटिक ने ही भारत में अंग्रेजी शिक्षा लागू की थी. लॉर्ड विलियम बैंटिक को 'विलियम कैवेंडिश बैटिंग' के नाम से भी जाना जाता है, लॉर्ड विलियम बैंटिक को भारत का प्रथम गवर्नर-जनरल का पद सुशोभित करने का गौरव प्राप्त है.
Q8. इनमे से किसने भारत में ग्रांड ट्रंक रोड बनवाई थी?
क. अकबर
ख. सिकंदर
ग. शेरशाह सूरी
घ. पृथ्वीराज चौहान
Show Answer
उत्तर: ग. शेरशाह सूरी
संछिप्त में जरूर पढ़े: शेरशाह सूरी ने ही भारत में ग्रांड ट्रंक रोड बनवाई थी, ग्रैंड ट्रंक रोड, दक्षिण एशिया के सबसे पुराने एवं सबसे लम्बे मार्गों में से एक है। दो सदियों से अधिक काल के लिए इस मार्ग ने भारतीय उपमहाद्वीप के पूर्वी एवं पश्चिमी भागों को जोड़ा है, यह हावड़ा के पश्चिम में स्थित बांगलादेश के चटगाँव से प्रारंभ होता है और लाहौर (पाकिस्तान) से होते हुए अफ़ग़ानिस्तान में काबुल तक जाता है.
Q9. इनमे से किस राजा ने दक्षिणापथ में स्थित 12 राज्यों पर ‘धर्मविजय’ प्राप्त की थी?
क. अकबर
ख. शेरशाह सूरी
ग. समुद्रगुप्त
घ. सिकंदर
Show Answer
उत्तर: ग. समुद्रगुप्त
संछिप्त में जरूर पढ़े: समुद्रगुप्त गुप्त राजवंश के चौथे राजा और चन्द्रगुप्त प्रथम के उत्तरधिकरी थे, वे भारतीय इतिहास में सबसे बड़े और सफल सेनानायक में से एक माने जाते है। समुद्रगुप्त, गुप्त राजवंश के तीसरे शासक थे, समुद्रगुप्त ने दक्षिणापथ में स्थित 12 राज्यों पर ‘धर्मविजय’ प्राप्त की थी.
Q10. इनमे से किसने रामकृष्ण मिशन के स्थापना की थी?
क. स्वामी विवेकानन्द
ख. भगत सिंह
ग. सुभाषचंद्र बोश
घ. राजीव गाँधी
Show Answer
उत्तर: क. स्वामी विवेकानन्द
संछिप्त में जरूर पढ़े: रामकृष्ण मिशन की स्थापना 1 मई 1897 को रामकृष्ण परमहंस के परम् शिष्य स्वामी विवेकानंद ने की थी, इसका मुख्यालय कोलकाता के निकट बेलुड़ में है, रामकृष्ण मिशन दूसरों की सेवा और परोपकार को कर्म योग मानता है जो कि हिन्दु धर्म का एक महत्वपूर्ण सिद्धान्त है.
Read Also: